Women Asia Cup Final: Genius श्रीलंका ने भारत को फाइनल में 8 विकेट से शिकस्त देकर पहली बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया, भारत का सपना हुआ चूर-चूर   

Women Asia Cup Final: महिला एशिया कप 2024 में श्रीलंका ने भारत को हराकर इतिहास रच दिया। श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप पर कब्जा जमाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए। श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक तरफा मुकाबला जीता। कप्तान चमारी अटापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा ने अर्धशतकीय पारी खेली। श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराया।

Women Asia Cup Final: फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराया

Women Asia Cup Final: भारतीय टीम महिला और श्रीलंकाई टीम के बीच महिला एशिया टी20 कप 2024 का फाइनल मैच खेला गया। श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार एशिया कप का खिताब जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए थे। श्रीलंका ने दो विकेट खोकर 167 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Women Asia Cup Final: भारत की पहले बल्लेबाजी

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। जेमिमा ने 29 रन का योगदान दिया। आखिर में ऋचा घोष ने 14 गेंद पर 30 रन की तेज पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से कविशा दिलहारी को दो विकेट मिले।

यह भी देखें: ICC Champions Trophy 2025 Pakistan: पाकिस्‍तान के 1 पूर्व क्रिकेटर ने बकलोली करते हुए Powerful ICC पर निशाना साध कर कहा- जो जय शाह बोलेगा, वो लोग वैसा ही करेंगे

Women Asia Cup Final: पहली बार श्री लंका बनीं चैंपियन

Women Asia Cup Final:
Women Asia Cup Final:

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने पहला विकेट जल्दी गंवा दिया था। विश्मी गुनारत्ने 1 रन बनाकर रन आउट हो गईं। हालांकि, कप्तान चमारी अटापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा ने संभल कर खेलते हुए टीम के लिए जीत की नींव रख दी। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी हुई। कप्तान अटापट्टू ने 61 रन की पारी खेली। वहीं, समरविक्रमा नाबाद रहते हुए 69 रन बनाए। भारत के तरफ से दीप्ति शर्मा को एक विकेट मिला।

Women Asia Cup Final: भारत का सपना टूटा

भारतीय महिला टीम एशिया कप में अपना 9वां फाइनल मैच खेल रही थी। सभी को लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से अपना 8वां खिताब जीत जाएगा, लेकिन श्रीलंका ने भारत का विजयी रथ रोका। इससे पहले भारत ने एक भी मैच नहीं गंवाया था। श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप पर कब्जा जमाया।

महिला एशिया कप का इस बार 9वां आयोजन खत्म हो चुका है इससे पहले खेले 8 आयोजनों में भारतीय टीम 7 बार खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब रही थी हालांकि, अब फाइनल मुकाबले में भारत को हराकर श्रीलंका की टीम एशिया की चैंपियन बन चुकी है।

विमेन्स एशिया कप के 9वें एडिशन का फाइनल मुकाबला दांबुला में खेला गया इस मैच में श्रीलंका की टीम ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम ने पहली बार ये खिताब अपने नाम कर लिया है एशिया कप का चैंपियन बनते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 1 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया वहीं भारतीय टीम का 8वीं बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Women Asia Cup Final: श्रीलंका की टीम को 1 लाख डॉलर का इनाम

विमेन्स एशिया कप की ट्रॉफी की जीत से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड गदगद हो गया है उसने महिला टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 1 लाख डॉलर का इनाम की घोषणा की है।

Women Asia Cup Final: चामरी अटापट्टू बनीं प्लेयर ऑफ द सीरीज

श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू को विमेन्स एशिया कप 2024 का प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 300 से ज्यादा रन बनाए। इस दौरान 3 बार उन्होंने प्लेयर ऑफ मैच का अवॉर्ड भी अपने नाम किया, फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने 43 गेंद में 61 रन की अहम पारी खेली उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया।

Women Asia Cup Final: हर्षिता बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

हर्षिता समरविकरमा को विमेन्स एशिया कप 2024 का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया उन्होंने 51 गेंद में नाबाद 69 रन की पारी खेल कर अपनी टीम को पहली बार एशिया कप का चैंपियन बनाया।

Women Asia Cup Final: श्रीलंका की टीम बनी एशिया की चैंपियन

विमेन्स एशिया कप 2024 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका की टीम ने पहली बार एशिया कप जीता है इसके पहले उसे पांच बार फाइनल में भारत से हार का सामना करना पड़ा था।  इसी के साथ टीम इंडिया का 8वीं बार ट्रॉफी उठाने का सपना चकनाचूर हो गया है।

1 thought on “Women Asia Cup Final: Genius श्रीलंका ने भारत को फाइनल में 8 विकेट से शिकस्त देकर पहली बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया, भारत का सपना हुआ चूर-चूर   ”

Leave a Comment