Srh Vs Pkxi Ipl 2022 Pre Match जानिए किसमें कितना है दम आज हैदराबाद से भिड़ेंगे मयंक के जांबाज

Srh Vs Pkxi Ipl 2022 Pre Match मे शानदार तरीके से वापसी करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रविवार को जब इंडियन प्रीमियर लीग मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी तो उसकी कोशिश अपनी तीन मैचों की जीत की लय को कायम रखने की होगी। कुछ टीमें छह-छह पॉइंट्स जुटा चुकी हैं परंतु हैदराबाद और पंजाब की टीम प्लेऑफ की दौड़ में खुद को आगे रखने के लिये दो जरूरी पॉइंट्स जुटाना चाहेंगी। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना शुरुआतीअभियान दो मैच में हार के साथ शुरू किया था लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बेहतर खेल दिखाते हुए लगातार तीन जीत के साथ जोरदार वापसी की और वह अपने प्रदर्शन में सुधार बरकरार रखना चाहेगी।

मुंबई इंडियंस पर मनोबल बढ़ाने वाली


पंजाब किंग्स ईलेवन ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस पर मनोबल बढ़ाने वाली 12 रन से जीत दर्ज की और सनराइजर्स हैदराबाद यकीनन जानती है कि मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ईलेवन को हराना मुश्किल होगा जो तीसरे स्थान पर काबिज है। सनराइजर्स की सभी तीन जीत लक्ष्य का पीछा करते हुए आयी है और हर बार उन्हें एक नया हीरो मिला। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच जीताऊ पारियां खेलने वाले सलामी बल्लेबाज कप्तान केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विफल रहे। लेकिन बायें हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कई तरह के शॉट खेलने में माहिर हैं और उन्होंने आक्रामक शुरूआत करने का लक्ष्य बनाये होंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 37 गेंद

राहुल त्रिपाठी ने शुरुआत हासिल करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 37 गेंद में 71 रन की पारी खेली और ऐसा ही ऐडन मार्कराम के साथ हुआ जिनकी 36 गेंद में नाबाद 68 रन की पारी की मदद से टीम ने जीत हासिल की। वहीं अगर निकोलस पूरन पूरी फॉर्म में हो तो वह खतरनाक साबित हो सकते हैं जिससे सनराइजर्स बड़ा लक्ष्य दे सकती है और बड़े लक्ष्य को हासिल भी कर सकती है।

यह भी पढ़ें : जाने ऋषभ पंत के घुटने की सर्जरी के बाद क्या हुआ।

राहुल, पूरन और मार्कराम को फिर से मध्यक्रम की जिम्मेदारी कंधो पर उठानी होगी। लेकिन वे पंजाब के ऐसे विविधतापूर्ण और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ होंगे जिसकी अगुआई दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा कर रहे हैं। रबाडा को भी हालांकि वैभव अरोड़ा और तेजी से सुधार कर रहे अर्शदीप सिंह के सहयोग की जरूरत होगी।

कमजोर कड़ी स्पिनर राहुल..

पंजाब के आक्रमण की कमजोर कड़ी स्पिनर राहुल चाहर हैं जिन्होंने 44 रन लुटा दिये थे। लेकिन अब सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों के खिलाफ उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाजों ने पिछले मैच में दिखा दिया कि वे सर्वश्रेष्ठ क्यों हैं।

मार्को यानसन, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिलकर सात विकेट झटके। नसन अपने कोण और वैरिएशन से विपक्षी बल्लेबाजों के लिये बुरा सपना साबित हो रहे हैं जबकि यार्कर विशेषज्ञ नटराजन और सनसनीखेज तेज गेंदबाज मलिक के साथ सीनियर खिलाड़ी भुवनेश्वर ने अहम विकेट चटकाकर योगदान दिया है।

वाशिंगटन सुंदर की अनुपस्थिति में

वाशिंगटन सुंदर की अनुपस्थिति में जगदीश सुचित ने कोलकाता के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और वह अपना स्थान बरकरार रख सकते हैं। पंजाब के लिये सबसे अच्छी खबर यह है कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन रन जुटाने लगे हैं जिन्होंने मुंबई के खिलाफ मैच में 70 रन जुटाये।

मयंक अग्रवाल को एक बार टीम को मजबूत शुरूआत करानी होगी। मध्यक्रम में जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरूख खान और ओडियन स्मिथ जैसे बल्लेबाज हैं और अगर शीर्ष क्रम विफल रहता है तो इनमें से किसी को जिम्मेदारी से खेलना होगा।

Leave a Comment