भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला West Indies Vs India Odi Series का पहला मुकाबला 22जुलाई को त्रिनिदाद में खेला गया। जिसमें भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 3 रनों से हराकर मैच में रोमांचक जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली अंतिम ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 15 रनों की आवश्यकता थी, लेकिन मोहम्मद सिराज ने कसी हुई गेंदबाजी के चलते 11 रन ही बना सकी।
इससे पहले भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 50 ओवरों में 308 रन बनाए थे जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 6 विकेट खोकर 50 ओवरों में 305 रन ही बना सकी।शिखर धवन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 97 रन बनाए।वही दबाव के समय में मोहम्मद सिराज ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और 10 ओवरों में महज 58 रन देकर दो विकेट भी हासिल किए।
धवन को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने वेस्टइंडीज मैं यह लगातार चौथी जीत दर्ज की हैं भारत को पिछली हार 2जुलाई 2017 को नॉर्थ साउंड में मिली थी।टीम इंडिया ने उसके बाद से वेस्टइंडीज को किंग्सटन में एक बार और पोर्ट ऑफ स्पेन में लगातार तीन बार हराया हैं वही गयाना मैं खेला गया मुकाबला अनिर्णीत रहा था।अगला मुकाबला 24 जुलाई दिन रविवार को दोनों टीमों के बीच इसी मैदान पर खेला जाएगा।
West Indies Vs India Odi Series: शेफर्ड नहीं लगा पाए आखिरी गेंद पर छक्का
अंतिम ओवर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 15 रनों की आवश्यकता थी। रोमारियो शेफर्ड 25 गेंद पर 39 रन और अकील हुसैन 32 गेंद पर 33 रन बनाकर पिच पर थे दोनों ने सातवें विकेट के लिए 35 गेंदों में नाबाद 53 रन की साझेदारी कर मैच को रोमांचक बना दिया था। अंतिम गेंद में टीम को जीत के लिए छक्के की आवश्यकता थी शेफर्ड गेंद का सामना कर रहे थे लेकिन ऐसा करने से चूक गए। अगर वह अंतिम गेंद पर चौका भी लगा देते तो मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकलता।
यह भी पढ़ें :
IPL Records: आईपीएल के अद्भुत और बेमिसाल रिकार्ड्स,
IPL 2023 Auction (Mini Auction): विदेशी खिलाड़ियों के साथ इंडियन क्रिकेटर भी हुए मालामाल,
India vs Sri Lanka दो Powerful टीमों के रिकार्ड्स
West Indies Vs India Odi Series: पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी
भारतीय पारी की शुरुआत करने आए शिखर धवन और शुभमन गिल ने पारी का शानदार आगाज किया और शुरुआती 10 ओवरों में ही 73 रन जोड़ लिए। इसके बाद दोनों ने अपना अपना अर्धशतक पूरा किया और साझेदारी को 119 रनों तक पहुंचाया।119 रनों के स्कोर पर 18 वे ओवर की तीसरी गेंद पर निकोलस पुराने शानदार थ्रो लगाकर शुभमन गिल को पवेलियन की ओर चलता किया। गिल ने अपनी पारी में 53 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्कों की मदद से 64 रन बनाए।
West Indies Vs India Odi Series: शिखर धवन वनडे में 3 साल बाद शतक से चूके

गिल के आउट होने के पश्चात टीम की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए, उन्होंने कप्तान का बखूबी साथ निभाते हुए दूसरे विकेट के लिए 97 गेंदों पर 94 रन की बहुमूल्य साझेदारी की।धवन 97 रन बनाकर मोती की गेंद पर पॉइंट की दिशा में बाउंड्री बटोरने की फिराक में ब्रुक्स के हाथों में कैच थमा बैठे।3 साल बाद उनके पास वनडे में शतक लगाने का मौका था उन्होंने अपना पिछला शतक 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था वह इस मौके का फायदा नहीं उठा सके।उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 3 छक्के जड़े।
अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी
शिखर धवन के आउट होने के बाद सुरेश अय्यर ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया, हालांकि वह अपने अर्धशतक को लंबी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और 54 रन बनाकर पवेलियन लौट गए उन्होंने मोती की गेंद को एक्स्ट्रा कवर बाउंड्री के ऊपर से मारना चाहा लेकिन वेस्टइंडीज टीम के कप्तान निकोलस पुराने हवा में उछलते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका ऑस्ट्रेलिया को पवेलियन का रास्ता दिखाया।श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी के दौरान 57 गेंदों का सामना किया और 5 चौके तथा दो छक्के लगाए।
West Indies Vs India Odi Series: नहीं चला सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन का बल्ला
सूर्यकुमार यादव भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और श्रेयस अय्यर के आउट होने के कुछ समय बाद वे भी पवेलियन लौट गए। रनों की गति बढ़ाने के लिए प्रसिद्ध सूर्यकुमार यादव इस मैच में 14 गेंदों का सामना कर 13 रन ही बना सके उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके लगाए। 39 ओवर में अकील हुसैन ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद 43वे ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने संजू सैमसन को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। शेफर्ड की लेग साइड पर फेंकी गई गेंद को संजू सैमसन खेलने से चूक गए और गेंद जाकर सीधे उनके पैड पर जा लगी रोमारियो ने जोरदार अपील की जिसके चलते अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। संजू सैमसन ने अपनी पारी के दौरान 18 गेंदे खेल कर एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए।
West Indies Vs India Odi Series: दीपक हुड्डा भी रहे फ्लॉप
5 विकेट गिर जाने के बाद भारतीय पारी को दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने संभालने की कोशिश की दोनों ने छठे विकेट के लिए 37 गेंदों पर 42 रनों की साझेदारी की। इस दौरान दीपक हुड्डा गेंद का बल्ले से संपर्क कराने में असमर्थ नजर आए, अक्षर पटेल ने 21 गेंदों का सामना कर 21 रनों की पारी खेली।दीपक हुड्डा ने अपनी पारी के दौरान 32 गेंदों का सामना किया और मात्र 27 रन बनाए। जोसेफ ने अपने एक ही ओवर में दोनों को आउट किया।इसके बाद बैटिंग के लिए आये शार्दुल ठाकुर ने नाबाद 7 रन और मोहम्मद सिराज ने 1 रन की पारी खेली। एक समय लग रहा था कि भारतीय टीम 350 रन बना लेगी लेकिन लगातार विकेटों के गिरने के सिलसिले के कारण भारतीय टीम अंतिम 15 ओवर में मात्र 83 रन ही जोड़ सकी।
West Indies Vs India Odi Series: ब्रुक्स और मेयर्स ने वेस्टइंडीज की पारी को संभाला
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। मोहम्मद सिराज के पारी के 5 ओवर की पांचवीं गेंद पर अनुभव शाई होप का विकेट खो दिया वह थर्ड मैन की दिशा में चौका बटोरने का प्रयास में शार्दुल ठाकुर के हाथों मे कैच दे बैठे।उन्होंने अपनी पारी के दौरान 18 गेंदों का सामना किया और महज 7 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका भी निकला। इसके बाद ब्रुक्स और मेयर्स दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। शार्दुल ठाकुर ने ब्रुक्स को आउट कर इस साझेदारी को समाप्त किया।
West Indies Vs India Odi Series: शार्दुल ठाकुर का दोहरा झटका

शार्दुल ठाकुर ने भारत को वह विकेट दिलाई जिसकी तलाश भारतीय टीम काफी देर से कर रही थी उनकी शॉर्ट गेंद पर ब्रुक्स गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजने के प्रयास में डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री पर श्रेयस अय्यर के हाथों अपना कैच थमा बैठे। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए मेयर के साथ 117 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की उन्होंने अपनी पारी के दौरान 61 गेंदों का सामना किया और 40 रन बनाए ।मेयर्स को भी शार्दुल ठाकुर ने चलता किया 26वे ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने संजू सैमसंग के हाथों कैच कराया। मेयर्स ने अपनी पारी के दौरान 68 गेंदों में 75 रन बनाए जिसमें 10 चौके और एक छक्का भी शामिल है ।
West Indies Vs India Odi Series: पूरन और पॉवेल ने किया निराश
36वे ओवर की पहली ही गेंद पर वेस्टइंडीज को चौथा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया उन्होंने विपक्षी कप्तान निकोलस पूरन को आउट कर पवेलियन की रास्ता दिखाया। निकोलस पूरन मिड-ऑन की दिशा में प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों लपके गए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 26 गेंदों का सामना किया और 25 रन बनाए जिसमे 2 छक्के भी शामिल है किंग के साथ पूरन ने 56 गेंदों में 51 रनों की साझेदारी की। पॉवेल को लंबे लंबे छक्के के लिए जाना जाता है पर इस मैच में उनका बल्ला भी खामोश रहा। 37वे ओवर में चहल ने उन्हें अपना शिकार बनाया। वह स्लिप में दीपक हुड्डा के हाथों लपके गए।

