SL Vs IND T20 Highlights: भारत (India) के खिलाफ टी 20 सीरीज (T20 Series) मे श्रीलंकाई टीम की शर्मनाक हार के बाद कप्तान चरिथ असलंका ने बल्लेबाजों पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने टी20 सीरीज गंवाने का कसूरवार बल्लेबाजों के शॉट सेलेक्शन को ठहराया। असलंका ने कहा कि हमने बल्लेबाजी में निराश किया। टॉप 3 या 4 नंबर के खिलाड़ी ही रन बना रहे हैं। उन्होंने माना है कि बैटिंग लाइनअप की वजह से ये सीरीज उन्हें गंवानी पड़ी। T20I में सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड श्रीलंका (Sri Lanka) के नाम दर्ज हुआ।
SL Vs IND T20 Highlights: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज मे क्लीन स्वीप किया
SL Vs IND T20 Highlights: श्रीलंकाई टीम को तीन मैचों की टी20I सीरीज में भारत (IND) के हाथों क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। पल्लेकेले में खेला गया तीसरा टी20 मैच भारत ने अपने नाम किया। हालांकि इस मैच का नतीजा सुपर ओवर (Super Over) में निकला, जहां पर श्रीलंका की टीम ने भारत को महज 3 रन का टारगेट दिया, जिसे सूर्या (Surya) ने पहली गेंद पर चौके के साथ हासिल कर लिया था।
SL Vs IND T20 Highlights: श्रीलंकाई कप्तान ने मध्यक्रम बल्लेबाजों को बताया हार का जिम्मेदार
तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंकाई टीम की हार के बाद कप्तान चरिथ असलंका (Charith Asalanka) काफी नाराज नजर आए। उन्होंने टी20 सीरीज हारने के बाद बैटर्स पर भड़ास निकाली और मध्यक्रम बल्लेबाजों की गलत शॉट सेलेक्शन की भी आलोचना की।
SL Vs IND T20 Highlights: कप्तान चरिथ असलंका ने T20I सीरीज गंवाने के बाद क्या कहा?

SL Vs IND T20 Highlights: दरअसल, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में श्रीलंकाई टीम के कप्तान चरिथ असलंका ने कहा कि मैं हमारे बल्लेबाजी क्रम से, खासकर मध्यक्रम ने हमें बहुत निराश किया। हमारे शॉट चयन बहुत खराब थे। स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे, इसलिए हसरंगा (Hasranga) को ऊपर भेजा गया।
हमने उसे एक-दो बाउंड्री मारने की छूट दी, लेकिन यह हमारे किसी काम नहीं आया। इस पिच पर गलत शॉट सेलेक्शन हुआ। जब बॉल पुरानी हो जाती है, तो हमारे शॉट चयन बिल्कुल सही होना चाहिए। इन पिचों पर बल्लेबाजी करना बहुत कठिन होता है।
SL Vs IND T20 Highlights: कप्तान चरिथ असलंका ने आगे कहा,
”लक्ष्य निश्चित रूप से हासिल किया जा सकता था, हमें बहाने नहीं बनाने चाहिए। पेशेवर क्रिकेटरों के रूप में, हमें इससे ज्यादा करना होगा। मैं एकदिवसीय (ODI) मैचों में अच्छे बल्लेबाजी के प्रदर्शन की उम्मीद करता हूं, न कि टी20 की तरह। हमारे टॉप तीन और चार ने अच्छा किया है, यही एकमात्र सकारात्मक बात है। लड़के बेहतर करेंगे।”
SL Vs IND T20 Highlights: भारत से मिली हार के बाद श्रीलंका के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ तीसरे मैच में मिली हार के साथ एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। चरिथ असलंका की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने T20I में सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड बना लिया। सुपर ओवर को मिलाकर, श्रीलंका ने T20I में कुल 150 मैच हारे हैं। वहीं, बांग्लादेश की टीम (Bangladesh Team) 104 हार के साथ दूसरे स्थान पर है।
SL Vs IND T20 Highlights: भारतीय कप्तान की वजह से सुपर ओवर में पहुंचा मुकाबला

पल्लेकेल में खेला गया भारत-श्रीलंका का आखिरी टी20 मैच बारिश की वजह से लेट शुरू हुआ, जहां भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर पावरप्ले में ही ध्वस्त हो गया। एक समय टीम इंडिया 48 रन पर पांच विकेट खो चुकी थी। इसके बाद भारतीय टीम ने शुभमन गिल (39) और रियान पराग (26) फिर अंत में वॉशिंगटन सुंदर (25) के सहारे 137 रन का स्कोर बनाया।
इसके जवाब में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। कुसल परेरा और कुसल मेंडिस की पारियों के दम पर श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया, लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने 26 गेंदों में 27 रन पर 7 विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को बराबरी पर ला दिया।
हालांकि, ये मैच सुपर ओवर से बचा जा सकता था अगर सूर्यकुमार यादव से एक गलती न होती। आखिरी ओवर में छह रन का बचाव करते हुए, कप्तान ने पहले तीन गेंदों पर दो विकेट जरूर चटकाए। लेकिन चौथी गेंद पर असिथा फर्नांडो ने उन्हें हैट्रिक से रोक दिया।
आखिरी गेंद पर, विक्रमसिंघे ने सूर्यकुमार यादव की फुलर डिलीवरी को लॉन्ग-ऑन की तरफ खेला और दो रन के लिए वह भागे। इतने में शुभमन गिल, जो बाउंड्री पर खड़े थे, उन्होंने तुरंत बॉल को पकड़ा और इसे नॉन-स्ट्राइकर के एंड पर कप्तान सूर्यकुमार यादव की ओर फेंक दिया।
गिल ने एक अच्छा थ्रो किया था, लेकिन अगर सूर्यकुमार यादव ने बॉल को सही तरीके से पकड़ा होता तो असिथा आउट हो जाते और शायद ये मैच सुपर ओवर तक नहीं पहुंचता।

