Sri Lanka Tour India Squad: श्रीलंका दौरे के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का एलान कर दिया है। टी20 में हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तान को बनाया गया है। वहीं शुभमन गिल को वनडे और टी20 का नया उपकप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। हर्षित राणा को वनडे टीम में जगह मिली है।
Sri Lanka Tour India Squad: सूर्यकुमार यादव को मिली टी20 टीम की कमान

बीसीसीआई ने गुरुवार की शाम श्रीलंका दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का एलान कर दिया। रोहित के टी20I से संन्यास लेने के बाद कप्तानी पर चल रही चर्चा पर पूर्ण विराम लग गया। टी20I मे सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।
वनडे में विराट कोहली के ब्रेक लेने की भी खबर पर पूर्ण विराम लग गया। विराट को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। हार्दिक पांड्या के हाथ से उपकप्तानी छिन गई है। हार्दिक की जगह शुभमन गिल को वनडे और टी20 का नया उपकप्तान मिला है।
Sri Lanka Tour India Squad: सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर किया एक भावुक पोस्ट
सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक भावुक संदेश पोस्ट किया जिसमें उन्होंने फैंस को उनके प्रति दिखाए गए प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा की जगह भारत के टी20 कप्तान के रूप में पदभार संभाला। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी श्रीलंका दौरे से लेकर वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 तक भारतीय टी20 टीम के कप्तान बने रहेंगे।
Sri Lanka Tour India Squad: सूर्यकुमार ने अपने फैंस को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया
Sri Lanka Tour India Squad: सूर्यकुमार यादव ने भारत के टी20 कप्तान बनने के बाद इंस्टाग्राम पर अपने फैंस का आभार व्यक्त किया। एक भावपूर्ण कैप्शन में, सूर्यकुमार ने उन सभी प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया जो उन्हें मिला है। सूर्यकुमार को श्रीलंका दौरे के लिए रोहित शर्मा की जगह भारत का टी20 कप्तान बनाया गया है।
Sri Lanka Tour India Squad: शुभमन गिल वनडे और टी20 टीम के उप-कप्तान

रोहित के टी20I से संन्यास के बाद सूर्यकुमार ने भारत के टी20 कप्तान बनने की दौड़ में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ दिया। उनके डिप्टी शुभमन गिल होंगे, जो उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। शुभमन गिल ने वनडे और टी20 टीम के उप-कप्तान के रूप में हार्दिक की जगह ली। हालांकि, स्टार ऑलराउंडर टी20 सीरीज के लिए एक खिलाड़ी के रूप में श्रीलंका का दौरा करेंगे।
Sri Lanka Tour India Squad: सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा खास संदेश
सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा, आपसे मिले प्यार, समर्थन और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पिछले कुछ सप्ताह किसी सपने से कम नहीं रहे और मैं वास्तव में आभारी हूं। देश के लिए खेलना सबसे खास एहसास है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगा। यह नई भूमिका अपने साथ ढेर सारी जिम्मेदारी, उत्साह और जोश लेकर आई है। मुझे उम्मीद है कि मुझे आपका समर्थन और आशीर्वाद मिलता रहेगा। सारी प्रसिद्धि भगवान तक पहुंचती है, भगवान महान हैं।
Sri Lanka Tour India Squad: कप्तानी में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन
यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज 4-1 से जीती थी। उनकी कप्तानी में भारत ने दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी सीरीज 1-1 से बराबर की थी। फटाफट क्रिकेट में भारत के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी, क्योंकि चयनकर्ताओं और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव को एक नई जिम्मेदारी सौंपी है।
Sri Lanka Tour India Squad: हर्षित राणा और रियान पराग को मिली जगह
आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले केकेआर के गेंदबाज हर्षित राणा को भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। रियान पराग को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक पांड्या ने वनडे मे ब्रेक लिया है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया है।
Sri Lanka Tour India Squad: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम
टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मो. सिराज
Sri Lanka Tour India Squad: वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा


1 thought on “Sri Lanka Tour India Squad: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा, टी20 टीम की कमान Strong सूर्यकुमार यादव को मिली, शुभमन गिल को वनडे और टी20 में उपकप्तानी मिली”