U-19 World Cup Final मैच का लगभग- लगभग मामला वही है, जो कि पिछले साल ODI क्रिकेट विश्वकप 2023 (ODI Cricket World Cup) में हुआ था। टीमें वही हैं, बस खिलाड़ी बदल गए हैं और मेजबान बदल गया है। बाकी सब कुछ बिल्कुल वही लगता है। हम बात कर रहे हैं अंडर-19 विश्वकप 2024 की, जिसमें दूसरे सेमीफाइनल मैच (Semi Final Match) में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने पाकिस्तान (Pakistan) को रौंदकर फाइनल में जगह बना ली है। हालांकि सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने आस्ट्रेलियाई टीम की नाक में दम कर दिया था, लेकिन किसी तरह ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हरा दिया।
U-19 World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल मे पाकिस्तान को हराया

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पाकिस्तान को मात्र 179 रन पर ढेर कर दिया। जीत के लिए 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया ने भी अपने 9 विकेट 164 रन पर खो दिए थे, लेकिन आखिरी विकेट की साझेदारी में कैलम विडलर और राफ मैकमिलन (Callum Vidler and Rafe McMillan ने किसी तरह 17 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी।
U-19 World Cup Final मैच मे भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा
अब ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला फाइनल में भारतीय टीम (Indian Team) से होगा। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया है। जिस तरह भारत (IND) की सीनियर टीम विश्वकप फाइनल (WC Final) तक एक भी मैच नही हारी थी, ठीक वैसे ही भारत की अंडर-19 टीम भी फाइनल तक अजेय रही है।
U-19 World Cup Final: फाइनल मुकाबला रविवार 11 फरवरी को

U-19 World Cup Final: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली भारतीय टीम की ही तरह उदय सहारण की अगुवाई में अंडर-19 टीम भी फाइनल तक पहुंची है। जैसे रोहित की टीम का सामना फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हुआ था, ठीक वैसे ही उदय की कप्तानी में उनकी टीम की भिड़ंत भी फाइनल में आस्ट्रेलियाई टीम से ही होगी। फाइनल मुकाबला रविवार 11 फरवरी को खेला जाएगा।
भारत और आस्ट्रेलिया (IND AND AUS) दोनों ही शानदार टीमें हैं और युवा भारतीय टीम इस फाइनल मुकाबले को जीतकर इतिहास रचने के लिए तैयार है। फैंस ऑस्ट्रेलिया से पिछली हार का बदला लेने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। उदय सहारण (Uday Saharan ) ने भरोसा दिया है कि भारतीय टीम फाइनल जरूर जीतेगी।

