Sneha Deepti, Biography in Hindi, Domestic Career, WPL, Husband, Net worth, क्रिकेटर स्नेहा दीप्ति मां बनने के बाद जल्द ही खेल में वापसी करके क्या 1 नया रिकॉर्ड बना सकती है

Sneha Deepti का जन्म 10 सितंबर 1996 में विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में हुआ था। हालाँकि बचपन में किसी भी तरह के खेल में उनकी दिलचस्पी नहीं थी, फिर भी उन्होंने अपने पिता और भाई के साथ गली क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया।

वूटाला स्नेहा दीप्ति एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो आंध्र के लिए दाएं हाथ की बल्लेबाज के रूप में खेलती हैं। उन्होंने 2013 में भारत के लिए एक एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और दो ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, उन्होंने अप्रैल 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ एक टी20I में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

स्नेहा ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के एक कर्मचारी अपने पिता के आग्रह पर, खेल को गंभीरता से खेलना शुरू किया और जब वह चौथी कक्षा में पहुँची तो उन्होंने कोचिंग कक्षाएं लेनी शुरू कर दीं। उनके पिता ने स्नेहा दीप्ति और उनकी छोटी बहन राम्या दीपिका को ग्रीष्मकालीन कोचिंग शिविर में दाखिला दिलाया।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे अपने कोच कृष्णा राव के अधीन उचित प्रशिक्षण प्राप्त करें और डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की सुविधाओं का उपयोग करें, परिवार उक्कुनगरम (विशाखापत्तनम स्टील प्लांट) से पोथिनामल्लय्या पालेम, विशाखापत्तनम के एक अन्य उपनगर में स्थानांतरित हो गया।

2013 में, दीप्ति दोहरा शतक बनाने वाली आंध्र महिला क्रिकेट टीम की पहली क्रिकेटर बनीं। उन्होंने सीनियर महिला अंतर-जिला मैच में ईस्ट गोदावरी के खिलाफ नाबाद 203 रन बनाए। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ 2012-13 की घरेलू श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम के लिए चुना गया था।   

16 साल और 204 दिन की उम्र में, दीप्ति महिला ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं। अगस्त 2015 में, उन्होंने एसीए उत्तर क्षेत्र अंतर-जिला महिला टूर्नामेंट के लीग मैच में श्रीकाकुलम के खिलाफ 350 रन बनाए, जो आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) के लिए एक महिला क्रिकेटर द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने मैच में चार रन देकर दो विकेट भी लिए।

Sneha Deepti ने शादी करने और अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया: वह 2021-22 सीज़न के लिए आंध्र के लिए खेलने और कप्तानी करने के लिए लौट आईं। 2 साल के बच्चे की माँ के रूप में उन्होंने तब सुर्खियाँ बटोरीं जब उन्हें 2023 में उद्घाटन डब्ल्यू.पी.एल. के लिए दिल्ली कैपिटल्स द्वारा चुना गया। उन्हें 2024 सीज़न के लिए उनके द्वारा बनाए रखा गया।

Sneha Deepti
Sneha Deepti

Sneha Deepti की टीमें

आंध्र महिला

दिल्ली कैपिटल्स महिला

भारत महिला

Sneha Deepti बैटिंग कैरियर आँकड़े

प्रारूपमैचपारीनॉटरनबेस्टऔसतगेंदस्ट्राइकशतक
वन डे110444.00  944.440
टी20  210111.00333.330

Sneha Deepti के हालिया मैच

आंध्र महिला बनाम एचपी महिला 9 06-नवंबर-2021 अलुर (2) अन्य

आंध्र महिला बनाम हैदराबाद इंडस्ट्रीज़ महिला 59 04-नवंबर-2021 अलुर (3) अन्य

आंध्र महिला बनाम राजस्थान डब्ल्यूएम 7 03-नवंबर-2021 बेंगलुरु अन्य

आंध्र महिला बनाम बंगाल महिला 3 01-नवंबर-2021   अलुर (2) अन्य

आंध्र महिला बनाम पंजाब महिला 0 31-अक्टूबर-2021 अलुर (3) अन्य

Sneha Deepti का डेब्यू/आखिरी मैच

महिला वनडे मैच

केवल IND महिला बनाम BAN महिला, अहमदाबाद – 12 अप्रैल, 2013

टी20ई मैच

पदार्पण IND महिला बनाम BAN महिला, वडोदरा – 02 अप्रैल, 2013

अंतिम वड़ोदरा में IND महिला बनाम BAN महिला – 05 अप्रैल, 2013

Sneha Deepti का परिवार

पति    फिलिप मद्दिराला

बेटी    क्रिवा फिलिप

पिता   रामकृष्ण

माँ     दयामनी

भाई    बोदापति सुमंत,

बहन   राम्या दीपी

यह भी देखें: Manshi Joshi Cricketer, Biography in Hindi, Domestic Career, WPL, Husband, Net worth, उत्तराखण्ड के पहाड़ से क्रिकेट विश्व कप तक का सफर तय करने वाली 1 Strong महिला क्रिकेटर के संघर्ष की कहानी

Sneha Deepthi मां बनने के बाद क्रिकेट में वापसी के करीब

 भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेहा दीप्ति अब एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के करीब हैं, वह आठ महीने पहले ही बेटी की मां बनी हैं। अब उन्होंने क्रिकेट में वापसी के लिए दोबारा जंग शुरू कर दी है. यदि वह टीम इंडिया में जगह बना पाती हैं, तो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी।  

यदि भारतीय टीम में स्नेहा को चुना जाता है और मैच खेलने का मौका मिलता है, तो वह मां बनने के बाद टीम इंडिया के लिए खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन जाएंगी। भारतीय क्रिकेट में अब तक ऐसा नहीं हुआ है कि मां बनने के बाद कोई महिला क्रिकेटर टीम के लिए मैच खेली हो।

25 साल की स्नेहा दीप्ति भारतीय टीम में डेब्यू करने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने 2013 में स्मृति मंधाना के साथ डेब्यू किया था तब उनकी उम्र 16 साल और 6 महीने ही थी, तब से अब तक स्नेहा ने टीम इंडिया के लिए सिर्फ एक वनडे और दो 20 मैच खेले हैं। स्नेहा दीप्ति ने अब तक एक वनडे में 4 रन और 2 टी20 मैचों की एक पारी में एक ही रन बनाया था।

स्नेहा दीप्ति ने आखिरी मैच 12 अप्रैल 2013 को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच खेला था। स्नेहा ने अपने तीनों मैच अप्रैल 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ ही खेले थे इसके बाद से उन्हें कोई दूसरा मौका नहीं मिला।  

हालांकि, घरेलू क्रिकेट में स्नेहा ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया, इसी बीच उन्होंने फिलिप मदीराला से शादी कर ली और अपने घरेलू जीवन में व्यस्त हो गई थीं। उन्होंने हाल ही में एक बेटी को भी जन्म दिया, जिसका नाम क्रिवा है।

मां बनने के बाद भी स्नेहा ने हार नहीं मानी और मैदान पर वापसी के लिए कदम रख दिया है, जनवरी 2016 के बाद स्नेहा ने सीधे 2021 अक्टूबर में घरेलू क्रिकेट मे कदम रखा। उन्हें आंध्र प्रदेश टीम की कप्तान बनाया गया, इसी दौरान स्नेहा ने हैदराबाद के खिलाफ 59 रनों की शानदार पारी भी खेली।

Sneha Deepti का करियर

स्नेहा दीप्ति के क्रिकेट की बात करें तो उन्हें बचपन में किसी भी तरह के खेल में उनकी दिलचस्पी नहीं थी, फिर उन्होंने अपने पिता और भाई के साथ गली क्रिकेट खेलना शुरू किया और अपने पिता के कहने पर उन्होंने इस खेल को गंभीरता से लेना शुरू किया और जब एक कक्षा चौथी में थी तब उन्हें क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने के लिए उनकेपिता द्वारा ग्रीष्मकालीन कोचिंग सिविर में भेज दिया गया।

उन्होंने कोच कृष्णा राव के अधीन रहकर क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त किया है और 2013 में वह आंध्र प्रदेश महिला टीम की पहली खिलाड़ी बनी जिन्होंने दोहरा शतक बनाया और फिर उन्हे बांग्लादेश के खिलाफ 2012-13 की घरेलू श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम में नामित किया गया।

16 साल और 204 दिन की उम्र में उन्हें महिला t20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और वह ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला खिलाड़ी बनी एवं 2018 में अपने विवाह के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक ले लिया और 2021-22 सीजन के दौरान वह पुनः खेलने के लिए लौट आई।

Sneha Deepti WPL करियर

वर्ष 2023 में WPL के उद्घाटन के दौरान स्नेहा दीप्ति को दिल्ली कैपिटल्स द्वारा नीलामी के दौरान चुना गया और वह वह 2024 WPL सीजन के दौरान भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही खेलती हुई नजर आई और वर्ष 2025 में भी वह दिल्ली कैपिटल की टीम का हिस्सा है।

Sneha Deepti की कुल संपत्ति

कुल संपत्ति (Net Worth)  $0.5 मिलियन (2025 के अनुसार)

कुल संपत्ति भारतीय रूपयों में (Net Worth In Indian Rupees) ₹4 करोड़

वार्षिक आय (Yearly Income)         ज्ञात नहीं

मासिक आय (Monthly Income)  ज्ञात नहीं

आय के स्रोत (Income Source)     खेल, सोशल मीडिया, ब्रांड विज्ञापन, आदि

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Sneha Deepti से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य-

स्नेहा दीप्ति का जन्म और पालन-पोषण आंध्रप्रदेश में विशाखापत्तनम के एक ईसाई परिवार में हुआ है।

उनके पिता विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में एक कर्मचारी के रूप में कार्य करते हैं।

अपने बचपन में वह किसी भी प्रकार के खेल में कोई दिलचस्पी नहीं रखती थी।

उन्होंने अपने पिता और भाई के साथ गली क्रिकेट खेलना शुरू किया।

उन्होंने अपने पिता के कहने पर क्रिकेट को गंभीरता से लिया और जब वह चौथी कक्षा में थी तब उनके पिता ने उन्हें उन्हें और उनकी बहन को ग्रीष्मकालीन कोचिंग सिविर में दाखिला दिलाया।

उन्होंने कोच कृष्ण राव के अधीन रहकर क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और मिताली राज एवं झूलन गोस्वामी उनके पसंदीदा करके खिलाड़ी हैं।

उन्हें अपने खाली समय में नृत्य करना बहुत पसंद है।

उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से प्रशिक्षकों को प्रभावित किया और वर्ष 2009 में उनका चयन आंध्र प्रदेश की अंडर 19 सीनियर महिला टीम के लिए हुआ।

5 अप्रैल 2013 को उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपने t20 करियर की शुरुआत की।

वर्ष 2016 में वह दक्षिण मध्य रेलवे की टीम में शामिल हुई और टीम की प्रमुख खिलाड़ी बन गई।

2022 में उन्होंने सीनियर महिला इंटर जोनल t20 टूर्नामेंट में दक्षिण क्षेत्र क्रिकेट टीम की कप्तानी की।

वर्ष 2023 में WPL के उद्घाटन के दौरान उन्हें दिल्ली ₹30 लाख की कीमत के साथ दिल्ली कैपिटल्स द्वारा खरीदा गया था।

2018 में शादी के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देते हुए क्रिकेट से ब्रेक ले लिया।

Sneha Deepti जल्द ही कर सकती हैं खेल में वापसी

महिला क्रिकेट की शुरुआत के संघर्ष की कहानी काफी लंबी है। यही कारण है कि आज भी मेन्स क्रिकेट के वक्त स्टेडियम लदालद भरे होते हैं लेकिन महिलाओं के मैच के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है। क्रिकेटर स्नेहा दीप्ति ने 8 महीने पहले एक बेटी को जन्म दिया था।

इसके बाद वो अब जल्द ही खेल में वापसी कर सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो स्नेहा एक नया रिकॉर्ड बना देंगी। डिलीवरी के बाद काम से ब्रेक लेने के बजाए दोबारा मैदान में आने का कदम बहुत सराहनीय है। आइए जानते हैं क्रिकेटर स्नेहा दीप्ति के बारे में विस्तार से।

Sneha Deepti बना सकती हैं नया रिकॉर्ड

क्रिकेटर स्नेहा दीप्ति मां बनने के बाद खेल में वापसी करना चाहती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में आज से पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। ऐसे में अगर स्नेहा दोबारा टीम में शामिल हो जाती हैं तो वो मां बनने के बाद खेल में वापसी करने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। स्नेहा 25 साल की हैं और उन्होंने 2013 में स्मृति मंधाना के साथ डेब्यू किया था। 16 साल 6 महीने की उम्र में डेब्यू करने वाली स्नेहा सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली खिलाड़ी भी हैं।

Sneha Deepti को मिली मोटीवेशन

रिपोर्ट के मुताबिक दीप्ति ने बताया कि उनके पति फिलिप मदीराला ने उन्हें मैदान पर वापसी करने के बारे में सोचने के लिए हमेशा प्रेरित किया है। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद मेरा वजन इतना बढ़ गया था कि मुझे लगता था कि मैं कैसे खेलूंगी, लेकिन फिर मेरे मन में ख्याल आया कि मैं घर पर नहीं बैठ सकती।

इसके बाद स्नेहा ने अपने पुराने वीडियो देखें जिनमें वो बल्लेबाजी कर रही थी। इसके बाद उन्हें मोटिवेशन मिली और उन्होंने दोबार मैदान में खेलने का फैसला लिया।

Sneha Deepti ने करियर को लेकर कही ये बात

रिपोर्ट के मुताबिक स्नेहा दीप्ति ने कहा “एक मां के लिए बच्चे को छोड़ना बहुत बड़ी बात होती है लेकिन बात अगर करियर की है तो हमें फैसला लेना पड़ता है। जब एक पिता ऐसा कर रहा है तो एक मां को भी ऐसा करने का अधिकार है। आपको उन्हें समर्थन देना चाहिए क्योंकि उन्हें इसकी आवश्यकता है।”

स्नेहा दीप्ति की यह बात बहुत अच्छा संदेश देती है। स्नेहा दीप्ति जैसे ही मैदान पर वापसी करेंगी एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा। लोगों को उनका फैसला बहुत अच्छा लगा है। यही कारण है कि अनुष्का शर्मा ने भी उनके लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है।

Sneha Deepti  दो साल की बेटी छोड़ IPL में खेलेंगी पारी

दीप्ति स्नेहा का अपनी दो साल की बेटी से दूर होना मुश्किल था। वह जब बेटी को छोड़कर प्रशिक्षण पर जा रही थी तब उनकी बेटी खूब रोई। हालांकि उन्होंने जाने का निर्णय लिया। वहीं उनके इस फैसले में उनके पति ने उनका साथ दिया।

महिला का दम-खम हर क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। क्रिकेट की दुनिया में भी महिला टीम की प्लेयर्स कई सारे नए-नए रिकॉर्ड बना रही हैं। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम में स्मृति मंधाना के साथ डेब्यू करने वाली स्नेहा दीप्ति को लेकर एक खबर समाने आई है। इस बार के महिला आईपीएल मैच में दीप्ति खेलते हुए नजर आएंगी।

आपको मालूम हो कि उन्होंने लंबे समय बाद क्रिकेट की दुनिया में वापसी की है। स्नेहा दीप्ति की दो साल की बेटी हैं। हालांकि, यह निर्णय उनके लिए आसन नहीं था। इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं उनके उसके सफर के बारें में।

Sneha Deepti कहां की रहने वाली हैं

स्नेहा दीप्ति मूल रूप से दक्षिण भारत के आंध्रप्रदेश की रहने वाली हैं। उनकी बचपन से ही क्रिक्रेट में दिलचस्पी थी। इसी जूनून के चलते उन्होंने इसी में करियर बनाने का निर्णय लिया था।

Sneha Deepti ने स्मृति मंधाना के साथ किया था क्रिकेट में डेब्यू

स्नेहा दीप्ति ने स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ भातीय महिला टीम में अपना डेब्यू किया था। उनका पहला मैच साल 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया था। स्नेहा ने जब अपने करियर की शुरुआत की, तो उनका करियर सिर्फ तीन मैचों तक सिमटकर रह गया था। उन्होंने दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच और एक वनडे मैच खेला है। इसके बाद से वह भारतीय क्रिकेट टीम से दूर हो गई थी। इस दौरान उन्होंने राज्य स्तर पर खेले जाने वाले मैच में खुद को सक्रिय रखा।

Sneha Deepti  को दिल्ली कैपिट्लस ने इतने पैसो में खरीदा

महिला आईपीएल मैचों के लिए इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा है। वह एक बार फिर से सक्रिय रूप से क्रिकेट से जुड़ रही हैं। आईपीएल में खेलने के लिए उन्होंने प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया है।

Sneha Deepti  का बेटी से दूर होना हुआ मुश्किल

दीप्ति स्नेहा का अपनी दो साल की बेटी से दूर होना मुश्किल था। वह जब बेटी को छोड़कर प्रशिक्षण पर जा रही थी, तब उनकी बेटी खूब रोई। हालांकि, उन्होंने जाने का निर्णय लिया। वहीं, उनके इस फैसले में उनके पति ने उनका साथ दिया। स्नेहा के पति बेटी का ध्यान रखेंगे और स्नेहा मैदान में फिर से खेलते हुए नजर आएंगी।

FAQ:

स्नेहा दीप्ति का जन्म कब और कहां हुआ?

मंगलवार, 10 सितंबर 1996 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में

स्नेहा दीप्ति की उम्र कितनी है?

29 वर्ष (2025 के अनुसार)

स्नेहा दीप्ति के पति कौन है?

वर्ष 2018 में उनका विवाह फिलिप मद्दिराला के साथ हुआ।

स्नेहा दीप्ति की कुल संपत्ति कितनी है?

2025 के अनुसार करीब $0.5 मिलियन (लगभग ₹4 करोड़)

स्नेहा दीप्ति की बेटी का क्या नाम है?

क्रिवा फिलिप

स्नेहा दीप्ति की बहन कौन है?

राम्या दीपिका (वह भी एक क्रिकेटर है)

Leave a Comment