Team India: भारतीय टीम का 1 पाकिस्तानी फैन, जिसे रोहित चाय पिलाते हैं और धोनी मैच का टिकट भी देते है।  

Team India: भारत (India) में पांच अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) की शुरूआत हो रही है, इस टूर्नामेंट मे खेलने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) की टीम भी भारत (Bharat) आ चुकी है। पाकिस्तान की टीम बुधवार 27 सितंबर 2023 को हैदराबाद (Hyderabad) पहुंची और इस दौरान दोनों टीमों का एक खास फैन भी नजर आया, शुरुआत मे पाकिस्तान को हैदराबाद में ही अपने वार्म अप (Warm up) मैच खेलने हैं।

Team India: भारत-पाक मैच पर सबकी नजर

भारत और पाकिस्तान (India Vs Pakistan) क्रिकेट के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंदी हैं  और जब भी इन दोनों टीमों का मैच होता है तो पूरे क्रिकेट जगत की नजरें इसी मैच पर टिकी रहती है। पाकिस्तान (Pakistan) के सभी क्रिकेट  फैंस यही चाहते हैं कि उनकी टीम भारत (India) को बुरी तरह से मैच हराए और दूसरी तरफ यही हाल सभी  भारतीय फैंस का भी है। लेकिन इन सभी के बीच पाकिस्तान टीम में एक ऐसा व्यक्ति भी है जो पाकिस्तानी है लेकिन वो भारतीय टीम का भी फैन है। इस फैन से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की भी मुलाकात हो चुकी है।और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मिस्टर कूल भी इनसे मिल चुके हैं।

यह भी देखें: Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप मे हिस्सा लेने के लिए करीब 7 साल बाद पाकिस्तान की टीम भारत पहुंची पहला मैच 6 अक्टूबर को नीदर लैंडस के खिलाफ

Team India: पाकिस्तानी फैन भारतीय खिलाड़ियों का दीवाना

Team India:
Team India:

वही रोहित ने इस पाकिस्तानी फैंस को चाय पिलाई तो धोनी ने उन्हे मैच का टिकट दिया था. इस बार भी ये फैन वर्ल्ड कप देखने के लिए भारत आया हुआ  है. लेकिन उसके पास अभी भारत-पाकिस्तान (IND-Pak) मैच का टिकट नहीं है। हालांकि इस फैन को इस बात का कोई गिला नहीं है क्योंकि उसे यह उम्मीद है कि टीम इंडिया (Team India) उसे भारत-पाक मैच का टिकट दे देगी। आपको यह बात डे कि इस फैन का नाम है चाचा बशीर, और इनके कुर्ते पर लिखा था चाचा गरीब नवाज।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Team India: धोनी हैं पसंद

Team India:
Team India:

ये फैन पाकिस्तान टीम के स्वागत सत्कार के लिए हैदराबाद एयरपोर्ट पर खड़ा था इसी दौरान इवेंट्स एंड हैपनिंग नाम के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने टीम इंडिया के साथ की अपनी यादों को ताजा किया और बताया कि वह धोनी के फैन हैं इंटरव्यू की शुरुआत में ही उन्होंने कहा, ‘आई लव धोनी’. उन्होंने बताया कि साल 2011 में मोहाली में जब वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था तब उनके पास टिकट नहीं था और तब धोनी ने उन्हें मैच का टिकट दिया था और तब से उनकी और धोनी की दोस्ती शुरू हो गई।

इसके बाद चाचा ने बताया कि फिर यहां से उनकी दोस्ती रोहित और विराट कोहली से हुई, उन्होंने बताया कि रोहित ने उन्हें चाय भी पिलाई थी. उन्होंने कहा कि वह मोहब्बत के भूखे हैं. उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि फाइनल में तो इंडिया खेलेगा।

Team India: इंडियन टीम ही देगी टिकट

चाचा से जब  यह पूछा गया कि क्या उनके पास इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद (Ahmadabad) में खेले जाने वाले मैच का टिकट है तो उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस से कहा कि नहीं है लेकिन मिल जाएगी और Team India: ही उन्हें टिकट देगी, उन्होंने कहा कि इंडिया (India) वालों के दिल बहुत  बड़े है।

Leave a Comment