Virat Kohli Mother: माँ की हेल्थ को लेकर फैली खबर को कोहली के भाई ने गलत बताया, पोस्ट शेयर कर लोगों को सच्चाई से अवगत कराया

Virat Kohli Mother: विराट कोहली (Virat Kohli) के भाई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Insta gram Account) पर पोस्ट शेयर कर के लोगों को यह बताया है कि उनकी मां सरोज कोहली (Saroj Kohli) की तबीयत बिल्कुल ठीक-ठाक हैं। उन्होंने मां की खराब हेल्थ को लेकर उड़ रही खबर को फेक बताया है। उन्होंने लोगों से ये अपील भी कि हैं कि वह झूठी अफवाहों पर विश्वास ना करें। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि कोहली इंग्लैंड (England) के विरुद्द शुरुआती दो टेस्ट मैचों से निजी कारणों की वजह से बाहर चल रहे हैं।

Virat Kohli Mother: भारतीय टीम (Indian Team) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर जब यह खबर सामने आई कि वह इंग्लैंड के विरुद्द पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे, तो उस वक्त फैंस का दिल मानो टूट सा गया। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भी किंग कोहली को न्यौता दिया गया था, लेकिन वह वहां भी नहीं गए और फिर उनके शुरुआती दो टेस्ट मैचों मे न खेलने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था।

यह भी देखें:World Test Championship Point Tables मे भारत 2 नंबर से 5वें स्थान पर पहुंचा, बांग्लादेश की टॉप5 मे एंट्री

Virat Kohli Mother: कोहली मां की सेहत की वजह से शुरुआती दो टेस्ट से हुए बाहर?

दरअसल, बीसीसीआई (BCCI) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि विराट कोहली निजी कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम (Indian Team) का हिस्सा नहीं हैं।

किंग कोहली के अचानक बाहर होने के बाद लगातार सोशल मीडिया पर कई अफवाहें फैली, जिसमें हाल ही में ये खबर आई थी कि विराट अपनी मां (Virat Kohli Mother Health) की खराब सेहत की वजह से हैदराबाद टेस्ट (Hyderabad Test) से बाहर हुए। अब कोहली के भाई ने इस खबर को फेक बताया और पूरी सच्चाई बताई है कि उनकी मां की सेहत बिल्कुल ठीक हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ- साथ कुकिंग मे रुचि रखने वाले लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Virat Kohli Mother: कोहली के भाई ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सच्चाई बताई

Virat Kohli Mother:
Virat Kohli Mother:

 

विराट कोहली के भाई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी मां सरोज कोहली की तबीयत बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने मां की खराब सेहत की खबर को फेक बताया है। उन्होंने लोगों से ये अपील भी कि हैं कि वह झूठी अफवाहों पर यकीन ना करें।

Virat Kohli Mother: दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि विराट इंग्लैंड के विरुद्द भारतीय टीम के लिए पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, जिसमें टीम इंडिया (Team India) को 28 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से खेला जाएगा।

Leave a Comment