Top 10 Longest Six in IPL History आईपीएल के जबरदस्त छक्के

आज हम आपको आईपीएल से जुड़ी हुई दर्शकों को जोश दिलाने वाली Longest Six in IPL History के बारे मे बताने जा रहे है। 

क्रिकेट के कुछ एक्सपर्ट का हमेशा से ही यही मानना रहा है कि T20 सिर्फ बल्लेबाजों के लिए ही है। हालांकि अगर हम सिर्फ आईपीएल को देखे तो यह बात काफी हद तक सही भी नजर आती है।

आईपीएल की सबसे बड़ी खूबी या फिर ये कहें कि दर्शक जिस चीज को आईपीएल में सबसे ज्यादा पसंद करते हैं वो है आईपीएल में लगने वाले बड़े बड़े छक्के। सभी बल्लेबाज अपनी क्षमता से भी बढ़कर इस लीग में छक्के लगाने का प्रयास करते हैं।

Longest Six in IPL History में नाम दर्ज करने वाले खिलाड़ी

Albie Morkel Longest Six in IPL History

एल्बी मॉरकेल

पहले नंबर पर इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी एल्बी मोरकल (Albie Morkel) का नाम आता है। आईपीएल के पहले ही सीजन साल 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम की और से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने 125 मीटर लंबा छक्का लगा दिया था।

प्रवीण कुमार

एल्बी मॉरकेल से बस एक मीटर कम, 124 मीटर का छक्का प्रवीण कुमार ने आईपीएल 2011 में लगा कर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अपनी जगह बना ली थी।

एडम गिलक्रिस्ट

तीसरे स्थान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नाम है। इस खिलाड़ी ने साल 2011 में 122 मीटर का छक्का लगाया था।

रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा का 120 मीटर लंबा छक्का इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। ये छक्का भी साल 2011 में ही आया था।

क्रिस गेल

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि टी-20 क्रिकेट के यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल इस लिस्ट में 5 वें स्थान पर हैं। गेल के बल्ले से सबसे लंबा छक्का साल आईपीएल 2013 में निकला था। इसकी लंबाई 119 मीटर थी।

युवराज सिंह

इसके बाद आईपीएल 2009 में युवराज सिंह ने 119 मीटर लंबा छक्का लगाया। ये छक्का किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के खिलाफ आया था।

रॉबिन उथप्पा

फिर रॉबिन उथप्पा ने 2010 में 120 मीटर और आईपीएल 2011 में 124 मीटर लंबा छक्का लगाया।

बेन कटिंग

आईपीएल के नौवें सीजन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर बेन कटिंग ने इस सीजन का सबसे लंबा 117 मीटर का छक्का लगाया था। ये छक्का आईपीएल इतिहास के सबसे लंबे छक्कों के मामले में 8वें स्थान पर आता है।

ट्रेविस हेड

2017 में ट्रेविस हेड जो कि एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं ने 109 मीटर का छक्का लगाया था।

महेंद्र सिंह धोनी

2018 में ए बी डिविलियर्स के बल्ले से 111 मीटर का छक्का निकला था। 2019 की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन का सबसे लंबा 111 मीटर का छक्का लगाया था।

यह भी पढ़े – जाने एशिया कप का इतिहास और उससे जुड़ी सभी जरूरी और Best जानकारी

आईपीएल 13 वे सीजन मे लगे छक्के

nicholas pooran Longest Six in IPL History

  • आईपीएल का तेरहवाँ सीजन जो कि यूएई में खेल गया, में निकोलस पूरन के बल्ले इस सीजन का सबसे लंबा छक्का लगाया था। इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2020 के दो सबसे लंबे छक्के 106 मीटर और 105 मीटर के लगाए हैं।
  • इस सीजन का तीसरा सबसे लंबा छक्का 105 मीटर का जोफ़ा आर्चर के बल्ले से आया था।
  • संजु सैमसन का 102 मीटर लंबा छक्का आईपीएल 2020 का चौथा सबसे लंबा छक्का था।
  • 15 वें नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से निकला 102 मीटर का छक्का है।
  • लिविंगस्‍टोन ने 117 मीटर लंबा छक्‍का लगाया, इस छक्‍के के बाद लिविंगस्‍टोन आईपीएल के  इतिहास में सबसे लंबा छक्‍का लगाने वाले टॉप 10 बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में शामिल हो गए हैं।
  • आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा छक्‍का लगाने का रिकॉर्ड एल्‍बी मॉर्कल के नाम पर मोजूद  है।
  • लियाम ने इस छक्के के साथ आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे लंबे छक्के के रिकॉर्ड की बराबरी की है। 
  • आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स कौन मारा है?
  • आईपीएल 2022 में अब तक 1000 से ज्यादा छक्के लगाये जा चुके हैं। जोस बटलर के नाम पर न केवल ऑरेंज कैप है, बल्कि छक्के लगाने में भी वे सबसे आगे हैं। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज बटलर ने अब तक 14 मैच में 37 छक्के लगाये हैं, जबकि लियाम लिविंगस्टोन के नाम सबसे लंबा छक्का है।

आईपीएल इतिहास में सबसे लंबा छक्का किसका है?

आईपीएल इतिहास मे सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. इन्होंने साल 2013 सीजन में RCB के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स टीम के खिलाफ 119 मीटर लंबा छक्का लगाया था। 

आईपीएल का सिक्सर किंग कौन था?

आईपीएल टूर्नामेंट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड पिछले 10 साल से क्रिस गेल के नाम पर  बरकरार है, गेल ने साल 2012 में 59 छक्के लगाए थे।

विराट का सबसे लंबा छक्का कौन सा है?

विराट ने लगाया 82 मीटर का  लंबा छक्का, इस ओवर की चौथी गेंद पर शार्दुल ने लेंथ गेंद फेंकी जिसे विराट ने जोरदार हिट किया तो गेंद शारजाह क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड की छत पर जा गिरी।

आईपीएल का सबसे खतरनाक खिलाड़ी कौन था?

वेस्टइंडीज के खतरनाक खिलाड़ी आंद्रे रसेल आईपीएल के इतिहास में सबसे खतरनाक बल्लेबाज है। आईपीएल मे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स की जान है। इन्होंने कई मौकों पर टीम को अविश्वसनीय जीत दिलाई है।

1 thought on “Top 10 Longest Six in IPL History आईपीएल के जबरदस्त छक्के”

Leave a Comment