T20 World Cup 2024 में कनाडा टी20 वर्ल्‍ड कप में पहली बार हिस्‍सा लेगा, कप्तानी साद बिन जफर को सौपी गई, कनाडा ने 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की।    

T20 World Cup 2024: क्रिकेट कनाडा Cricket Canada) ने आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप (ICC T20 World Cup) के लिए अपने 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है। कनाडा पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप में हिस्‍सा लेगा। कनाडा टीम की कप्‍तानी साद बिन जफर (Saad Bin Zafar) को सौंपी गई है। कनाडा टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 1 जून को अमेरिका के खिलाफ डलास (Dallas Against USA) में करेगा। जानें किसे कनाडा की टीम में मिला मौका।

T20 World Cup 2024: कनाडा टी20 वर्ल्‍ड कप में पहली बार हिस्‍सा लेगा

T20 World Cup 2024: क्रिकेट कनाडा ने आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए अपनी 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है। कनाडा पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप में हिस्‍सा लेगा। कनाडा की कप्‍तानी ऑलराउंडर साद बिन जफर को सौंपी गई है।

कनाडा की टीम में सीजन में दमदार प्रदर्शन करने वाले और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों का मिश्रण है। कनाडा को उम्‍मीद है कि वैश्विक स्‍तर पर उनकी टीम विरोधियों को कड़ी टक्‍कर देने में कामयाब रहेगी। कप्‍तान साद के अलावा कनाडा के पास बल्‍लेबाज आरोन जॉनसन और तेज गेंदबाज खलीम सना (Canada has batsman Aaron Johnson and fast bowler Khalim Sana) जैसे खिलाड़ी हैं, जिनसे अहम भूमिका निभाए जाने की उम्‍मीद है।

यह भी देखें: T20 World Cup 2024 के लिए ऑस्‍ट्रेलिया टीम की हुई घोषणा, Mitchell Marsh को दी गई कमान,  स्‍टीव स्मिथ सहित कई खिलाड़ियों को मौका नहीं?  

T20 World Cup 2024 में ये खिलाड़ी रहे अनलकी

कनाडा स्‍क्‍वाड में गहराई के बावजूद निखिल दत्‍ता और श्रीमंथ विजयरत्‍ने (Nikhil Dutt and Srimanth Vijayaratner) को शामिल नहीं किया गया। तजिंदर सिंह (Tajinder Singh) को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। हालांकि, कनाडा के लिए टी20 वर्ल्‍ड कप में राह आसान नहीं होगी, जहां उसे एशिया की दो महाशक्तियों भारत और पाकिस्‍तान (India And Pakistan) से भिड़ना होगा।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ- साथ कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे

T20 World Cup 2024 में कनाडा की शुरुआत 1 जून से

T20 World Cup 2024
T20 World Cup 2024

कनाडा को टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए ग्रुप बी में जगह मिली है। कनाडाई टीम आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 1 जून को अमेरिका के खिलाफ डलास में करेगी। कनाडा पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप में हिस्‍सा लेगा और उसकी कोशिश यादगार प्रदर्शन करके बड़ी टीमों को हैरान करने की होगी।

T20 World Cup 2024 के लिए कनाडा का स्‍क्‍वाड इस प्रकार है:

साद बिन जफर (कप्‍तान), आरोन जॉनसन, डिलोन हेलाइगर, दिलप्रीत बाजवा, हर्ष ठाकेर, जेरेमी गॉर्डन, जुनैद सिद्दकी, कालिम सना, कंवरपल ताठगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, परघट सिंह, रविंदरपाल सिंह, रेयानखान पठान और श्रेयस मोवा।

रिजर्व – तजिंदर सिंह, आदित्‍य वर्धराजन, अम्‍मार खालिद, जतिंदर मठरू और परवीन कुमार।

1 thought on “T20 World Cup 2024 में कनाडा टी20 वर्ल्‍ड कप में पहली बार हिस्‍सा लेगा, कप्तानी साद बिन जफर को सौपी गई, कनाडा ने 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की।    ”

Leave a Comment