T20 World Cup 2024: शिवम दुबे (Shivam Dubey) ने शुक्रवार 5 अप्रैल 2024 को आईपीएल 2024 (IPL 2024) मे हैदराबाद (Hyderabad) के विरुद्द खेले गए मैच में चेन्नई (Chennai) के लिए 45 रन बनाकर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और इरफान पठान (Irfan Pathan) को बहुत ही प्रभावित किया। युवराज सिंह का मानना है कि शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में भारतीय टीम (Indian Team) के लिए एक बेहतरीन गेमचेंजर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। वहीं दूसरी और इरफान पठान ने भी यह मांग की है कि सेलेक्टर्स शिवम दुबे को वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल करें।
T20 World Cup 2024: शिवम दुबे को टी20 वर्ल्ड कप मे शामिल करने की सलाह

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कहा कि शिवम दुबे को इस साल के अंत में वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) (West Indies and United States of America (USA)) में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिए। युवराज सिंह के अलावा इरफान पठान ने भी सेलेक्टर्स को सलाह दी कि वह शिवम दुबे को टीम में शामिल करें।
T20 World Cup 2024: शिवम दुबे का आईपीएल 2024 मे बेहतरीन फ़ॉर्म

बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे आईपीएल (IPL) के मौजूदा सीजन में चेन्नई के लिए शानदार फॉर्म में हैं। शुक्रवार को दुबे ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad) में हैदराबाद के खिलाफ 24 गेंद पर 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। आठवें ओवर में शाहबाज अहमद को ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad to Shahbaz Ahmed) का बेश कीमती विकेट मिलने के बाद दुबे बल्लेबाजी करने आए।
T20 World Cup 2024: शिवम दुबे ने अजिंक्य रहाणे के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई
वहां से, उन्होंने जिम्मेदारी संभाली और अजिंक्य रहाणे के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रन की उपयोगी साझेदारी की, जिन्होंने 30 में से 35 रन बनाए। दुबे अंततः विपक्षी कप्तान पैट कमिंस के हाथों आउट हो गए, जिन्होंने आईपीएल में अपने 50 विकेट पूरे किए। दुबे के शानदार फॉर्म को देखकर युवराज सिंह और इरफान पठान ने सेलेक्टर्स को सलाह दी कि वह उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुनें।
T20 World Cup 2024: शिवम दुबे से युवराज सिंह और इरफान पठान बहुत प्रभावित हुए

शिवम दुबे के खेलने के तरीके से युवराज बहुत ही प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि दुबे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए गेम चेंजर हो सकते हैं। इरफान पठान ने भी माना कि दुबे को विश्व कप में जगह बनाने के लिए दावेदार होना चाहिए। पठान ने कहा कि दुबे अभी तक आईपीएल में शानदार रहे हैं। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि आईपीएल 2024 में 4 मैच में, दुबे ने 49.33 की औसत के साथ और 160.86 की स्ट्राइक-रेट से 148 रन बना चुके हैं।


2 thoughts on “T20 World Cup 2024 मे कौन सा यह खिलाड़ी गेमचेंजर की भूमिका निभा सकता है जिसकी युवराज सिंह और इरफान पठान ने भविष्यवाणी की है”