WI VS AFG Highlights: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2024 में जीत का ‘चौका’ लगा दिया है। टी20 विश्व कप 2024 के 40वें मैच में वेस्टइंडीज (WI Vs AFG) की टीम ने अफगानिस्तान की टीम को 104 रन से हराया। पहले बैटिंग करते हुए विंडीज टीम ने 218 रन का स्कोर खड़ा किया था जो कि मौजूदा टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा।
WI VS AFG Highlights: निकोलस पूरन शतक से चूके
WI VS AFG Highlights: वेस्टइंडीज की तरफ से निकोलस पूरन ने बल्ले से आतिशी पारी खेली और अफगान टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। निकोलस पूरन शतक से महज 2 रन से चूके। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 219 रन का पीछा करते हुए 16.2 ओवर में 114 रन पर ही सिमट गई।
WI VS AFG Highlights: वेस्टइंडीज ने बनाया T20 WC 2024 का सबसे बड़ा स्कोर

दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 के 40वें मैच में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विंडीज टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप 2024 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। मैच में निकोलस पूरन ने 98 रनों की दमदार पारी खेली।
इस तरह वेस्टइंडीज की टीम ने 218 रन का स्कोर खड़ा किया। निकोलस पूरन के अलावा जॉनसन चार्लस ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों की मदद से 43 रन बनाए। शाई होप के बल्ले से 25 रन निकले और रोवमैन पॉवेल ने 26 रन बनाए।
WI VS AFG Highlights: ओबेड मैककॉय ने झटके 3 विकेट
219 रन का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। रहमानुल्लाह गुरबाज शून्य पर आउट हुए। इब्राहिम जादरान ने पारी को संभाला, लेकिन वह 28 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गुलबादिन 7 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। अजमतुल्लाह उमरजई ने 19 गेंदों में 23 रन बनाए।
इसके बाद अफगान की टीम के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। कप्तान राशिद खान भी केवल 18 रन ही बना सके। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम की तरफ से ओबेड मैककॉय ने शानदार गेंदबाजी की और 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा गुदाकेश और अकील ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
WI VS AFG Highlights: Nicholas Pooran ने एक ओवर में कूट डाले 36 रन

दरअसल, अफगानिस्तान टीम के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए निकोलस पूरन ने शानदार बैटिंग कर गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। अफगान टीम की तरफ से पारी का तीसरा ओवर अजमतुल्ला उमरजई डालने आए। इस ओवर में निकोलस पूरन ने अपना पुराना अवतार दिखाया और उनकी जमकर कुटाई की। अजमतुल्ला के इस ओवर में निकोलस ने शुरुआत से ही बड़े शॉट लगाए और कुल 36 रन कूट डाले।
निकोलस पूरन ने इस ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाया। फिर दूसरी गेंद नो बॉल हो गई, जिस पर चौका लगाया। इससे अजमतुल्लाह उमरजई काफी टेंशन में आ गए और उन्होंने तीसरी गेंद वाइड फेंकी, जिस पर चौका चला गया।
इस तरह ओवर में अभी एक ही लीगल डिलीवरी हुई थी और अजमतुल्लाह 16 रन लुटा चुके थे। ओवर की दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना, जबकि वह फ्री हिट थी। फिर तीसरी और चौथी गेंद पर चौका लगा। तीसरी गेंद पर जो चौका लगा था वह लेग बाई से आया था। पांचवीं और छठी गेंद पर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने छक्के लगाए। इस तरह ये ओवर अजमतुल्लाह उमरजई के लिए काफी ज्यादा मंहगा रहा।
WI VS AFG Highlights: पूरन ने रोहित-युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी की
निकोलस पूरन ने 6 गेंदों में 36 रन बटोरने के साथ ही रोहित शर्मा और युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। युवराज सिंह ने साल 2007 टी20 विश्व कप में 6 गेंद में 6 छक्के जड़कर एक ओवर में 36 रन बटोरे थे। ऐसा कारनामा करने वाले युवी पहले बैटर रहे थे। इसके बाद किरोन पोलार्ड, रोहित शर्मा, दिपेंद्र सिंह ने भी ये कारनामा किया।
WI VS AFG Highlights: T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर
36 रन – युवराज सिंह (IND) बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड (ENG), डरबन, 2007
36 रन – कीरोन पोलार्ड (WI) बनाम अकिला धनंजय (SL), कूलिज, 2021
36 रन – रोहित शर्मा और रिंकू सिंह (IND) बनाम करीम जनत (AFG), बेंगलुरु, 2024
36 रन – दीपेंद्र सिंह ऐरी (NEP) बनाम कामरान खान (QAT), अल अमेरात, 2024
36 – निकोलस पूरन और जॉनसन चार्ल्स (WI) बनाम अजमतुल्लाह उमरजई (AFG), सेंट लूसिया, 2024


1 thought on “WI VS AFG Highlights: Strong निकोलस पूरन की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रन से बुरी तरह मात दी ”