Umar Najir Mir, Biography in Hindi, Domestic Career, IPL, Wife, Net Worth,  इस गेंदबाज के आगे मुंबई टीम के बल्लेबाजों ने किया सरेंडर, इस Strong गेंदबाज ने रोहित-श्रेयस सहित 4 शिकार किए  

Umar Najir Mir एक भारतीय क्रिकेटर है। इनका पूरा नाम उमर नज़ीर अहमद मीर है इनका जन्म 03 नवंबर, 1993, पुलवामा, जम्मू और कश्मीर मे हुआ। इनकी आयु अभी करीब 31 वर्ष की है। इनकी बल्लेबाजी शैली दाहिने हाथ के बल्लेबाज की है और इनकी गेंदबाजी शैली दाहिने हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज की है। 

रणजी ट्रॉफी 2025 में जम्मू एंड कश्मीर के बॉलर उमर नजीर मीर ने मुंबई की टीम को खूब परेशान किया। उन्होंने सबसे पहले कप्तान रोहित शर्मा को पी डोगरा के हाथों चलते किया। रोहित 3 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद उन्होंने हार्दिक तामोर और कप्तान अंजिक्य रहाणे को उन्होंने अपना शिकार बनाया। इनके अलावा उमर ने श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे को भी आउट किया।

Umar Najir Mir Ranji Trophy 2025: 31 साल की उम्र और 6 फीट 4 इंच का कद… गेंदबाजी और रफ्तार ऐसी अच्छे-अच्छे बल्लेबाज चकमा खा जाए। ये और कोई नहीं जम्मू एंड कश्मीर के सनसनी गेंदबाज उमर नजीर मीर हैं, जिनका नाम तो वैसे कम ही सुना गया है, लेकिन आज इन्होंने जो प्रदर्शन किया है, उससे इनका नाम अब भूला नहीं जाएगा। उमर नजीर मीर ने मुंबई के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए रोहित शर्मा से लेकर कप्तान अंजिक्य रहाणे, किसी को नहीं बक्शा। उनके प्रदर्शन को देख हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है।

Umar Najir Mir कौन हैं

Umar Najir Mir
Umar Najir Mir

दरअसल, Umar Najir Mir जम्मू एंड कश्मीर के पेसर हैं, जिनका जन्म 3 नवंबर 1993 को पुलवामा में हुआ था। 6 फीट चार इंच की लंबाई के साथ, वह घरेलू क्षेत्र में देश के सबसे लंबे तेज गेंदबाजों में से एक हैं। एक साधारण फैमिली से आने वाले, उमर एक तेज गेंदबाज हैं जो गेंद को दोनों तरफ स्विंग करने के लिए जाने जाते हैं।

2017 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उमर ने अपनी आक्रामक गति और स्विंग मूवमेंट से कुछ मजबूत टीमों को खूब परेशान किया था। उमर को 15 की औसत से पांच मैचों में 9 विकेट लेने के बाद नॉर्थ जोन की टीम से बुलावा आया था। 23 साल के उमर ने इसके बाद लगातार सफलताएं हासिल की। फिर 2018 में देवधर ट्रॉफी में उन्हें शामिल किया गया।

Umar Najir Mir ने रोहित-अय्यर और रहाणे को बनाया अपना शिकार

रणजी ट्रॉफी 2025 में जम्मू एंड कश्मीर के बॉलर उमर नजीर मीर ने मुंबई की टीम को खूब परेशान किया। उन्होंने सबसे पहले कप्तान रोहित शर्मा को पी डोगरा के हाथों चलते किया।

रोहित 3 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद उन्होंने हार्दिक तामोर को 7 रन के निजी स्कोर और कप्तान अंजिक्य रहाणे को 12 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। उन्होंने शिवम दुबे को शून्य पर चलता किया। उमीर ने खबर लिखे जाने तक 8 ओवर के अपने कोटे में 4 विकेट ले लिए हैं।

उमर नजीर मीर एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो जम्मू और कश्मीर के लिए खेलते हैं। अक्टूबर 2018 में, उन्हें 2018-19 देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया सी के दस्ते में नामित किया गया था।

यह भी देखें; Sushma Verma, Biography in Hindi, Domestic Career, WPL, Husband, Net worth, हालात मुश्किल, इरादे बुलंद, सफलता की डगर पर रखा अपना पहला कदम, हिमाचली बेटियों के लिए कुछ करने की इच्छा

Umar Najir Mir की टीमें

जम्मू एवं कश्मीर

जम्मू एवं कश्मीर अंडर-19

Umar Najir Mir बैटिंग कैरियर आँकड़े

प्रारूपमैचपारीनॉटरनबेस्टऔसतगेंदस्ट्राइकशतकफिफ्टीचौकेछक्के                  
एफसी577922446387.8287750.8500678
सूची ए362510135279.0024056.250084
टी2024106209*5.002676.920020

Umar Najir Mir बॉलिंग कैरियर आँकड़े

प्रारूपमैचपारीगेंदरनविकेटबेस्टऔसतइकोनोमीस्ट्राइक4 विकेट5 विकेट
एफसी5787769740191386/5329.123.1355.746
सूची ए363617211557545/5228.835.4231.811
टी202424520621325/1719.407.1616.211

Umar Nazir Mir के हालिया मैच

जे + के बनाम सेवाएँ 8 0/14 एवं 6/53 26-अक्टूबर-2024 श्रीनगर एफसी

जे+के बनाम ओडिशा 11 3/33 एवं 2/8 18-अक्टूबर-2024 कटक एफसी

जे+के बनाम एम. प्रदेश 0* एवं 1* 2/24 एवं 0/69 16-फरवरी-2024 इंदौर एफसी

जे + के बनाम पुडुचेरी 6* एवं 0–09-फरवरी-2024 पुदुचेरी एफसी

जे+के बनाम उत्तराखंड– — 02-फ़रवरी-2024 जम्मू एफसी

Umar Nazir Mir का डेब्यू/आखिरी मैच

एफसी मैच

पदार्पण असम बनाम जे+के, जम्मू – दिसंबर 14 – 17, 2013

अंतिम श्रीनगर में सर्विसेज बनाम जे + के – अक्टूबर 26 – 27, 2024

सूची ए

पदार्पण जे+के बनाम हरियाणा, नादौन – 14 नवंबर 2014

अंतिम जे+के बनाम आंध्र, ब्रेबोर्न – 11 दिसंबर, 2021

टी20 मैच

पदार्पण दिल्ली बनाम जे+के, दिल्ली – 24 मार्च 2015

अंतिम कर्नाटक बनाम जे+के, अलूर – 10 जनवरी, 2021

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Umar Najir Mir का प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमर नजीर मीर ने रणजी ट्रॉफी के छठे राउंड के मुकाबले में मुंबई के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। 31 वर्षीय मीर ने अपनी तेज गति और उछाल से रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे जैसे स्टार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने रोहित शर्मा को सिर्फ 3 रन पर शॉर्ट पिच गेंद पर आउट किया, जबकि अजिंक्य रहाणे को क्लीन बोल्ड कर 12 रन पर वापस भेजा।

शिवम दुबे शून्य पर आउट हुए, जिन्हें कन्हैया वाधवान ने कैच किया। वे अच्छी कद काठी के हैं और उनकी लंबाई 6 फुट 4 इंच है। उनके प्रदर्शन के बाद हर किसी को जम्मू कश्मीर के इस सितारे के बारे में जानने की इच्छा है।

Umar Najir Mir का घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

उमर नजीर मीर ने 2013 में अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया और अब तक 57 मैचों में 138 विकेट झटके हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 54 विकेट हैं, जबकि टी20 क्रिकेट में उन्होंने 32 विकेट हासिल किए हैं। उमर पुलवामा के रहने वाले हैं और उनकी लंबाई 6 फुट 4 इंच है, जो उन्हें अतिरिक्त उछाल हासिल करने में मदद करती है। 2018-19 में, उन्हें इंडिया सी की टीम में भी शामिल किया गया था। हालांकि वे इसके बाद टीम इंडिया में एंट्री नहीं ले पाए हैं।

Umar Najir Mir के सामने रोहित और जायसवाल का खराब प्रदर्शन

मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पहली बार ओपनिंग करने उतरे, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। जायसवाल को जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी ने सिर्फ 4 रन पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। वहीं, रोहित शर्मा 3 रन बनाकर पारस डोगरा को कैच थमा बैठे।

उमर नजीर मीर की धारदार गेंदबाजी ने मुंबई को बैकफुट पर ला दिया, जबकि स्टेडियम में स्टार खिलाड़ियों को देखने आए फैंस भी जल्दी मायूस होकर लौट गए। मीर का यह प्रदर्शन निश्चित रूप से जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए प्रेरणादायक है।

Umar Najir Mir जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के मलिकपोरा जिले से आते हैं। अपने शानदार गेंदबाजी एक्शन से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजों को कड़ी टक्कर दी है। वह भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं। और इन आंकड़ों के साथ, उन्होंने अपना दावा मजबूत कर लिया है।

वह लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत कर रहे। उनका सफर आसान नहीं रहा है, लेकिन वह काफी प्रतिभाशाली हैं। उनके पास गेंद को दोनों तरफ स्विंग करने की क्षमता है और वह हमेशा सही लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं।

Leave a Comment