SL Vs IND 3rd T20: श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज को 3-0 से जीतने के बाद भारतीय टीम के स्टार बैटर रिंकू सिंह को फील्डर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में फील्डिंग सेरेमनी के लिए कोच टी दिलीप ने तीन खिलाड़ियों- रियान पराग रवि बिश्नोई और रिंकू सिंह को इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया था।
SL Vs IND 3rd T20: Rinku Singh को मिला ‘Fielder of the Series’ अवॉर्ड
भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरा टी20 मैच सुपर-ओवर में अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम टी20 सीरीज पर 3-0 से अपने नाम की। टी20 सीरीज में मिली शानदार जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में टीम इंडिया की मेडल सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी के दौरान कोच टी दिलीप ने ‘फील्डर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड रिंकू सिंह को दिया।
SL Vs IND 3rd T20: रिंकू सिंह को मिला ‘फील्डर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड

दरअसल, आईसीसी विश्व कप 2023 के बाद से टीम इंडिया में एक नया ट्रेंड शुरू हुआ और इसे शुरू करने वाले टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप है। हर मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर चुना जाता है और हर सीरीज खत्म होने के बाद फील्डर ऑफ द सीरीज चुना जाता है।
हाल ही में भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेली गई टी20 सीरीज के बाद भी ये प्रथा जारी रही, जिसमें टी दलीप ने फील्डर ऑफ द सीरीज मेडल के लिए तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया। इन खिलाड़ियों में रिंकू सिंह, रियान पराग और रवि बिश्नोई का नाम शामिल है। कोच दिलीप ने कोचिंग स्टाफ में नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रेयान डेशखॉटे को विनर का नाम एलान करने को कहा।
SL Vs IND 3rd T20: अर्शदीप सिंह और ऋषभ पंत को पहले से पता था
SL Vs IND 3rd T20: बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई वीडियो में देख सकते है कि ये मेडल रिंकू सिंह ने जीता, जिन्हें शानदार फील्डिंग के लिए ये इनाम दिया गया। इस वीडियो की शुरुआत में अर्शदीप सिंह और ऋषभ पंत कह रहे हैं कि हमें पहले ही पता है कौन ये मेडल जीतेगा, दिलीप भाई सस्पेंस बना रहे हैं। रिंकू सिंह के मेडल जीतने के बाद सभी खिलाड़ियों ने ‘Congratulations & Celebration’ गाना गाकर उन्हें चीयर किया।
SL Vs IND 3rd T20: गेंदबाजी में चमके रिंकू सिंह

भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला टाई रहा। सुपर ओवर में भारतीय टीम ने मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया। भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई बॉलिंग के चलते श्रीलंकाई टीम आखिरी 5 ओवर में 30 रन भी नहीं बना सकी। आखिरी 2 ओवर में तो श्रीलंका को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सभी को चौंकाते हुए 19वां ओवर रिंकू सिंह को थमा दिया। तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले रिंकू गेंदबाजी में भी छा गए और उन्होंने 2 विकेट चटकाए। सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर को भी रिंकू के इस प्रदर्शन पर भरोसा नहीं हुआ और उनकी हंसी छूट गई।
SL Vs IND 3rd T20: दूसरी ही गेंद पर विकेट मिला
19वें ओवर की पहली गेंद पर रिंकू सिंह ने 1 रन दिया। दूसरी गेंद पर उन्होंने कुसल परेरा को कॉट एंड बोल्ड आउट किया। टी20 इंटरनेशनल में रिंकू सिंह का यह पहला विकेट था। शानदार बल्लेबाजी कर रहे परेरा अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 34 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली।
रिंकू का यह विकेट देखकर डगआउट में बैठे हेड कोच गौतम गंभीर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। तीसरी गेंद पर कामिंदु मेंडिस ने 1 रन लिया। चौथी गेंद पर रिंकू ने 2 रन और 5वीं गेंद पर कोई रन नहीं दिया।
SL Vs IND 3rd T20: आखिरी गेंद पर झटका दूसरा विकेट
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर रिंकू ने दूसरा शिकार किया। उन्होंने रमेश मेंडिस को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। मेंडिस ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, उन्होंने बैकफुट से जोरदार पुल किया। हालांकि, वह शॉट को भरपूर ताकत नहीं दे सके। डीप मिडविकेट से अपनी बाईं ओर दौड़ गिल ने इस कैच को पूरा किया। रमेश मेंडिस ने 6 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाए।

