Steve Buckner ने आखिरकार अपनी गलती स्वीकारी, उन्होंने कहा- कि मैने गलती से दो बार सचिन तेंडुलकर को गलत आउट दिया था   

Steve Buckner: भारतीय टीम के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को उस समय के सबसे अधिक पहचाने जाने वाले अंपायर स्टीव बकनर ने दो बार गलत आउट दिया था। और इसी बात पर बकनर का जवाब था कि गलती तो इंसान से ही होती है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी (ICC) के एलीट पैनल के पूर्व अंपायर स्टीव बकनर ने एक कार्यक्रम के दौरान एक पुरानी गलती के बारे मे सभी को बताया उन्होंने कहा- कि भारत (India) के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को उन्होंने गलती से दो बार गलत आउट दिया है। हालांकि इस किस्से का जिक्र करते हुए उन्होंने सचिन तेंदुलकर के फैंस को गुस्सा दिलाने की कोशिश की है। सचिन स्टीव बकनर के साथ साथ अन्य अंपायरों के गलत फैसलों का भी शिकार हुए थे।

यह भी देखें: Smriti Mandhana का क्रिकेट प्रेम, भाई -बहन दोनों क्रिकेट खिलाड़ी, स्मृति मंधाना यानी इंडियन विमेंस क्रिकेट क्वीन।

Steve Buckner ने माना-उनसे गलती हुई

Steve Buckner
Steve Buckner

Steve Buckner ने साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के गाबा (Gaba) में खेले गए मैच को याद करते हुए कहा-कि उस मैच मे उन्होंने सचिन तेंदुलकर को आउट दे दिया था, जबकि वे आउट नहीं थे। इस बात का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) की गेंद स्टंप के ऊपर से जा रही थी, लेकिन सचिन को मैंने lbw आउट दे दिया था।

बकनर ने उस मैच को भी याद किया, जिसमें उन्होंने साल 2005 में ईडन गार्डेंस स्टेडियम (Eden Garden Stadium) में खेले गए मैच में अब्दुल रज्जाक (Abdul Razzaq) की गेंद पर सचिन को कैच आउट दे दिया था।

Steve Buckner ने कहा- गलती इंसान ही करता है।

Steve Buckner
Steve Buckner

Steve Buckner ने बारबाडोस (Barbados) के मेसन एंड गेस्ट (Mason And Guest) नाम के रेडियो कार्यक्रम में बताया, कि मैने “सचिन को दो बार आउट दिया था वह दो गलतियां थीं। हालांकि यह बात सही है कि मुझे नहीं समझ आता है कि कोई अंपायर जान बूझ कर गलती करना चाहता हो। यह उसके साथ रहती हैं और उसका भविष्य बर्बाद हो जाता है।” उन्होंने आगे कहा, “गलती इंसान ही करता है।

यह भी पढ़ें; क्या आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Steve Buckner ने कहा-1 लाख दर्शक के शोर मे गलती हो जाती है

Steve Buckner
Steve Buckner

इस पूर्व अंपायर ने उस किस्से को भी याद करते हुए कहा है, “उस मैच में गेंद ने सचिन के बल्ले से गुजरने के बाद अपनी दिशा बदली थी, लेकिन उनका बल्ला नहीं लगा था और गेंद विकेट कीपर के पास गई। यह मैच ईडन गार्डेंस (Eden Garden) में था। ईडन (Eden) में जब आप हो और भारत (India) बल्लेबाजी कर रहा है तो आप सुन नहीं सकते, क्योंकि 1 लाख दर्शक शोर मचा रहे होते हैं। यह वो गलतियां थीं, जिनको लेकर मैं नाखुश हूं। इंसान से ही गलती होती है।”

Steve Buckner के कारण आईसीसी को अंपायर बदलना पड़ा

टीम इंडिया (Team India) के साल 2008 मे ऑस्ट्रेलिया दौरे (Australia Tour) पर तो स्‍टीव बकनर ने अपनी हद ही पार करते हुए सिडनी टेस्‍ट (Sydney Test) में आठ गलत फैसले दे दिए और ये सभी के सभी फैसले टीम इंडिया के खिलाफ थे। इसके बाद बीसीसीआई (BCCI) ने इसकी शिकायत आईसीसी (ICC) से की, भारतीय बोर्ड (Indian Board) के सख्‍त रुख के बाद आईसीसी (ICC) ने पर्थ (Parth) में होने वाले अगले टेस्‍ट मैच से स्‍टीव बकनर को हटा दिया।

यह भी माना जाता है कि क्रिकेट में डीआरएस (DRS) आने का एक प्रमुख कारण बकनर के विवादित फैसले भी रहे. अंपायरिंग छोड़ने के कई साल बाद स्‍टीव बकनर ने सचिन तेंदुलकर के खिलाफ दिए गए कुछ फैसलों को ‘मानवीय गलती’ बताते हुए अफसोस जताया था।

1 thought on “Steve Buckner ने आखिरकार अपनी गलती स्वीकारी, उन्होंने कहा- कि मैने गलती से दो बार सचिन तेंडुलकर को गलत आउट दिया था   ”

Leave a Comment