T20 World Cup 2024 Virat Kohli: लो भाई हो गई भविष्‍यवाणी, T20 World Cup 2024 फाइनल मैच मे विराट शतक भी जड़ेगे और भारत जीतेगा ट्रॉफी’ आखिर किसने की भविष्‍यवाणी?

T20 World Cup 2024 Virat Kohli: भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली (Indian team’s star batsman Virat Kohli) इस समय आलोचनाओं से घिरे हुए हैं। कोहली ने मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत के लिए पारी की शुरुआत की लेकिन इस दौरान वह खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आए। कोहली ने 7 मैचों में केवल 75 रन बनाए। इस बीच दिग्‍गज क्रिकेटर का कोहली को समर्थन मिला है। पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया कि विराट कोहली फाइनल में शतक ठोकेंगे।

T20 World Cup 2024 Virat Kohli: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 फाइनल

T20 World Cup 2024 Virat Kohli: इंग्लैंड के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर मोंटी पनेसर ने स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। मोंटी ने कहा कि विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाएंगे। 29 जून को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस में हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा।

T20 World Cup 2024 Virat Kohli: मोंटी पनेसर को यकीन, विराट कोहली जड़ेगे शतक

विराट कोहली मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। विराट ने अभी तक सात पारियों में 10.71 की औसत से मात्र 75 रन बनाए हैं। सेमीफाइनल में इंग्लैंड (England) के खिलाफ भी उनका बल्ला पूरी तरह फैल रहा। इस टूर्नामेंट में विराट दो बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। एएनआई से बात करते हुए मोंटी पनेसर ने कहा कि भारत टी20 वर्ल्ड कप जीतेगा और विराट कोहली शतक बनाएंगे।

यह भी देखें: IND Vs SA Final Pitch Report: T20 World Cup 2024 के Strong फाइनल मैच मे बारबाडोस की पिच पर गेंदबाज या बल्लेबाज “किसका देखने को मिलेगा जलवा”? यहाँ की पिच रिपोर्ट्स क्या कहती है?   

T20 World Cup 2024 Virat Kohli: भारत जीतेगा वर्ल्ड कप’

विराट कोहली ने सेमीफाइनल में रीस टॉपली की गेंद पर मिडविकेट पर शानदार सिक्स लगाया था। हालांकि, अगली ही गेंद पर विराट कोहली बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली इस खराब फॉर्म का बचाव रोहित शर्मा ने भी किया था। सेमीफाइनल जीतने के बाद रोहित ने विराट के जल्द फॉर्म में लौटने की उम्मीद की थी।

T20 World Cup 2024 Virat Kohli: धोनी की 2011 फाइनल की पारी

अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कोहली को एमएस धोनी और 2011 वनडे विश्व कप फाइनल में उनकी शानदार पारी की याद दिलाई। कैफ ने याद दिलाया कि कोहली की तरह धोनी भी विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान अपनी फॉर्म हासिल करने के लिए संघर्ष करते रहे थे। फाइनल में उन्होंने नाबाद 91 रन बनाए, जिसमें वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

T20 World Cup 2024 Virat Kohli: कैफ ने कहा- हीरो बनने का मौका

कैफ ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी 2011 के वनडे विश्व कप में फॉर्म में नहीं थे। उन्होंने फाइनल में नाबाद 91 रन की पारी खेली। कुलसेकरा की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर लगाया गया उनका छक्का सभी के दिमाग में बसा हुआ है। इसलिए मुझे लगता है कि विराट कोहली के पास हीरो बनने का बेहतरीन मौका है। उन्हें यह भूल जाना चाहिए कि वह खराब फॉर्म में हैं। विराट कोहली ये हीरो बनने का मौका है।

T20 World Cup 2024 Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

T20 World Cup 2024 Virat Kohli:
T20 World Cup 2024 Virat Kohli:

टी20 विश्व कप के इतिहास में कोहली (1216) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा उनसे सिर्फ पांच रन पीछे हैं। हालांकि, भारत के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने टूर्नामेंट के इतिहास में छह मुकाबलों में अपना सबसे खराब विश्व कप प्रदर्शन किया है। 29 जून को भारत की नजर दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने पर होगी। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की नजर पहली बार मेंस विश्व कप जीतने पर होगी।

T20 World Cup 2024 Virat Kohli: रोहित ने भी विराट का किया था बचाव

सेमीफाइनल जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कहा था कि विराट कोहली की फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं  है। वह बड़े मैच के खिलाड़ी है। रोहित ने कहा था कि विराट कोहली फाइनल मैच (Virat Kohli Final Match) में अच्छा करेंगे। रोहित ने यह भी कहा था कि 15 साल तक क्रिकेट खेल लेते हैं तो फॉर्म कोई समस्या नहीं होती। विराट कोहली ने बड़े मैच भारत (India) को मुश्किलों से निकाला है।

Leave a Comment