Tata IPL 2025 Mega Auction: पहले दिन बिके 72 खिलाड़ी, ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी,श्रेयस और वेंकटेश पर भी हुई पैसों की बारिश, फ्रेंचाइजियों ने भारतीय खिलाड़ियों पर लगाया बड़ा दांव

Tata IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले दिन की नीलामी पूरी हो गई है। ऋषभ पंत जहां आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे तो वहीं श्रेयस अय्यर दूसरे महंगे खिलाड़ी बने। वेंकटेश अय्यर डार्क हॉर्स साबित हुए। केकेआर ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा। अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को 18-18 करोड़ रुपये मिले। अनकैप्ड खिलाड़ियों का भी जलवा रहा।

शेल स्टार्क, पैट कमिंस, सैम करन और क्रिस मॉरिस ये वो विदेशी खिलाड़ी थे, जिन्होंने कभी आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर सुर्खियां बटोरी थीं। आईपीएल 2025 के लिए जेद्दा में हुई पहले दिन की नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने इस बार अपने देसी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया और उन पर ही बड़ा दांव खेला।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले दिन ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और अर्शदीप जैसे खिलाड़ियों पर तो बड़ी बोली लगना पहले से ही तय माना जा रहा था, लेकिन छुपा रुस्तम निकले वेंकटेश अय्यर। जिन पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने 23.75 करोड़ रुपये की राशि खर्च की। कोलकाता के लिए ही खेलने वाले वेंकटेश को टीम ने नीलामी से पहले रिटेन नहीं किया था, लेकिन उसने अपने इस ऑलराउंडर को वापस पाने के लिए अपना खजाना खोल दिया।

Table of Contents

Tata IPL 2025 Mega Auction: वेंकटेश निकले डार्क हॉर्स

इससे पहले, वेंकटेश आठ करोड़ रुपये में ही केकेआर से तीन सत्र खेले थे। केवल वेंकटेश अय्यर ही नहीं बाकी टीमों ने भी भारतीयों पर ही बड़ा दांव खेला। रविवार को सबसे महंगे बिके शीर्ष 10 में से सात भारतीयों रहे। राजस्थान रायल्स के पूर्व स्पिनर युजवेंद्रा सिंह चहल पर आईपीएल नीलामी का सबसे बड़ा पर्स लेकर पहुंची पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये का दांव लगाया।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा तो सिराज को गुजरात टाइटंस ने 12 करोड़ रुपये से ज्यादा में खरीदा। चोट के कारण पिछला सत्र नहीं खेलने वाले मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा कई युवा अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की बोली भी करोड़ों रुपये में लगी।

Tata IPL 2025 Mega Auction: फिर दिखेगी श्रेयस-पंटर की जुगलबंदी

आईपीएल 2025 में एक बार फिर श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग की जुगलबंदी दिखेगी। पोंटिंग और श्रेयस पहले दिल्ली कैपिटल्स में साथ काम कर चुके हैं। नीलामी में पंजाब के नए कोच पोंटिंग की रणनीति एक दम स्पष्ट थी और जैसे ही श्रेयस का नाम आया पंजाब ने शुरुआत से ही श्रेयस पर बोली लगाना जारी रखा। पंजाब को एक कप्तान की तलाश थी और पोंटिंग अपने नए कप्तान के लिए 26.75 करोड़ रुपये खर्च करने से नहीं चूके।

Tata IPL 2025 Mega Auction: दिल्ली के नहले पर गोयनका का दहला

Tata IPL 2025 Mega Auction:
Tata IPL 2025 Mega Auction:

Tata IPL 2025 Mega Auction: मेगा नीलामी शुरू होने से पहले काफी चर्चा थी कि ऋषभ पंत को रिलीज करने के बाद दिल्ली श्रेयस अय्यर को लाने पर पूरा जोर लगाएगी। हालांकि, पंजाब किंग्स के बड़े पर्स ने उनका काम खराब कर दिया। पंजाब को एक कप्तान की तलाश थी जो संभवत: श्रेयस को खरीदकर पूरी हुई होगी।

श्रेयस के हाथ से निकल जाने के बाद दिल्ली ने 20.75 करोड़ रुपये पर पंत के लिए आरटीएम लगा दिया था, लेकिन यहां लखनऊ ने सीधे 27 करोड़ की बोली लगा दी और पंत को दिल्ली के हाथों से छीन लिया। हालांकि इसके बाद दिल्ली ने इसकी भरपाई करते हुए केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा और इसके साथ भी दिल्ली की कप्तान की तलाश भी पूरी हो गई।

Tata IPL 2025 Mega Auction: चार टीमों ने किया आरटीएम का प्रयोग

सनराइजर्स ने अर्शदीप के लिए 15.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई और पंजाब ने आरटीएम का प्रयोग किया। इसके बाद सनराइजर्स ने 18 करोड़ रुपये की अंतिम बोली लगाई, जिसके बावजूद भी पंजाब ने आरटीम का प्रयोग कर अर्शदीप को अपने साथ जोड़ा। पंजाब के अलावा दिल्ली, मुंबई और चेन्नई ने आरटीएम का प्रयोग किया।

Tata IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल नीलामी फैक्ट्स

Tata IPL 2025 Mega Auction: 1574 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए नामांकन कराया था। 577 खिलाड़ियों को अंतिम सूची में जगह मिली। पहले दिन कुल 72 खिलाड़ी बिके। इसमें 24 विदेशी खिलाड़ी बिके। सभी फ्रेंचाइजियों ने कुल 467.95 करोड़ रुपये खर्च किए। दूसरे दिन बचे हुए खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी।

Tata IPL 2025 Mega Auction:  27 करोड़ के साथ ऋषभ पंत ने बनाया रिकॉर्ड

लखनऊ सुपरजायंट्स ने गुजरात टाइटंस के साथ 2022 आईपीएल में एंट्री की थी। केएल राहुल के नेतृत्‍व में लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने प्रदर्शन से यूपी के लोगों का दिल जरूर जीता लेकिन फ्रेंचाइजी खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाई। आईपीएल 2025 में एलएसजी को पहली बार खिताब जीतने की उम्‍मीद होगी। फ्रेंचाइजी का नया स्‍क्‍वाड इस तरह तैयार हो रहा है।

Tata IPL 2025 Mega Auction: लखनऊ को पहली बार आईपीएल खिताब जीतने का भरोसा

लखनऊ सुपरजायंट्स ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ एंट्री की थी, लेकिन वह तीन सालों में खिताब जीतने में कामयाब नहीं रही। एलएसजी ने शुरुआती दो एडिशन में दमदार प्रदर्शन किया और एलिमिनेटर मुकाबले तक पहुंची, लेकिन खिताब जीतने में कामयाब नहीं हुई। पिछले साल लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में वह सातवें स्‍थान पर ही।

आईपीएल 2024 में केएल राहुल और टीम मालिक के बीच विवाद ने इस बात का क्रेज जरूर बढ़ा दिया कि अगले सीजन में फ्रेंचाइजी की कप्‍तानी कौन करेगा? वैसे, एलएसजी ने दो सीजन में दमदार प्रदर्शन करके फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है। अब फ्रेंचाइजी को जरुरत है कि आगामी सीजन में खिताबी सूखा खत्‍म करके अपने फैंस को झूमने का मौका दे।

वैसे, आईपीएल 2025 नीलामी से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स ने पांच खिलाड़‍ियों को रिटेन किया था। फ्रेंचाइजी ने निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्‍नोई, मोहसिन खान और आयुष बदोनी को रिटेन किया। फ्रेंचाइजी ने निकोलस पूरन (21 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), रवि बिश्‍नोई (11 करोड़), मोहसिन खान (4 करोड़) और आयुष बदोनी (4 करोड़) को इस कीमत पर रिटेन किया था।

यह भी देखें: TATA IPL 2025 के ऑक्शन में शामिल होने वाले सभी 574 खिलाड़ियों की लिस्ट यहां पर विस्तार से देखें

Tata IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍क्‍वाड:

Tata IPL 2025 Mega Auction: लखनऊ सुपरजायंट्स सऊदी अरब के जेद्दा में चल रहे आईपीएल 2025 नीलामी के लिए अपना मजबूत स्‍क्‍वाड बनाने पर ध्‍यान दे रहा है। इसके लिए वह कई प्रमुख खिलाड़‍ियों पर बोली लगा रहा है। चलिए गौर करते हैं कि एलएसजी का स्‍क्‍वाड किस प्रकार तैयार हो चुका है।

निकोलस पूरन (21 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), रवि बिश्‍नोई (11 करोड़), मोहसिन खान (4 करोड़), आयुष बदोनी (4 करोड़), ऋषभ पंत (बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके-27 करोड़), डेविड मिलर (बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके-7.50 करोड़), एडेन मार्करम (बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके- 2 करोड़), मिचेल मार्श (बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके- 3.40 करोड़), आवेश खान (बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके- 9.75 करोड़), आर्यन जुयाल (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 30 लाख), अब्‍दुल समद (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 4.20 करोड़)।

Tata IPL 2025 Mega Auction: पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी

Tata IPL 2025 Mega Auction: लखनऊ सुपरजायंट्स ने भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत को आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया है। जब मार्की खिलाड़ियों मे ऋषभ पंत का नाम आया तो आरसीबी और एलएसजी के बाद जोरदार टक्‍कर हुई। फिर बीच में एसआरएच (सनराइजर्स हैदराबाद) ने पैडल उठाकर जंग को रोमांचक बना दिया।

पंत की बोली 20.75 करोड़ रुपये पर रुक गई थी। मगर तभी दिल्‍ली कैपिटल्‍स को आरटीएम उपयोग करने का मौका मिला। लखनऊ सुपरजायंट्स ने बताया कि वो पंत के लिए 27 करोड़ रुपये देने को तैयार है। यह सुनकर दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने अपने हाथ पीछे खींच लिए और इस तरह पंत ने चंद मिनटों में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने।

Tata IPL 2025 Mega Auction: लीग में सफर

लखनऊ सुपरजायंट्स ने आईपीएल में अब तक तीन साल बिताए हैं। पिछले साल के प्रदर्शन को छोड़ दे तो उसका प्रदर्शन औसतन बेहतर रहा है। आगामी आईपीएल में लखनऊ उम्‍मीद करेगा कि अपना खिताब जीतने वाला स्‍क्‍वाड तैयार कर सके। चलिए ध्‍यान देते हैं कि आईपीएल में अब तक लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रदर्शन कैसा रहा है।

आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रदर्शन

साल    लीग में पोजीशन निर्णायक पोजीशन

2022       तीसरा (10 टीमें लीग का हिस्‍सा)  एलिमिनेटर

2023       तीसरा (10 टीमें लीग का हिस्‍सा)  एलिमिनेटर

2024       सातवां (10 टीमें लीग का हिस्‍सा)  लीग स्‍टेज

Tata IPL 2025 Mega Auction: पंत के लिए इस टीम ने खोल दी तिजोरी

Tata IPL 2025 Mega Auction: ऋषभ पंत को लेकर ये तय माना जा रहा था कि उनके ऊपर पैसों की बारिश हो सकती है और हुआ भी ऐसा ही। 2016 से दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले पंत ने इस टीम की कप्तानी भी की और टीम का अहम हिस्सा रहे। लेकिन इस साल दिल्ली ने पंत को रिटेन नहीं किया।

भारत के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत IPL 2025 Mega Auction का बड़ा नाम थे। ये तय था कि पंत को लेकर फ्रेंचाइजियों में अच्छी खासी जंग देखने को मिल सकती है। पंत इस समय भारतीय क्रिकेट का बहुत बड़ा नाम हैं और उन्हें देश का भविष्य माना जाता है। 2016 से आईपीएल करियर शुरू करने वाले पंत शुरू से ही दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे थे। लेकिन इस बार उन्हें नई टीम मिली। पंत आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने उनके लिए 27 करोड़ की कीमत अदा की है।

पंत को लेकर शुरुआत से लखनऊ, आरसीबी ने लड़ाई लड़ी। 11.50 की बोली तक ये दोनों ही बोली में थे, लेकिन अचानक से हैदराबाद इसमें कूद गई और उसने पंत की बोली बढ़ा दी। लखनऊ और हैदराबाद फिर पंत के लिए लड़ने लगे। दोनों हार मानने के मूड में नहीं थे। लखनऊ ने 20.75 करोड़ की बोली लगाई और इस कीमत में वह उसे खरीदने वाली थी लेकिन दिल्ली ने आरटीम का यूज किया। लखनऊ ने आरटीम के लिए 27 करोड़ की कीमत रखी और दिल्ली ने ये बात नहीं मानी। इस तरह पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

Tata IPL 2025 Mega Auction: दिल्ली से खास नाता

साल 2016 में भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे पंत तब से चर्चा में हैं। वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत की अंडर-19 टीम ने 2016 के वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी। पंत उस टीम का हिस्सा थे। यहीं से पंत सुर्खियों में आ गए। पंत का नाम जब आईपीएल नीलामी में आया तो इस तूफानी बल्लेबाज को लेने के लिए फ्रेंचाइजियों में होड़ लग गई। दिल्ली कैपिटल्स ने 1.90 करोड़ रुपये में पंत को अपने साथ जोड़ा।

अपने पहले ही सीजन में पंत ने तूफानी बल्लेबाजी का वो जलवा दिखाया की देखने वाले हैरान रह गए। नतीजा ये रहा कि साल 2018 में जब नीलामी हुई तो दिल्ली ने पंत के लिए आठ करोड़ की कीमत अदा की जो बढ़ते-बढ़ते 2022 में 16 करोड़ की हो गई। इस बीच पंत ने अपना नाम विश्व क्रिकेट में स्थापित कर दिया था। साल 2020 में दिल्ली पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची। अगले सीजन उसके कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए तो पंत को कप्तान बनाया गया। इसके बाद पंत ही कप्तान रहे।

Tata IPL 2025 Mega Auction: दिल्ली ने दिया खास सम्मान

30 दिसंबर 2022। ये वो तारीख है जो पंत कभी नहीं भूल सकते। दिल्ली से अपने घर रुड़की जाते हुए पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया। पंत बुरी तरह से घायल हुए। एक साल क्रिकेट से दूर रहे। आईपीएल-2023 में नहीं खेले। दिल्ली ने उनको खास सम्मान दिया और उनके नाम की जर्सी ड्रेसिंग रूम में टांग दी। अगले साल यानी आईपीएल-2024 में पंत ने वापसी की। बतौर कप्तान दिल्ली के साथ उनका कार्यकाल अच्छा नहीं रहा और शायद यही कारण रहा कि पंत को दिल्ली ने रिटेन नहीं किया।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे

Tata IPL 2025 Mega Auction: पंत का प्रदर्शन

पंत का आईपीएल में प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने अभी तक कुल 111 मैच खेले हैं जिनमें 35.31 की औसत और 148.93 की स्ट्राइक रेट से कुल 3284 रन बनाए हैं। पंत ने अभी तक के अपने आईपीएल करियर में एक शतक और 18 अर्धशतक जमाए हैं। उनका बेस्ट आईपीएल सीजन साल 2018 का रहा था। इस साल उन्होंने 684 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

Tata IPL 2025 Mega Auction: जोस बटलर पर लगी बड़ी बोली

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में जोस बटलर को गुजरात टाइटंस ने खरीदा। शुरू में गुजरात और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग चली। इसके बाद पंजाब ने बोली बढ़ा दी। बाद में गुजरात और पंजाब में जंग चलने लगी। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली बड़ा दी। फिर गुजरात और लखनऊ के बीच जंग चलती रही। अंत में गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ में बाजी मार ली।

Tata IPL 2025 Mega Auction: राजस्थान से अलग होकर गुजरात के हुए जोस बटलर

Tata IPL 2025 Mega Auction: इंग्लैंड के व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर को 15.75 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। जोस को खरीदने के लिए गुजरात और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग चली। इसके बाद पंजाब ने बोली बढ़ा दी। इसके बाद गुजरात और पंजाब में जंग चलने लगी। फिर गुजरात और लखनऊ के बीच जंग चलती रही। आखिरी में गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ में खरीदा। जोस बटलर ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

गौरतलब हो कि इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर को रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2024 में जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 11 मैच खेले थे और 359 रन बनाए थे। इसमें दो शतक शामिल रहा। इस दौरान नाबाद 107 रन की मैच जिताऊ पारी भी खेली थी।

Tata IPL 2025 Mega Auction: मुंबई इंडियंस के साथ किया था आईपीएल डेब्यू

जोस बटलर ने 2016 में आईपीएल डेब्यू किया था। मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था। साल 2018 में जोस बटलर को राजस्थान ने अपने साथ जोड़ा और उनकी पारी में निखार आया। दिलचस्प बात यह है कि बटलर के सभी सात आईपीएल शतक राजस्थान की ओर से आए हैं। मुंबई के लिए उनका सर्वोच्च स्कोर 77 रन का रहा था।

Tata IPL 2025 Mega Auction: जोस बटलर से जुड़ी हुई कुछ खास बातेंः-

जोस बटलर ने साल 2018 से 2024 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेला।

बटलर ने अब तक 107 आईपीएल मैच खेले हैं।

उन्होंने 3,582 रन बनाए हैं।

उनके नाम 7 शतक और 19 अर्धशतक दर्ज हैं।

उनका औसत 39.3 और स्ट्राइक रेट 148.9 का है।

बटलर ने राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड जीते हैं।

बटलर 2017 में मुंबई इंडियंस के साथ रहते हुए आईपीएल खिताब जीता था।

Tata IPL 2025 Mega Auction: राजस्थान के लिए खेली है धमाकेदार पारी

साल 2019 में वह वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के चलते आईपीएल को बीच में छोड़कर चले गए थे। बटलर का साल 2020 और 2021 के सीजन का आईपीएल कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, साल 2021 में बटलर ने अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 124 रन की पारी खेली। साल 2022 में बटलर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और इस साल कुल 863 रन बनाए।

Tata IPL 2025 Mega Auction: कोलकाता ने नहीं दिया स्टार्क का साथ

ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पिछले साल आईपीएल में छा गए थे। फ्रेंचाइजियों ने उनके लिए जमकर बोली लगाई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था। स्टार्क ने कोलकाता को खिताब दिलाने में मदद की। कोलकाता ने उन्हें रिटेन नहीं किया और इस बार स्टार्क फिर मेगा नीलामी में उतरे और फिर नीलामी में छा गए।

Tata IPL 2025 Mega Auction: इस बार दिल्ली के लिए खेलेंगे स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पिछले साल जब आईपीएल नीलामी में उतरे थे तो करोड़पति बने थे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। कोलकाता को उन्होंने विजेता भी बनाया, लेकिन रिटेन नहीं किया और इसी कारण स्टार्क को IPL 2025 Mega Auction में उतरना पड़ा था।

स्टार्क को लेकर फ्रेंचाइजियों के बीच में लड़ाई होना तय मानी जा रही थी और हुआ भी ऐसा ही। स्टार्क के लिए आखिरी बोली लगाई दिल्ली कैपिटल्स लगाई और उन्हें 11.75 करोड़ रुपये में अपने नाम किया।

2 करोड़ की बेस प्राइस साथ उतरे मिचेल स्टार्क के लिए शुरुआत में कोलकाता और मुंबई इंडियंस ने लड़ाई लड़ी। छह करोड़ तक मुंबई ने बोली लगाई इसके बाद दिल्ली की टीम बोली में कूद गई। हालांकि, कोलकाता ने बोला जारी रखी। इस बीच कोलकाता ने बोली छोड़ दी और आरसीबी बीच में आ गई। दिल्ली ने लगातार स्टार्क के लिए बोली जारी रखी। दिल्ली ने 11.75 करोड़ की बोली लगा उन्हें अपने साथ जोड़ा।

Tata IPL 2025 Mega Auction: खेले सिर्फ तीन सीजन

Tata IPL 2025 Mega Auction: स्टार्क ने आईपीएल में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है। वह सिर्फ तीन सीजन ही खेले हैं। 2014 और 2015 में लगातार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के लिए खेलने वाले स्टार्क फिर आईपीएल में लंबे समय तक नहीं दिखे थे। 2018 में उन्हें कोलकाता ने खरीदा था, लेकिन बाद में उन्होंने नाम वापस ले लिया था। हालांकि, 2024 में स्टार्क ने आईपीएल में वापसी की और इस टीम के लिए खेले। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता ने जब सनराइजर्स हैदराबाद को हराया तो स्टार्क ने फाइनल में शानदार गेंदबाजी की।

Tata IPL 2025 Mega Auction: ऐसा रहा है आईपीएल करियर

सिर्फ तीन सीजनों में स्टार्क ने कुल 40 आईपीएल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 51 विकेट लिए हैं। स्टार्क का बेस्ट आईपीएल सीजन 2015 का रहा है। इस सीजन उन्होंने 13 मैचों में 20 विकेट लिए थे। 2014 में उन्होंने 14 मैचों में 17 विकेट लिए थे। अपने पहले आईपीएल सीजन में यानी 2014 में स्टार्क ने 14 मैच खेले थे और 14 विकेट लिए थे।

Leave a Comment