Sri Lanka Vs Afghanistan वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की 16 सदस्‍यीय टीम की घोषणा, पूर्व कप्‍तान को टीम मे जगह नहीं?  

Sri Lanka Vs Afghanistan: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket Board) ने अफगानिस्‍तान (Afghanistan) के विरुद्द खेली जाने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रीलंकाई टीम की कप्तानी की बागडोर कुसल मेंडिस ( Kusal Mendis ) को सौंपी गई है चरित असलंका (Charit Aslanka) को उप-कप्‍तान बनाया गया है। जबकि दासुन शनाका (Dasun Shanaka) को इस टीम मे जगह नहीं मिली है। श्रीलंका और अफगानिस्‍तान (SL Vs AFG) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 9 फरवरी से होगी। सभी मैच पल्‍लेकेले (Pallekele) में खेले जाएंगे।

Sri Lanka Vs Afghanistan: पूर्व कप्‍तान दासुन शनाका को जगह नहीं

श्रीलंका ने पूर्व कप्‍तान और ऑलराउंडर दासुन शनाका को इस स्‍क्‍वाड में शामिल नहीं किया गया है। बल्‍लेबाजों में पाथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा और अविष्‍का फर्नांडो (Pathum Nissanka, Sadira Samarawickrama and Avishkan Fernando) पर टीम की जिम्‍मेदारी होगी। श्रीलंका टीम ने शेवोन डेनियल और जानिथ लियांगे (Chevon Daniels and Janith Liange) को भी मौका दिया है, जिनके पास कुल चार वनडे का अनुभव है।

यह भी देखें: IND Vs ENG Test के 3 रे मैच से पहले भारत को गलतियों को सुधारना होगा नहीं तो उसकी राह मुश्किल हो जाएगी

Sri Lanka Vs Afghanistan: स्पिनर्स का बोलबाला

श्रीलंका को अपने घर में वनडे सीरीज खेलना है, जहां पर स्पिनर्स का बोलबाला रहने की उम्‍मीद है। श्रीलंका ने ऐसे में अपने स्पिन विभाग की बागडोर वानिंदु हसरंगा, दुनीथ वेलालागे, महीश थीक्षणा और अकिला धनंजय (Wanindu Hasaranga, Dunith Velalage, Mahish Theekshana and Akila Dhananjay) के कंधों पर सौंपी है। स्पिन विभाग में ऑलराउंडर सहन अरचचिगे (sahan arachchige) भी शामिल हैं, जिन्‍होंने जिंबाब्‍वे के खिलाफ कुछ ओवर किए थे।

हालांकि, टेस्‍ट कप्‍तान और स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्‍वा (Dhananjay De Silva) भी टीम का हिस्‍सा नहीं होंगे। तेज गेंदबाजी विभाग की अगुवाई दुष्‍मंथ चमीरा (Dushmankath Chameera) करेंगे। प्रमोद मधुशन और दिलशान मधुशंका (Pramod Madhushan and Dilshan Madhushanka) को भी स्‍क्‍वाड में जगह मिली है। चमिका करुणारत्‍ने (Chamika Karunaratnel ) को तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Sri Lanka Vs Afghanistan: 9 फरवरी से वनडे सीरीज शुरू होगी।

श्रीलंका और अफगानिस्‍तान के बीच 9 फरवरी से वनडे सीरीज शुरू होगी। दोनों टीमों के बीच इससे पहले एकमात्र टेस्‍ट खेला गया, जिसमें श्रीलंका ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। श्रीलंका और अफगानिस्‍तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज पल्‍लेकेले में खेली जाएगी। दांबुला में टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।

Sri Lanka Vs Afghanistan: श्रीलंका की टीम के खिलाड़ी  

कुसल मेंडिस (कप्‍तान), चरित असलंका (उप-कप्‍तान), पाथुम निसांका, अविष्‍का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, जानिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षणा, दुष्‍मंथ चमीरा, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन, सहन अराचचिगे, अकिला धनंजय, दुनीथ वेलालागे, चमिका करुणारत्‍ने और शेवोन डेनियल।

Leave a Comment