Under-19 World Cup 2024 के दूसरे रोमांचक सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया

Under-19 World Cup 2024 के दूसरे रोमांचक सेमीफाइनल मैच (Semi Final Match) में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान (Australia Vs Pakistan) को करीबी मैच मे 1 विकेट से शिकस्त देकर फाइनल (Final) मे एंट्री ली, जहां पर उसका मुकाबला भारत (India) से होगा। हालांकि इस हार की वजह से जहां पर मैदान में कई पाकिस्तानी खिलाड़ी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और रोते नजर आए। वहीं हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान साद बैग (Sad Bag) ने बड़ा बयान दे डाला।

Under-19 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की पाक पर 1 विकेट से जीत

ऑस्ट्रेलिया (AUS) के 164 रन पर 9 विकेट गिर चुके थे। यहां से जीत के लिए उसे 16 रन जबकि पाकिस्तान (PAK) को 179 रन बनाने के बाद जीत के लिए सिर्फ 1 विकेट की जरूरत थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने मैच में बाजी मारते हुए पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर उसे घर का रास्ता दिखा डाला। अगर पाकिस्तान यह मैच जीत जाता, तो 11 फरवरी को भारत (IND) के खिलाफ फाइनल मैच खेलता।

यह भी देखें: Indian Cricketer Jasprit Bumrah बने तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 गेंदबाज़

Under-19 World Cup 2024: हार के बाद पाक कप्तान साद बैग का बड़ा बयान

Under-19 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया के सामने 1 विकेट की हार के बाद साद बैग ने कहा, एक हारी हुई टीम कहलाने के झटके को मैं सहन नहीं कर पा रहा हूं। हम कहीं ना कहीं 10 से 20 रन पीछे रह गए। हमारे खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। खासतौर पर हमारे गेंदबाजों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन काम किया है। अगर हम 10 से 20 रन और बनाते तो शायद नतीजा कुछ और होता। लेकिन हार को स्वीकारना काफी मुश्किल है।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Under-19 World Cup 2024: पाक कप्तान साद बैग ने ऑस्ट्रेलिया की तारीफ की

साद ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने भी काफी बढ़िया क्रिकेट खेला और पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लेकिन अंत में मुझे अपनी टीम और खिलाड़ियों पर गर्व है कि हमने अच्छी क्रिकेट खेली। मुझे अपने देश की कप्तानी करने पर भी नाज है। बाकी एक टीम हारती है और एक जीतती है। इसमें कुछ नहीं किया जा सकता है।

Under-19 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया टीम का शानदार प्रदर्शन

वहीं मैच में इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के टॉम स्ट्रेकर (Tom Strecker) ने कहर बरपाते हुए सबसे अधिक 6 विकेट चटकाए और किसी भी पाकिस्तानी बल्लेबाज को पिच पर टिकने नहीं दिया। जिससे पाकिस्तान की टीम 179 रन ही बना सकी थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के नंबर 8 के बल्लेबाज राफ मैकमिलन (Raf Macmillan ) ने 29 गेंदों में दो चौके से 19 रनों की नाबाद पारी खेली। जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 49.1 ओवरों में 9 विकेट पर 181 रन बनाए।

इस तरह पाकिस्तान का 1 विकेट की हार से फाइनल में जाने का सपना धरा रह गया। पाकिस्तान के लिए अली रजा ने 10 ओवर में 2 मेडन के साथ 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

2 thoughts on “Under-19 World Cup 2024 के दूसरे रोमांचक सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया”

Leave a Comment