भारतीय क्रिकेट टीम का उभरता हुआ सितारा | Suryakumar Yadav Biography | Best Player Of T20

आज भारतीय क्रिकेट टीम में Suryakumar Yadav एक उभरते हुए सितारे हैं। Suryakumar Yadav का जन्म 14 सितंबर 1990 में (suryakumar yadav hometown) नई दिल्ली मैं हुआ। इनके पिता का नाम अशोक कुमार यादव एवं मां का नाम स्वप्ना यादव है। (आप पढ़ रहे है- Suryakumar Yadav Biography) Suryakumar Yadav को बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन में विशेष रूचि थी,  उनके पिता BARC मे इलेक्ट्रिकल की नौकरी के लिए मुंबई चले गए।

Suryakumar Yadav ने दिल्ली की गलियों में खेलते हुए अपने हुनर को निखारा, 10 साल की उम्र में उनके पिता ने खेल के प्रति उसका झुकाव देखा तो उन्होंने अणुशक्ति नगर में बीएआरसी कॉलोनी में एक क्रिकेट के शिविर मैं नामांकित किया। फिर वो वेंगसरकर एकेडमी गए, और मुंबई में आयु वर्ग, का क्रिकेट खेला।

Suryakumar Yadav कला वाणिज्य और विज्ञान के पिल्लई कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।  Suryakumar Yadav को उनके निकनेम “SKY” से भी जाना जाता है अपने 360-Degree के खेल प्रगति के  कारण ही उन्हें यह नाम दिया गया है।

Suryakumar Yadav भारत के लिए T20 और एकदिवसीय मैच खेलते हैं। वह घरेलू मैच में मुंबई टीम का प्रतिनिधित्व भी करते हैं, और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हैं।

Suryakumar Yadav दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में T20 के प्रारूप में शामिल होकर अपना पर्दापण भारतीय क्रिकेट टीम में 4 मार्च 2021 मै इंग्लैंड के खिलाफ किया। Suryakumar Yadav ने 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच में अपने कैरियर की शुरुआत की। Suryakumar Yadav Jersey Number 63 है।

Table of Contents

Suryakumar Yadav Biography : रणजी कैरियर

Suryakumar Yadav Biography
Suryakumar Yadav Biography

Suryakumar Yadav ने सन 2010 में, दिल्ली के खिलाफ, अपने रणजी मैच के पर्दापण मैं धमाकेदार 73 रन की पारी खेली। सन 2011-12 मैं मुंबई की तरफ से अपने पूरे सत्र में मुंबई टीम को चरम सीमा पर पहुंचाया, उन्होंने सीजन के अपने तीसरे मैच में ही उड़ीसा के खिलाफ दोहरा शतक लगाया। और इसके बाद अगले मैच में शतक लगाया, उन्होंने दिलीप ट्रॉफी में अपने एक और शतक के साथ ही उस सत्र का अंत किया, हालांकि इसके बाद उनके फॉर्म में गिरावट देखने को आई क्योंकि उन्होंने 6 प्रथम श्रेणी पारियों मै मात्र 73 रन बनाए।

एक बल्लेबाज जो कुछ नया करने में बिल्कुल नहीं डरता, ऐसे बल्लेबाज Suryakumar Yadav खेल के उस छोटे संस्करण T20 के लिए उपयुक्त हैं।

सन 2011-12 मैं Suryakumar Yadav को Mumbai Indians ने खरीदा था। उन्हें केवल एक मैच खेलने का मौका मिला और जिसमें वह बिना रन बनाए आउट हो गए।

उन्हें 2014 में Kolkata Knight Riders ने खरीदा था। उन्होंने 2015 में तब सुर्खियां बटोरी थी जब उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ईडन गार्डन मैदान में मैच विजेता 20 गेंदों पर 46 रन बनाए। पांच छक्कों की मदद से।

वह टीम के उप कप्तान बने और नियमित रूप से खेलते रहे। उन्हें 2018 में मुंबई इंडियंस टीम ने 3.2 करोड़ में खरीदा तब से वह नियमित रूप से मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी है।

Suryakumar Yadav Biography
Suryakumar Yadav Biography

Mumbai Indians के साथ प्रभावशाली कार्यकाल के (Suryakumar yadav ipl 2022) बाद उन्हें IPL 2022 के मेगा नीलामी से पहले 8 करोड़ के लिए रिजर्व रखा था।

उन्हें 2011-12 में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था, उस समय तक उन्होंने केवल एक प्रथम श्रेणी मैच खेला था, और सन 2014 में IPL की नीलामी के दौरान उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7000000 रुपय बेस प्राइस पर लिया था।

इसके बाद अगले सीजन में मुंबई इंडियंस ने Suryakumar Yadav को अपनी टीम में शामिल किया जिसके बाद वह लगातार मुंबई इंडियंस की तरफ से ही खेलते आ रहे हैं। अपने खेल के प्रदर्शन से उन्होंने मुंबई इंडियन को कई बार IPL का खिताब भी जिताया है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि Suryakumar Yadav की पूरी कमाई IPL से होती है। जानकारों के हिसाब से Suryakumar Yadav का IPL में हर साल ग्राफ बढ़ता जा रहा है। Suryakumar Yadav को IPL का स्टार खिलाड़ी भी कहा जाता है।

Suryakumar Yadav Biography : भारतीय क्रिकेट टीम में प्रवेश

सूर्यकुमार कुमार यादव के IPL में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण उन्हे 20-20 मैच में भारत की तरफ से 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिला।

आप पढ़ रहे है – भारतीय क्रिकेट टीम का उभरता हुआ सितारा- Suryakumar Yadav Biography. भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे मे और अधिक जानने के लिए यह भी पढ़े:- #1. सूर्यकुमार यादव  #2. दिनेश कार्तिक  #3. हार्दिक हिमांशु पांड्या (उपनाम- हैरी) #4. सचिन तेंदुलकर #5. माही-महेंद्र सिंह धोनी #6. इशांत शर्मा #7. उमेश यादव  #8. भुवनेश्वर कुमार #9. जसप्रीत बुमराह  #10. राहुल द्रविड़

Suryakumar Yadav Biography : नेटवर्थ

Suryakumar Yadav की IPL में शुरूआत कोलकाता की टीम मैं 7000000 रुपए से हुई थी और आज IPL की मुंबई इंडियन टीम से 3.2 करोड रुपए तक लेते हैं हालांकि Suryakumar Yadav की ज्यादा कमाई IPL से ही होती है और थोड़ा बहुत वो Suryakumar Yadav ने एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं जानकारों के हिसाब से Suryakumar Yadav की नेटवर्थ 28 से 30 करोड़ रुपए है। (आप पढ़ रहे है- Suryakumar Yadav Biography)

Suryakumar Yadav Biography : लाइफ स्टाइल।

Suryakumar Yadav Biography
Suryakumar Yadav Biography

Suryakumar Yadav लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। लाइफ स्टाइल बहुत ही आलीशान जीते है। Suryakumar Yadav काफी आलीशान जिंदगी जीते हैं उनको महंगी-महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास BMW 5 सीरीज, 530 डीएम सपोर्ट ऑडी, A6 सरोवर रेंज रोवर, i-20 फॉर्च्यूनर सहित अनेक गाड़ियां हैं। इसके अलावा उनके पास मोटर साइकिलों में हायाबुसा हार्ले, डेविडसन जैसी अनेक मोटर साइकिलें भी हैं। Suryakumar Yadav जब क्रिकेट से दूर होते हैं तो अब वह इन मोटरसाइकिल में मुंबई के तंग गलियों में बाइक से ड्राइव करते हैं।

Suryakumar Yadav Biography : प्रेम प्रसंग और मैरिज लाइफ

सूर्यकुमार यादव की पत्नी का नाम देवीशा शेट्टी हैं। सूर्य कुमार यादव की पहली मुलाकात देवीशा शेट्टी से सन 2012 मै हुई। चार साल प्रेम प्रसंग में रहने के बाद 29 जुलाई सन 2016 मैं दोनों ने शादी कर ली। देवीशा शास्त्रीय नृत्यांगना है। सूर्यकुमार यादव मैदान में जितने आक्रामक नजर आते  हैं उसके उलट, वह अपने पर्सनल लाइफ में बहुत रोमांटिक हैं। सूर्या ने अपने लोंग टाइम पार्टनर देवीशा से शादी की है। सूर्यकुमार और देवीसा की मुलाकात मुंबई के पोद्दार डिग्री कॉलेज में हुई थी, इसके बाद दोनों एक दूसरे से मुलाकात करने लगे और फिर रिलेशनशिप में आ गए।

Suryakumar Yadav Biography : कठिन समय मे पत्नी देवीशा का साथ

देवीशा को सूर्य कुमार यादव की आक्रामक बल्लेबाजी ने उनका दीवाना बना दिया था। दक्षिण भारत की रहने वाली देवीशा शेट्टी ने सूर्यकुमार यादव का कठिन समय पर पूरा सपोर्ट किया। टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए सूर्यकुमार यादव को काफी लंबा समय इंतजार करना पड़ा जिसमें धीरे-धीरे वो नर्वस भी हुए लेकिन ऐसे समय में देवीसा ने उनका हौसला बनाए रखा एवं अपने प्यार से उनके ऊपर किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ने दिया और अब जबकि सुर्यकुमार यादव भी भारतीय टीम में अपनी जगह बखूबी बना चुके हैं इन दोनों का प्रेम प्रसंग यूं ही चलता रहे और इनका जीवन कुशल मंगल रहे

Suryakumar Yadav Biography : भारतीय क्रिकेट टीम में प्रदर्शन

14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में Suryakumar Yadav का पर्दापण हुआ। फिर जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ, उन्होंने अपना पहला एकदिवसीय मैच खेला। Suryakumar Yadav ने अभी तक कुल 13 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 340 रन बनाए हैं और 25  T20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 758 रन बनाए हैं।

जुलाई 2022 मैं सूर्य कुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ नार्टीघम  इंग्लैंड में ट्रेट ब्रिज में 55 बॉल पर 117 रन बनाकर अपना पहला 20.20 शतक लगाया। वह 20.20 में शतक लगाने वाले केवल पांचवे खिलाड़ी है और 4 या उससे कम बल्लेबाजी करने वाले अंत तक पहुंचने वाले केवल दुसरे खिलाड़ी है।

Suryakumar Yadav Biography : T20 रैंकिंग में नंबर वन

Suryakumar Yadav Biography
Suryakumar Yadav Biography

भारत के मध्यम क्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एमआरएफ टायर्स आईसीसी मेंस T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पहला स्थान अपना बरकरार रखा है। जबकि इंग्लैंड के कई सितारों ने विश्व कप जीतने के बाद T20 विश्व कप मैं अपनी जीत के बाद महत्वपूर्ण बढ़त ले ली है। सूर्यकुमार यादव आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप के सुपर 12 ग्रुप के बाद शानदार प्रदर्शन करने के बाद नंबर वन T20 बल्लेबाज बन गए हैं। जहां उन्होंने केवल पांच पारियों में 3 अर्धशतक लगाए हैं।

इस प्रदर्शन ने उन्हें कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 869 अंको की रेटिंग हासिल करने में मदद की है, हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मात्र 14 रन बनाकर आउट होने के बाद सूर्य कुमार यादव की अंकों की रेटिंग में गिरावट नजर आई है जो अब 859 हो गई है लेकिन उनकी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है क्योंकि उनके आसपास कोई भी खिलाड़ी उस रैकिंग का नहीं है।

Suryakumar Yadav Biography :गतिशील सूर्यकुमार यादव ने आत्मविश्वास के साथ समाप्त की भारत की पारी

T20 विश्व कप 2022 सूर्यकुमार यादव ने अपने शॉट्स का पूरा प्रदर्शन किया, और भारत की पारी को अपनी ही शैली में समाप्त किया। 32 वर्षीय सूर्यकुमार यादव ने अपनी विश्वकप पारी के दौरान क्रमशा 59.75 की औसत और 189 . 68 की स्ट्राइक से 239 रन बनाए, और इस विश्वकप में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में इस विश्वकप को समाप्त किया।

सूर्य कुमार यादव T20 में इस साल शानदार फॉर्म में रहे हैं । वह इस साल ओवरऑल इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने साल 2022 में अब तक 27 मैचों में 41. 95 की औसत से और 183.60 की स्ट्राइक से 965 रन बनाए हैं।
भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईसीसी की ताजा T20 बैटिंग की रैकिंग में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया है। ताजा आईसीसी रैकिंग में सूर्यकुमार यादव के 859 रेटिंग प्वाइंट हैं। वही मोहम्मद रिजवान के 842 पॉइंट हैं। सूर्यकुमार यादव ने रिजवान से 21 पॉइंट की बढ़त बना ली है।

सूर्यकुमार यादव 20-20 बेटिंग में नंबर वन बल्लेबाज बनने वाले 23 वे बल्लेबाज है। तथा वह यह मुकाम पाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले विराट कोहली सितंबर 2014 से दिसंबर 2017 तक 1013 दिन नंबर 1 बल्लेबाज रहे हैं। 863 रेटिंग पॉइंट भारतीय बल्लेबाज द्वारा हासिल किया गया दूसरा बेस्ट रेटिंग प्वाइंट है। कोहली ने सितंबर 2014 में 897 रेटिंग पाई थी।

Suryakumar Yadav Biography : साल 2022, T20 मे सबसे ज्यादा “मेन आफ द मैच”

साल 2022 मे न्यूजीलेंड की टीम जिसमे टिम साउथी, एडम मिल्ने, मिचेल सेन्टनर, लौकी फर्गुसन, जैसे गेंदबाज थे, उनका सामना करना उस समय आसान नहीं था।

उस समय पर सूर्य कुमार यादव ने जिस प्रकार से बेधड़क दमदार क्रिकेट इनके खिलाफ दूसरे टी 20 साल 2022 के मैच मे खेली, उसमे नाबाद शतक भी लगाया था। उससे यह बात तो साबित हो गई थी, कि क्यों वो उस समय आई सी सी रैंकिंग मे दुनिया के नंबर एक टी 20 बल्लेबाज थे।

साल 2022 के दूसरे टी 20 मैच मे ये अंतर साफ नजर आ रहा था कि उस समय सूर्य कुमार यादव टीम के लिए क्या थे, और बाकी खिलाड़ियों ने क्या प्रदर्सन किया। एक तरफ पर जहाँ भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलेंड के सामने असहाय नजर आ रहे थे। वही दूसरी तरफ सूर्य कुमार यादव बिंदास रन बना रहे थे।

उस मैच मे उसने टीम के लिए 51 गेंदों पर नाबाद 111 रन की पारी मे 7 छक्के और 11 चौकों की मदद से खेली और नाबाद वापस लौटे। इंडिया ने इस मैच मे 191 रन बनाए, न्यूजीलेंड की टीम इस मैच मे 126 रन पर आउट हो गई थी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी मे भारतीय टीम ने यह मैच 65 रन से जीत लिया था.

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सीरीज मे 1-0 से आगे हो गई, वही सूर्य कुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला था।

इंडिया की तरफ से सूर्य कुमार यादव एक केलेंडर साल मे सबसे अधिक प्लेयर आफ द मैच का खिताब जीतने वाले बल्लेबाज बन गए थे। इससे पहले यह रिकार्ड विराट कोहली के नाम पर था,

साल -2022 मे सूर्या को सातवा टी 20 का मेन आफ द मैच खिताब मिला था। उससे पहले विराट कोहली ने एक केलेंडर साल मे 6 बार प्लेयर आफ द मैच का खिताब जीता था। लेकिन साल 2022 मे उनसे आगे सूर्या निकल गए थे।

वर्ल्ड लेवल पर एक केलेंडर साल मे सबसे ज्यादा ये खिताब जीतने के मामले मे सूर्या ने सिकंदर रजा की बराबरी कर ली थी जिसने 7 बार ये खिताब जीता था।            

वर्ष 2022 (एक कैलेंडर वर्ष) में भारत के लिए सर्वाधिक मैन आफ द मैच पुरस्कार
सूर्य कुमार यादव – 7 (30 पारी)
विराट कोहली – 6 (13 पारी)
वर्ष 2022 (एक कैलेंडर वर्ष) में T20 में सर्वाधिक प्लेयर आफ द मैच पुरस्कार
सिकंदर रजा – 7 (23 पारी)
सूर्यकुमार यादव – 7 (30 पारी)
विराट कोहली – 6 (13 पारी)

Suryakumar Yadav Biography : 2022 रणजी ट्रॉफी में भी मचाया जलजला

surykumar yadav 20 दिसंबर 2022 को रणजी ट्रॉफी मे मुंबई की तरफ से खेल रहे थे। हैदराबाद और मुंबई के बीच खेले जा रहे मैच में सूर्य कुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की, साथ ही मे विरोधी टीम के सभी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए थे।
भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम उस समय बांग्लादेश में थी। वहीं पर इंडिया के कुछ खिलाड़ी चोटिल होकर या तो घर पर आराम कर रहे थे, तो कुछ एनसीए इंजरी से उबरने की कोशिश में जुटे थे।

उस समय टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव उस मिले ब्रेक में आराम नहीं कर रहे थे, बल्कि वो अगली सीरीज की तैयारी में जुटे थे। सूर्य कुमार यादव उस समय रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम मुंबई के लिए खेल रहे थे, साथ ही मे वो कमाल का प्रदर्शन भी कर रहे थे। उस समय एक बार फिर से रणजी में भी सूर्य कुमार यादव ने टी20 वाले में अंदाज में बल्लेबाजी कर सभी को चौंका दिया और तेजी से रन बनाए जा रहे थे।

Suryakumar Yadav Biography : राजस्थान के विरुद्द खेली तूफानी पारी

दिसंबर 2022 को रणजी ट्रॉफी में मुंबई और हैदराबाद के बीच मैच शुरू हुआ। मुंबई टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। बतौर सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल मैदान पर उतरे। लेकिन पृथ्वी शॉ जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए। पृथ्वी शॉ ने आउट होने से पहले 21 गेंद पर 19 रन ही बना पाए। उसके बाद यशस्वी जायसवाल का साथ देने नंबर तीन पर आए सूर्य कुमार यादव। रणजी हो, वन डे हो, आईपीएल हो या फिर टी20 इंटरनेशनल, सूर्य कुमार यादव का बल्लेबाजी करने का अंदाज एक ही रहता था,मेदान पर आते ही धुआंधार बल्लेबाजी करना, यही काम सूर्य कुमार यादव ने वहां भी जारी रखा।

पहले ही सेशन में उन्होंने महज74 गेंद पर 84 रन बना कर बल्लेबाजी कर रहे थे, उस दौरान सूर्य कुमार यादव ने 14 चौके और एक आसमानी छक्का लगाया। वहीं दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल 91 गेंद पर 60 रन बनाकर खेल रहे हैं। हालांकि दूसरे सेशन मे वह जल्दी आउट हो गए थे, उन्होंने 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 80 गेंद पर 90 रनों की बेहतरीन पारी खेली ऐसी पारी जिसने सभी का दिल जीत लिया था।

Suryakumar Yadav Biography : Team India मिशन विश्व कप 2023 की कर रही थी तैयारी

उस समय टीम इंडिया साल 2023 की तैयारी में जुटने जा रही थी। साल 2023 की शुरुआत में श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आने वाली थी,उसमें उसे तीन टी20 मैच और तीन वन डे मैच खेलने थे। टीम इंडिया उस समय मिशन विश्व कप 2023 की तैयारी शुरू कर रही थी। आने वाले समय में भारतीय टीम में काफी बदलाव भी नजर आने की संभावना दिखाई दे रही थी। लेकिन ये करीब करीब पक्का था कि सूर्य कुमार यादव वन डे और टी20 दोनों टीमों का हिस्सा पक्का बने रहेगे।

इतना ही नहीं सूर्य कुमार यादव ने उन दिनों टेस्ट क्रिकेट खेलने की मंशा भी जाहिर की थी। अगर वे सफेद जर्सी वाले खेल में भी इसी तरह की बल्लेबाजी करते रहे तो वो दिन भी दूर नहीं, जब वे भारत के लिए टेस्ट में भी डेब्यू करते हुए दिखाई देंगे।ऐसा कथन सभी इंडियन भूतपूर्व खिलाड़ियों का सूर्य कुमार के बारे मे ऐसी राय थी।

Suryakumar Yadav Biography : India vs Sri Lanka 3rd T20 match 7 Jan 2023


इंडिया और श्रीलंका के बीच साल 2023 की शुरुआत मे श्रीलंका टीम भारत दौरे मे आई थी, उस सीरीज मे भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने एक बार फिर से अपना शानदार जलवा बल्लेबाजी मे करके दिखाया था।

उन्होंने अपने पसंदीदा शॉर्ट से श्रीलंका के हर गेंदबाजों की हालत पतली कर दी थी,लंकाई गेंदबाजों को समझ नहीं आ रहा था कि वह SKY को कहाँ पर गेंदबाजी करे।
सूर्य कुमार 3 टी 20 की सीरीज मे पहले मैच मे जल्दी ही आउट हो गए थे, लेकिन इन्हे और टीम इंडिया को इनकी प्रतिभा पर विश्वास बढ़ता ही जा रहा था। 5 जनवरी 2023 को हुए दूसरे टी 20 मैच मे सूर्या ने शानदार अर्धशतक लगाया था, इसके बाद 7 जनवरी को हुए तीसरे और अंतिम मैच मे तो सूर्या ने लंकाई टीम की धज्जिया ही उड़ा दी थी।

उस मैच मे सूर्या ने मात्र 45 गेंद पर अपना शतक लगाया था,और यह उनका टी 20 मैच मे तीसरा शतक था। वो जब इस मैच मे क्रीज़ पर आए तब भारत का दूसरा विकेट गिरा था,उस समय टीम की हालत खराब थी। लेकिन सूर्या ने आते ही जबरदस्त चौके और छक्कों की बरसात करके टीम का पलड़ा पूरी तरह से भारत की तरफ कर दिया था।

उस मैच मे इन्होंने अपना अर्धशतक मात्र 26 गेंद पर बनाया था,एक तरफ भारत के विकेट जल्दी रन बनाने के चक्कर मे गिर रहे थे तो दूसरी तरफ सूर्या अपनी पारी मे विस्फोट करते ही जा रहे थे।


उस मैच मे इंडिया ने 20 ओवर मे 5 विकेट पर 228 रन बनाए थे,जिसमे सूर्या ने 200 की स्ट्राइक से महज 51 गेंद पर 112 रन की नाबाद पारी खेली थी इसमे उनके 9 गगनचुंबी छक्के और 7 चौके भी शामिल थे। इन्होंने जुलाई 2022 मे इंगलेंड मे पहला, नवंबर 2022 मे न्यूजीलेंड मे दूसरा,और जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ तीसरा टी 20 शतक लगाया था। यह शतक मात्र 6 महीने मे आए थे।

IPL2023 MI Vs KKR: Suryakumar Yadav Biography

कप्तान बनते ही सूर्या चमका, पहली जीत मिली, 3 गोल्डन डक के बाद आई जोरदार पारी
Surya kumar yadav ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विरुद्द एक दिवसीय सीरीज में 3 गोल्डन डक, फिर आईपीएल (IPL) के शुरु के 3 मैच में रनों के लिए तरसे, इसके बाद रन के लिए उनका इंतजार मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Whankhede Stadium) में खत्म हुआ और फिर काफी समय बाद सूर्य कुमार यादव की बल्लेबाजी अपने पुराने स्वरूप मे लौटी। सूर्य कुमार ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के विरुद्द खेले गए मैच में 25 गेंद में 43 रन की बेमिसाल पारी खेली और आईपीएल 2023 में दो हार के बाद मुंबई (Mumbai) को लगातार दूसरी जीत दिलाई।


सूर्यकुमार यादव के लिए ये पारी इसलिए भी बहुत खास है. क्योंकि ये पारी उन्होंने बतौर मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान बनते ही यह उनकी पहली जीत है, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के विरुद्द मैच में रोहित शर्मा नहीं खेले थे और उनकी जगह पर सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की और ये कप्तानी उनके लिए जिम्मेदारी का काम कर गई, इस कप्तानी से उनकी बल्लेबाजी भी पुराने स्वरूप मे आ गई और मुंबई इंडियंस (MI) को दूसरी जीत भी नसीब हुई।


केकेआर (KKR) के विरुद्द मैच से पहले सूर्यकुमार यादव रन बनाने के लिए कडा संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विरुद्द 0, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 1 और आरसीबी (RCB) के विरुद्द 15 रन ही बनाए थे। आईपीएल शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विरुद्द वनडे सीरीज में तो सूर्यकुमार का तो और बुरा हाल हो गया था तीनों ही वनडे मैच मे वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे।


लेकिन इन सबके बाद भी आईपीएल 2023 में भी उनका बल्ला पुरानी तरह से आग नहीं उगल रहा था, वही दूसरी और मुंबई इंडियंस (MI) के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का सूर्या पर विश्वास बना ही रहा, और यही विश्वास सूर्या के लिए फायदेमंद रहा, और फिर उन्होंने केकेआर (KKR) के विरुद्द 25 गेंद में 43 रन की पारी खेलकर अपनी वापसी के संकेत दे दिए।

Suryakumar Yadav, IPL 2023

Surya Kumar Yadav ने लगाया IPL 2023 मे अपना पहला आईपीएल शतक


Suryakumar Yadav, IPL 2023: सूर्यकुमार यादव ने अपना पहला आईपीएल शतक जड़ दिया है सूर्या इस बात से बहुत ही खुश हैं कि इस बार उनकी पत्नी देविशा उनके शतक को लाइव देख पाई है।
सूर्यकुमार यादव ने 12 मई 2023 को गुजरात टाइटंस (GT) के विरुद्द विस्फोटक शतक लगाया, उन्होंने महज 49 गेंदों पर नाबाद 103 रन ठोककर मुंबई (Mumbai) को 27 रन से जीत दिलाई। ये उनका आईपीएल में पहला और टी20 क्रिकेट में चौथा शतक है सूर्या का यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि इन्होंने उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा भी जड़ा है, जो उनके शतक जड़ने के बाद उनकी पत्नी देविशा को ट्रोल करते थे।
सूर्या ने खुद इसका खुलासा किया. आईपीएल ने सूर्या का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मुंबई के गेंदबाज आकाश मधवाल उनसे तूफानी पारी के बारे में बात कर रहे हैं आकाश ने सूर्या से पूछा कि उनके आईपीएल के पहले शतक के मौके पर उनका परिवार और उनकी पत्नी भी स्टेडियम में थी तब उन्हे कैसा लग रहा है।
सूर्या का करारा जवाब
सूर्या ने कहा कि पूरे परिवार को देखकर अच्छा लगा खासकर देविशा को, क्योंकि वो उनका तीनों इंटरनेशनल टी20 शतक नहीं देख पाई थी वो मैच देखने ही नहीं आ पाई थी। तूफानी बल्लेबाज ने कहा कि ये देखकर अच्छा लगा कि देविशा स्टेडियम में थीं और उन्होंने उसके सामने शतक जड़ा, अब कोई यह नहीं कहेगा कि देविशा स्टेडियम मे आईं थी और शायद इसी कारण से वह शतक नहीं लगा पाए।


इंटरनेशनल शतक नहीं देख पाई थी पत्नी


सूर्या इससे पहले इंग्लैंड, (England) श्रीलंका (Sri Lanka) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ टी20 क्रिकेट में शतक जमा चुके हैं उन तीनों ही मैचों में वक्त देविशा स्टेडियम में नहीं थी ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ ट्रोलर्स ने देविशा पर निशाना साधा था।
सूर्या की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने शुरुआती 31 गेंदों पर 47 रन बनाए थे, मगर इसके बाद अगले 18 गेंदों पर उन्होंने 56 रन जड़कर अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया। 16वां ओवर पूरा होने के बाद तो सूर्या को रोकना गेंदबाजों के लिए और मुश्किल हो गया था।
सूर्य कुमार यादव के आईपीएल मे 3000 रन पूरे हो गए है और उन्होंने आईपीएल मे 100 छक्के भी लगा लिए है।

Leave a Comment