SL Vs SA Playing 11: T20 World Cup मे आज श्रीलंका की टक्कर साउथ अफ्रीका के साथ, प्लेइंग-11 में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

SL Vs SA Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का चौथा मैच आज 3 जून को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका (Sri Lanka Vs South Africa) के बीच खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Nassau County International Cricket Stadium, New York) में खेला जाएगा। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि श्रीलंकाई टीम (Sri Lanka Team0 ने साल 2014 में टी20 विश्व कप (2014 T20 WC) जीता था और इसके बाद वह अपनी अगली ट्रॉफी उठाने के सबसे करीब साल 2015 के विश्व कप क्वार्टर फाइनल (2015 WC quarter final) में पहुंची थी।

SL Vs SA Playing 11: T20 World Cup मे आज श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़त

SL Vs SA Playing 11: श्रीलंकाई टीम ने टी20 विश्व कप का एकमात्र खिताब साल 2014 में जीता था, जहां उन्होंने फाइनल में भारतीय टीम (Indian Team) को हराकर ये ट्रॉफी उठाई थी। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम (South Africa Team) ने अभी तक एक बार भी टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता। दोनों टीमों को ग्रुप-डी में बांग्लादेश, नेपाल और नीदरलैंड्स (Bangladesh, Nepal and Netherland) के साथ रखा गया है।

यह भी देखें: T20 World Cup 2024 IND Vs PAK:  मैच पर ISIS के आतंकी हमले का साया, ICC ने मैच के लिए सुरक्षा बढ़ाई, ये हाई-वोल्टेज मैच न्यूयॉर्क में 9 जून को खेला जाना है

SL Vs SA Playing 11: श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

श्रीलंकाई टीम इतिहास दोहराने के इरादे के इस मेगा इवेंट में शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी, जबकि अफ्रीका की टीम अपने नाम से चोकर्स का टैग हटाना चाहेगी। दोनों टीमों में काफी शानदार और मैच विनिंग खिलाड़ी है, जो उन्हें आईसीसी (ICC) का ये खिताब जिताने में मदद करेंगे। ऐसे में हम यह जानने की कोशिश करते है कि साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका (SA Vs SL) के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2024 के चौथे मैच की संभावित प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है।

SL Vs SA Playing 11: आज श्रीलंका का साउथ अफ्रीका से मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चौथा मैच आज 3 जून को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंकाई टीम ने साल 2014 में टी20 विश्व कप जीता था

और इसके बाद वह अपनी अगली ट्रॉफी उठाने के सबसे करीब 2015 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। उस टूर्नामेंट से जिस टीम ने उसे बाहर किया था वो और कोई नहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम ही थी। वहीं, श्रीलंका ने 1996 का विश्व कप भी जीता था, लेकिन 2014 की अंडर-19 जीत दक्षिण अफ्रीका (SA) की एकमात्र जीत है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीनलोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

SL Vs SA Playing 11: श्रीलंका की कमान वानिंदु हसरंगा को सौपी गई है

SL Vs SA Playing 11:
SL Vs SA Playing 11:

 

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) चोट से उबरकर आ रहे है और इसके बाद ही उन्हें टीम की कमान सौंपी गई। उनके गेंदबाजी आक्रमण में मथीशा पथिराना, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका और नुवान तुसारा (Mathisha Pathirana, Mahesh Theekshana, Dushmantha Chameera, Dilshan Madushanka and Nuwan Thusara) शामिल हैं। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पथिराना से उम्मीद की जा रही है कि वह न्यूयॉर्क में भी अपनी लय बरकरार रखे।

SL Vs SA Playing 11: दक्षिण अफ्रीका के पास अनुभवी की फौज

वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के पास क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर और मार्को जानसन (Quinton de Kock, Aiden Markram, Heinrich Klaasen, David Miller and Marco Johnson) जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं। युवा ऑलराउंडर ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नॉर्टजे, गेराल्ड कोएत्ज़ी और ब्योर्न फोर्टुइन (Young all-rounders Tristan Stubbs, Anrich Nortje, Gerald Coetzee and Bjorn Fortuyn) जैसे युवा खिलाड़ी इनके पास हैं। कगिसो रबाडा और केशव महाराज (Kagiso Rabada and Keshav Maharaj) उनके गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे।

SL Vs SA Playing 11: श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

श्रीलंका- पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका, वनिंडु हसरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।

दक्षिण अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेल्टन, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी।

Leave a Comment