World Cup 2023: पाकिस्तान की महिला पत्रकार जैनब अब्बास आईसीसी वर्ल्ड कप के शो होस्ट करने के लिए भारत आई थी। लेकिन अब वो ये सब नहीं कर सकेंगी क्योंकि खबर यह निकलकर आ रही है कि जैनब को भारत से बाहर कर दिया गया है और अभी इस पाकिस्तानी पत्रकार के फिलहाल दुबई में होने की खबर आ रही है।
World Cup 2023: पाकिस्तानी पत्रकार जैनब अब्बास को भारत से बाहर किया गया
पाकिस्तान की महिला पत्रकार जैनब अब्बास को भारत से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वो यहां पर ICC वर्ल्ड कप 2023 में एंकरिंग करने के लिए आई थीं लेकिन, भारत से निकाले जाने के बाद अब वो ऐसा नहीं कर पाएंगी। जैनब अब्बास के विरुद्द ये कार्यवाही उनके हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान करने के कारण लिया गया है
World Cup 2023: पाकिस्तानी पत्रकार जैनब अब्बास के खिलाफ कार्यवाही
जैनब अब्बास पर यह एक्शन तब लिया गया जब एक भारतीय वकील विनीत जिंदल (Vineet Jindal) ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। ये शिकायत जैनब के पुराने ट्विट्स को लेकर की गई थी, जिसमें उन्होंने हिन्दू देवी-देवताओं के विरुद्द बहुत कुछ लिखा था। शिकायत दर्ज करने वाले भारतीय वकील के अनुसार जैनब ने ये ट्विट 9 साल पहले यूजर नेम “Zainablovesrk” से करे थे, बाद में उन्होंने इसे बदलकर “ZAbbas Official,” कर लिया।
World Cup 2023: जैनब अब्बास को भारत से निकाला गया
पाकिस्तानी पत्रकार जैनब अब्बास के विरुद्द यह शिकायत दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के साइबर सेल (cyber cell) में दर्ज कराई गई। हिन्दू मान्यताओं का अपमान करने के मामले में उन पर आईपीसी (IPC) की धारा 153A, 295, 506 और 121 की धारा लगाई गई है। इसके साथ ही ये भी मांग की गई कि उन्हें जल्दी से जल्दी वर्ल्ड कप (WC) के प्रजेन्टर की लिस्ट से बाहर कर दिया जाए क्योंकि, भारत में ऐसे लोगों का स्वागत नहीं हो सकता जो कि भारत के खिलाफ ही बोलते हों।
World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट पर भी साधा निशाना
हालांकि जैनब अब्बास (Zainab Abbas) अभी तक क्रिकेट के बहाने ही भारत (India) पर भी कई बार हमला बोल चुकी हैं। एक पुराने ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि, इतनी आबादी वाला ये देश एक तेज गेंदबाज पैदा नहीं कर सकता।
खैर, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब जैनब अब्बास के मामले में ताजा अपडेट यही है कि इस पाकिस्तानी पत्रकार को आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC WC2023) से तो दूर कर ही दिया गया है और साथ ही उन्हे भारत (Bharat) से भी बाहर कर दिया गया है।

2 thoughts on “World Cup 2023: भारत से बाहर किया गया पाकिस्तानी पत्रकार जैनब अब्बास को, उन पर हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप। ”