दोस्तों ! आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
Credit :Google
वैसे मौजूदा वर्ल्ड कप के लीग मैच में - भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हो चुकी है जिसमें टीम इंडिया को जीत हासिल हुई।
Credit :Getty
वहीं, दोनों देशों के बीच वनडे हेड टू हेड के रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो इंडिया का पलड़ा भारी है। दोनों देशों के बीच अब तक 117 मैचों में भारत ने 59 मैच जीते हैं।
Credit :Getty
लेकिन आज हम आपको उन खिलाडियों से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के वनडे इतिहास में सबसे अधिक शतक जड़े हैं.
Credit :Google
वीरेंद्र सहवाग का भारत और न्यूजीलैंड के वनडे इतिहास में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में पहला नाम है।
Credit :Getty
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 मैचों की सभी पारियों में 6 शतक जड़े हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1157 रन निकले हैं।.
Credit :Google
इस लिस्ट के दूसरे नंबर पर कई खिलाड़ी हैं। इसमें नॉथन एस्टल, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर का नाम भी आता है.
Credit :Getty
दोस्तों ! भारत और न्यूजीलैंड के वनडे इतिहास में एस्टल, विराट कोहली और सचिन के नाम 5-5 शतक हैं.
Credit :Getty
हालांकि विराट कोहली इस वक्त खेल रहे हैं और वो न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और शतक जड़ चुके हैं, साथ ही वो वीरेंद्र सहवाग की बराबरी भी कर चुके है.
Credit :Getty
दोस्तों महामुकाबले में विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। किंग कोहली के वनडे में 50 शतक पूरे हुए। इसी के साथ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Credit :Getty
प्रीति जिंटा के साथ दिखी हॉट 'मिस्ट्री गर्ल' जिसने IPL में मचा दिया बवाल !
प्रीति जिंटा के साथ दिखी हॉट 'मिस्ट्री गर्ल' जिसने IPL में मचा दिया बवाल !