World Cup 2023: ऐसा क्या हुआ था 48 साल में कि पहली दो बार की चैंपियन टीम वेस्टइंडीज विश्व कप से बाहर हो गई?  

World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 (ICC World Cup 2023) के क्वालीफायर मैच (qualifier matches) के सुपर सिक्स राउंड (Super Six Round) में स्कॉटलैंड (Scotland) ने वेस्टइंडीज (West Indies) को 7 विकेट से पटखनी दी। इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज (WI) की टीम भारत (India) में होने वाले इसी साल वनडे विश्व कप 2023 (WC 2023) से बाहर हो गई है।

दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज टीम (Two-time world Champion West Indies Team) के साथ 48 साल में पहली बार ऐसा हुआ होगा कि वो जब विश्व कप खेलने के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी। वेस्टइंडीज की टीम लगातार दो बार 1975 और 1979 में चैंपियन बनी थी। इसके बाद से वह एक बार भी खिताबी जीत हासिल नहीं कर सकी है। हालांकि ऐसा भी कभी नहीं हुआ था कि वह टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई ही ना कर पाई हो लेकिन 2023 विश्व कप में ऐसा भी हो गया।

यह भी देखें: ICC World Cup 2023 Schedule: भारत की मेजबानी मे ICC World Cup 2023 का शुभारंभ 5 अक्टूबर से, 10 टीम लेंगी हिस्सा, वर्ल्ड कप विजेता टीम वेस्टइंडीज क्वालीफायर मे हुई फैल

World Cup 2023: क्वालीफायर में वेस्टइंडीज की टीम का प्रदर्शन काफी खराब

World Cup 2023:

विश्व कप के क्वालीफायर मैच में वेस्टइंडीज की टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। विश्व कप की सबसे  मजबूत टीमों में से एक वेस्टइंडीज टीम को क्वालीफायर मैच में कई नौसीखिया टीमों से हार मिली। इसका नतीजा ये हुआ अब कैरेबियाई टीम विश्व कप 2023 में खेलते हुए नहीं दिखेगी।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

World Cup 2023: स्कॉटलैंड के आगे वेस्टइंडीज की निकली हवा

World Cup 2023: विश्व कप क्वालीफायर मैच के सुपर सिक्स राउंड में स्कॉटलैंड के विरुद्द वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.5 ओवर में 181 रन का मामूली स्कोर बनाया। वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी में सबसे अधिक रन जेसन होल्डर (Jason Holder) के रहे उन्होंने अपनी टीम को 45 रन का योगदान दिया। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) ने 43 गेंद में 36 रनों का योगदान दिया जबकि ब्रेंडन किंग (Brandon King) ने 22 और निकोलस पूरन (Nicholas Puran) ने 21 रन बनाए।

वहीं इस स्कोर के जवाब में स्कॉटलैंड की टीम ने 43.3 ओवर में सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना कर  7 विकेट से यह मैच जीत कर वेस्टइंडीज टीम को विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

World Cup 2023: गेंदबाजों ने भी साथ नहीं दिया

लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड के लिए मैथ्यू क्रॉस (Matthew Cross) ने 74 रन और ब्रेंडन मैक्लुन (Brendan McClune) ने 69 रनों की पारी खेली। जॉर्ज मुंसे (George Munsey) ने 18 और रिकी बैरिंगटन (Ricky Barrington) ने 13 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में वेस्टइंडीज की तरफ से जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड और अकिल हुसैन (Jason Holder, Romario Shepherd and Akil Hussain) को एक-एक सफलता हासिल हुई।

Leave a Comment