Team India Coach बनाने के संबंध में बोर्ड ने केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर (Board appoints KKR mentor Gautam Gambhir) से भी संपर्क किया है और अब खबर आ रही है कि पूर्व भाजपा सांसद इस पद पर विराजमान होना भी चाहते हैं। कुछ दिनों पहले बीसीसीआई ने भारतीय टीम के कोच पद के लिए गंभीर से संपर्क किया था। गंभीर भी टीम का कोच बनना चाहते हैं।
Team India Coach राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है
Team India Coach: भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल अमेरिका और वेस्टइंडीज (Tenure of current head coach of Indian cricket team Rahul Dravid America and West Indies) में होने वाले टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) के साथ जून में समाप्त हो रहा है। द्रविड़ वर्तमान में इस पद के लिए दोबारा आवेदन नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में इस महत्वपूर्ण पदभार के लिए बीसीसीआई ने नए कोच की तलाश जोर-शोर से शुरू कर दी है।
Team India Coach: आईपीएल फाइनल के बाद आगे की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक गंभीर भारतीय कोच को सम्मान का पद मानते हैं और इसके लिए वह कोलकाता नाइटराइडर्स के मेंटर (Kolkata Knight Riders mentor) का पद छोड़ सकते हैं। हालांकि अभी उनका पूरा फोकस रविवार (Sunday) को केकेआर को फाइनल की ट्रॉफी दिलाना है। फाइनल के दिन ही चेन्नई (Chennai) में बीसीसीआई के कुछ बड़े लोगों से उनकी आगे की चर्चा भी हो सकती है। कई चीजों पर अभी बात होनी बाकी है।
Team India Coach: कोच बनने के लिए गंभीर को करना होगा आवेदन
सूत्र ने कहा कि फाइनल के अगले दिन तक कोच पद के लिए आवेदन करना है और यह कोई बड़ा काम नहीं है। अभी तक उन्होंने आवेदन नहीं किया है लेकिन अगर चीजें सही रहीं और बीसीसीआई यह संकेत देता है कि उनके आवेदन करने पर उन्हें कोच बनाया जाएगा तो वह 27 जून को आवेदन करेंगे।
Team India Coach: शाहरुख खान ने गौतम गंभीर को तगड़ा प्रस्ताव दिया है

अभी इस बारे में उनकी केकेआर के मालिक शाहरुख खान (KKR owner Shahrukh Khan) से बात नहीं हुई है। अगर वह आवेदन करेंगे तो इसके बारे में उन्हें भी बताएंगे क्योंकि शाहरुख चाहते थे कि कम से कम 10 साल तक गंभीर केकेआर के साथ जुड़े रहे। जब गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर (Gambhir is the mentor of Lucknow Super Giants) थे तो अभिनेता शाहरुख खान ने उनको ऐसा प्रस्ताव दिया था कि वह खुद को रोक नहीं पाए थे।
शाहरुख ने गंभीर से कहा था कि आपको 10 साल तक मेरी टीम संभालनी है, आपको इसके लिए जितनी भी फीस चाहिए उसे खाली पड़ी चेक में भर लें।
Team India Coach: गंभीर भारतीय कोच बनें तो उन्हे छोड़ना होगा केकेआर का साथ
अगर गंभीर भारतीय कोच बनते हैं तो उन्हें एक सत्र के बाद ही केकेआर (KKR) को मेंटर के तौर पर छोड़ना होगा। गंभीर की कप्तानी में 2012 और 2014 में केकेआर आईपीएल चैंपियन (KKR IPL Champion) बनी थी। गंभीर के मेंटर बनने के बाद केकेआर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंकतालिका में पहले नंबर में जगह बनाई और उसके बाद क्वालीफायर-1 में सनराजर्स हैदराबाद (Sun Raisers Hyderabad) को हराकर फाइनल में पहुंची।
Team India Coach: लक्ष्मण नहीं चाहते कोच बनना
शुरुआत में बीसीसीआई राहुल द्रविड़ की जगह वीवीएस लक्ष्मण को मुख्य कोच (Initially BCCI appointed VVS Laxman as head coach in place of Rahul Dravid) बनाना चाहता था लेकिन वह अभी इस पद पर विराजमान नहीं होना चाहते हैं। वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक (Director of National Cricket Academy) के तौर पर काम कर रहे हैं और उसी में व्यस्त हैं। आईपीएल (IPL) के वर्तमान सत्र की समाप्ति 26 मई को होगी और इस पद के आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई है।
Team India Coach: कोच का कार्यकाल इस बार साढ़े तीन वर्ष का है
बीसीसीआई (BCCI) ने इस बार साढ़े तीन वर्ष के कोच के लिए आवेदन निकाला है। अब जो कोच बनेगा वह 2027 में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में होने वाले वनडे विश्व कप (One Day World Cup) तक इस पद पर रहेगा। रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर और एंडी फ्लावर (Ricky Ponting and Justin Langer and Andy Flower) जैसे दिग्गज भारतीय कोच (Indian Coach) बनने से पहले ही इन्कार कर चुके हैं।

