World Cup 2023 का उद्घाटन मैच कड़ी सुरक्षा और इंतजाम के साथ खेला जाएगा, लगभग 3500 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा मे अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम

World Cup 2023: गत चैंपियन इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड (ENG Vs NZ) के बीच गुरुवार 5 अक्टूबर को वर्ल्‍ड कप 2023 (WC2023) का उद्घाटन मैच अहमदाबाद (Ahmadabad) के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया है कि उद्घाटन मैच में सुरक्षा के बहुत कड़े इंतजाम किए जाएंगे। लगभग 3500 से ज्‍यादा पुलिसकर्मियों की स्‍टेडियम में तैनाती की जा रही है। इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड के बीच World Cup 2023 के उद्घाटन मैच का लाइव एक्‍शन दोपहर 130 से शुरू होगा।

यह भी देखें: MS Dhoni एक नए अवतार मे, सोशल मीडिया पर उनकी 1नई हेयरस्टाइल ने मचाई धूम, काली टीशर्ट और चश्मे में आफत बरसा रहे Cool माही

World Cup 2023: उद्घाटन मैच मे 3500 पुलिसकर्मियों की स्‍टेडियम में तैनाती

अहमदाबाद (Ahmadabad) के सीपी जीएस मलिक ने एएनआई से कहा, ”वर्ल्‍ड कप की शुरुआत 5 अक्‍टूबर से होगी। न्‍यूजीलैंड और इंग्‍लैंड के बीच यहां मैच खेला जाएगा। पुलिस ने सभी तैयारी कर ली हैं। 3500 से ज्‍यादा पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। इसमें तीन एडिशनल कमिश्‍नर्स, 13 डीसीपी रैंक अधिकारी और 18 एसीपी शामिल रहेंगे, जिनका उपयोग 500 होम गार्ड्स के साथ किया जाएगा। ट्रैफिक डायवर्जन कर दिया गया है, जिसकी जानकारी हमने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। हमारे पास 9 बम डिस्‍पोज स्‍क्‍वाड भी हैं। जल्‍द प्रतिक्रिया देने वाली टीम भी वहां होगी और कई बचाव कार्य स्‍पॉट पर चलेंगे।”

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग मे रुचि रखने वाले कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

World Cup 2023
World Cup 2023

न्‍यूजीलैंड और इंग्‍लैंड (NZ Vs ENG) के बीच गुरुवार को रोमांचक मैच होने की उम्‍मीद है। कीवी (Kiwi) टीम की कोशिश पिछले वर्ल्‍ड कप (World Cup) के फाइनल का बदला लेने की होगी। जीएस मलिक (G S Malik) ने कहा, ”लोगों को मैच शांतिपूर्वक देखना चाहिए न कि एक-दूसरे से विवाद या झगड़ा करें। खाने के पदार्थ और पानी की बोतल स्‍टेडियम के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। लोग अपनी टीमों के राष्‍ट्रीय ध्‍वज ले जा सकते हैं, लेकिन इसमें लकड़ी नहीं होनी चाहिए।”

World Cup 2023: ये खिलाड़ी एक्‍शन में नहीं दिखेंगे

न्‍यूजीलैंड (New Zealand) और इंग्‍लैंड (England) की टीमें अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना मैदान संभालेंगी। न्‍यूजीलैंड (NZ) को अपने पहले मैच मे कप्‍तान केन विलियमसन (kane Williamson) और तेज गेंदबाज टिम साउदी (Team Saudi) की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी। वहीं बेन स्‍टोक्‍स (ben stokes) इंग्‍लैंड (England) के लिए न्‍यूजीलैंड (New Zealand) के विरुद्द खेले हाने वाले मैच मे नहीं खेलेगे। बेन स्‍टोक्‍स कुल्‍हे की चोट से जूझ रहे हैं।

1 thought on “World Cup 2023 का उद्घाटन मैच कड़ी सुरक्षा और इंतजाम के साथ खेला जाएगा, लगभग 3500 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा मे अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम”

Leave a Comment