SRH Vs RR Pitch Report: IPL 2024 मे आज रनों की होगी बारिश या गेंदबाज अपनी धार दिखाएगे, जानिए हैदराबाद की पिच का मिजाज कैसा है?

SRH Vs RR Pitch Report: संजू सैमसन (Sanju Samson) की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स टीम (Rajasthan Royals Team) का आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अभी तक प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। आईपीएल 2024 में राजस्थान की टीम ने अभी तक कुल 8 मैच जीते है जबकि हैदराबाद की टीम (Hyderabad Team) ने पांच मैचों में जीत का स्वाद चखा है। राजस्थान की टीम का अब सामना हैदराबाद की टीम से 2 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi Inter National Stadium) में होना है।

SRH Vs RR Pitch Report: हैदराबाद का मुकाबला अपने होम ग्राउंड में राजस्थान से आज  

SRH Vs RR Pitch Report: आईपीएल 2024 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होनी है। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी देखें: T20 World Cup 2024 के लिए साउथ अफ्रीका टीम की हुई घोषणा, एडेन मार्करम को दी गई कमान, देखिए किस-किस को मिला मौका?

SRH Vs RR Pitch Report: राजस्थान की टीम जीत की रथ पर सवार

संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान की टीम ने 9 मैचों में से 8 मैचों में अब तक जीत हासिल कर ली है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 9 मैचों में से 5 मैचों में जीत हासिल कर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर हैं। राजस्थान की टीम के पास 16 अंक है और वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगर मैच जीत लेती है तो वह आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी।

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पर काफी दवाब रहेगा। हैदराबाद की टीम को आरसीबी (RCB) और सीएसके (CSK) के खिलाफ हार का स्वाद चखना पड़ा था। ऐसे में जानते हैं हैदराबाद की पिच पर बैटर्स या बॉलर्स, किसे फायदा मिलेगा?

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

SRH Vs RR Pitch Report: हैदराबाद की पिच क्या कहती है?

SRH Vs RR Pitch Report
SRH Vs RR Pitch Report

अगर बात करें हैदराबाद की पिच की तो यहाँ की पिच बिल्कुल फ्लेट है। यहां पर बल्लेबाजों को रन तो खूब बनाते हुए देखा जाता हैं। गेंदबाजी में यहां पर स्पिनर्स जरूर कुछ असर दिखा सकते हैं। बाकी तेज गेंदबाजों के लिए ये पिच काफी खास नहीं है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग का फैसला लेना चाहेंगी और एक बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगी।

अगर बात करें आंकड़ों की तो बता दें कि हैदराबाद ने आईपीएल के कुल 71 मैचों की मेजबानी की, जिसमें मेजबान टीम ने 36 मैच जीते और मेहमान टीम को 35 मैचों में जीत मिली।

SRH Vs RR Pitch Report: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अगर बात करें सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को तो दोनों टीमों के बीच कुल 18 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें 9 मैच राजस्थान की टीम और 9 ही मैच हैदराबाद ने जीते। ऐसे में दोनों ही टीम में से किसी एक को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। दोनों ही टीमों ने एक-एक बार आईपीएल (IPL) का खिताब जीता है।

Leave a Comment