Top 10 Indian Cricketer Wife जो देती है खूबसूरती को मात, जाने कोन है वो?

क्रिकेट को पसंद करने वाले क्रिक्रेट प्रेमी हमेशा ही अपने फेवरेट क्रिकेटर के बारे में सब कुछ जानने की इच्छा रखते हैं। तो आपको Indian cricketer wife के बारे मे भी जानना चाहिए।  जानें भी क्यों न आखिरकार वे अपने फेवरेट क्रिकेटर को अपना आइडल जो मानते हैं। फिर वो Indian cricketer wife के बारे मे अनजान कैसे रहेगे।

कई क्रिकेट प्रेमी अपने पसंदीदा क्रिकेटर के लाइफ स्टाइल को काफी कॉपी करते हैं। क्रिकेट प्रेमी के दिलों में तो क्रिकेटर्स राज करते ही हैं लेकिन क्रिकेटर्स के दिलों पर कौन राज करता है। आज हम आपको उन 10 महिलाओं के बारे में बता रहे हैं जो हमारे भारतीय क्रिकेटर्स के दिलों में न सिर्फ जगह बनाए हुए हैं बल्कि उनके इशारों पर काम भी करते हैं। जानिए आखिर कौन हैं वे 10 Indian cricketer wife जिनकी हर बात  टीम इंडिया के क्रिकेटर्स को माननी पड़ती है।

Geeta Basra (गीता बसरा)

Indian Cricketer Wife - Geeta Basra

मॉडल और एक्ट्रेस गीता बसरा,- इनकी टीवी पर एक झलक देखकर हरभजन सिंह का दिल उन पर आ गया था। भज्जी की लव स्टोरी की शुरुआत लंदन से हुई थी। भज्जी जिस समय क्रिकेट खेलने लंदन गए थे, उसी दौरान उन्होंने गीता बसरा पर फिल्माया गया एक वीडियो सॉन्ग ‘वो अजनबी’ देखा। तभी भज्जी ने गीता को अपना दिल दे दिया था। उन्होंने अपने एक मित्र को बताया, कि वो गीता से मिलना चाहते हैं। लेकिन उस समय उनके पास गीता के बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी। हालांकि भज्जी की बॉलीवुड में काफी जान पहचान थी, जिससे उन्हें गीता का नंबर मिल गया।

साउथ अफ्रीका में टी20 जीतने के बाद हरभजन ने अपने एक मित्र से गीता का नंबर ले  लिया,फिर उन्हें मैसेज करके कॉफी पीने को बुलाया। हालांकि भज्जी को चार दिनों तक गीता के मैसेज का कोई भी  रिप्लाई नहीं मिला,  इस वजह से वो काफी दुखी हो गए। लेकिन बाद में गीता ने उन्हें टी-20 वर्ल्डकप में जीत की बधाई दी। फिर इन दोनों के बीच बातें होने लगीं। गीता बसरा वो महिला है जो कि  भज्जी के दिलों दिमाग पर राज करती हैं।

Sakshi Dhoni (साक्षी धोनी)

Indian Cricketer Wife-Sakshi Dhoni

हम सभी के कूल कैप्टन कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपनी युवा अवस्था मे  हर किसी से कम बात किया करते थे, वो हमेशा अपने क्रिकेट की रूप रेखा के बारे में ही सोचते रहते थे। लेकिन साक्षी धोनी की एक अदा पर धोनी का दिल उन पर आ गया। सबको ऑटोग्राफ देने वाले माही ने उनका ऑटोग्राफ लिया और उनसे दोस्ती कर ली।

ईडन गार्डन में मैच खेलने गए धोनी जिस होटल में रुके थे वहां साक्षी इंटर्न थीं, पर वो धोनी के नाम से भी वाकिफ नहीं थी। जब होटल में आए धोनी से साक्षी ने उनकी डिटेल्स चेक करने के लिए उनका नाम पूछती हैं और आईडी मांगती है, फिर क्या धोनी को उनकी यही अदा भा गई और उनका दिल साक्षी पर अटक गया।

Priyanka Chaudhary (प्रियंका चौधरी)

Indian Cricketer Wife - Priyanka Chaudhary

सुरेश रैना के दिल पर प्रियंका चौधरी राज करती हैं। सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका शादी से पहले नीदरलैंड्स के एक बैंक में आईटी प्रोफेशनल थीं। सुरेश रैना और प्रियंका दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने 3 अप्रैल 2015 को शादी की थी। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम ग्रेसिया है, जिसका जन्म साल  2016  में नीदरलैंड्स में हुआ था।

Ritika Sharma (रितिका शर्मा)

Indian cricketer wife - ritika sharma

भारतीय टीम के धाकड़ ओपनर और हिटमैन रोहित शर्मा की खूबसूरत पत्नी का नाम रितिका है। वह शादी से पहले एक स्पोर्ट्स मैनेजर थीं। जिनके पास कई क्रिकेटर्स की लिस्ट थी, जिनके काम वह देखती थीं। उनमें से एक रोहित शर्मा भी थे। खेल समारोह और मैच में भी वह कई बार देखी गई थीं। यहीं से दोनों के बीच प्यार हुआ।

Hazel Keech (हेज़ल कीच)

Indian cricketer wife - Hazel Keech.jpg

युवराज सिंह का दिल बॉलीवुड की अनेक एक्ट्रेस पर आया था।लेकिन ठहरा हेजल कीच पर आकर। हेजल कीच ने युवी को एक नहीं बल्कि पूरे तीन  साल तक इग्नोर किया। लेकिन तीन साल के बाद उन्होंने युवी के बारे में गहराई से सोचा। दोनों पहली बार कॉफी डेट पर मिले और बातचीत का सिलसिला शुरु हुआ। लेकिन बाद में हेजल कीच के फोन पर ठीक से बात न करने पर युवी ने उनका नंबर फोन से डिलीट कर दिया।

तीन साल बीत जाने के बाद युवी ने फेसबुक पर हेजल के साथ एक कॉमन फ्रेंड देखा। उन्होंने उससे पूछा कि वह हेजल को कैसे जानता है तो उसने जवाब दिया कि वो हेजल से कई बार मिल चुका है। इस पर युवी ने उसको हेजल से दूरी बनाने की चेतावनी दी। जब यह बात हेजल को पता लगी तो उन्होंने युवराज की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की और फिर दोनों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। मतलब हेजल ही एक ऐसी एक्ट्रेस निकलीं, जिनके इग्नोगर करने के बाद भी युवी दूसरी जगह नहीं ठहरे बल्कि उन्हीं को दिल में बसाए रहे।

Deepika Pallikal (दीपिका पालिकाल)

Indian cricketer wife - Deepika Pallikal

स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल टीम इंडिया के क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी हैं। कार्तिक को पल्लीकल का प्यार भी प्यार में मिले धोखे की वजह से ही मिला। बताया जाता है पहले कार्तिक का प्यार कोई और था लेकिन बाद में उनके बुरे दिनों में पल्लीकल ने उनका साथ दिया और दोनों में पहले दोस्ती हुई। दोस्ती बाद में धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। ये भी क्रिकेट की दुनिया का काफी स्टायलिश कपल है।

भारतीय क्रिकेटर अनिरुद्द श्रीकांत ने मॉडल आरती वैंकटेश से शादी की। जो अक्सर अपनी पत्नी के साथ खेल के मैदान पर नजर आते हैं।

Sushmita Roy (सुष्मिता रॉय)

Indian cricketer wife - Sushmita Roy

बंगाल रणजी टीम के सदस्य मनोज तिवारी के दिल पर सुष्मिता रॉय राज करती हैं। दोनों की मुलाकात सात साल पहले एक साझा दोस्त के माध्यम से हुई थी और तब से ही दोनों के बीच लव के किस्से शुरु हो गए थे। मनोज तिवारी और सुष्मिता रॉय एक दुसरे को बचपन से जानते है, दोनों के बचपन की दोस्ती आगे चलकर प्यार में बदल गई और दोनों ने 18 जुलाई 2013 को शादी कर ली।

Mayanti Langer (मयंती लैंगर)

ndian Cricketer Wife - Mayanti Langer

स्टुअर्ट बिन्नी पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। उनकी शादी पेशे से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट मयंती लेंगर से हुई है, जो कई टूर्नामेंट्स को होस्ट कर चुकी हैं। जिसमें फुटबॉल कैफे, 2010 का फीफा वर्ल्ड कप, 2010 का कॉमनवेल्थ गेम, 2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप, 2014 का इंडियन सुपर लीग और 2015 का आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप शामिल है। 2012 में Indian cricketer wife  मयंती ने इंडियन क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी के साथ शादी कर ली थी। स्टुअर्ट बी सी सी आई अध्यक्ष रोजर बिन्नी के बेटे हैं।

यह भी पढ़े – सबसे खूबसूरत भारतीय महिला क्रिकेटर जिनके सामने हिरोइन भी फेल है

Ayesha Mukherjee (आयशा मुख़र्जी)

Indian cricketer wife - Ayesha Mukherjee.jpg

शिखर धवन की प्रेम कहानी भी हरभजन सिंह से बहुत मिलती जुलती है। शिखर धवन ने Indian cricketer wife आयशा को सबसे पहली बार फेसबुक पर देखा, फिर देखते ही देखते धवन को उनसे प्यार हो गया। दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई और लव स्टोरी पूरी कराने में हरभजन सिंह ने उनका साथ दिया। आयशा मुखर्जी एक ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर हैं। वे शिखर घवन से 10 साल बड़ी हैं, लेकिन प्यार में उम्र कहां हावी होती है। धवन तो उनकी फोटो देखकर ही उनको दिल दे बैठे थे।

Natasha Jain (नताशा जैन)

Indian cricketer wife - Natasha Jain

गौतम गंभीर एक जाने-माने क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने बचपन की दोस्त नताशा जैन से शादी की है। क्रिकेट जगत में लोकप्रियता पाने के बाद भी गंभीर ने नताशा को अपने दिल से नहीं निकाला। नताशा और गंभीर ही नहीं बल्कि इन दोनों के परिवारों में भी 30 से 32 साल पुरानी दोस्ती है। दोनों ही संपन्न परिवारों से ताल्लुख रखती हैं।

दोनों ने 28 अक्टूबर 2011 में शादी की थी। Indian cricketer wife  नताशा जैन के बारें में कहा जाता है कि वो बेहद ही खूबसूरत हैं और सभी क्रिकेट खिलाड़ियों की पत्नियों में सबसे खूबसूरत भी वही है। गंभीर नताशा की शालीनता को काफी पसंद करते हैं और यही वो वजह है जो उन्हें उनके हमेशा करीब रखती है। नताशा कोई सेलिब्रिटी नहीं है।

Sheethal Goutham (शीतल गौथम)

Indian cricketer wife - Sheethal Goutham

स्टेट लेवल पर टैनिस खेल चुकीं शीतल हमारे टीम इंडिया के क्रिकेटर रोबिन उत्थपा की पत्नी हैं। 2008 से दोनों रिलेशनशिप में आए थे और 2016 में दोनों ने क्रिश्चचन रीति रिवाज से शादी की।

Conclusion (Indian cricketer wife)

इन सभी क्रीकेटरों ने सादगी से अपने प्यार को पाया है इससे यही बात प्रतीत होती है कि प्रेम को सिर्फ और सिर्फ प्रेम से ही जीता जा सकता है। इसमे शोहरत पैसा आदि कभी भी काम नहीं आता है।

Leave a Comment