SL Vs IND: जुलाई 2024 के आखिरी सप्ताह में भारतीय टीम श्रीलंका का दौरा (Indian Team Sri Lanka Tour) करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 इंटरनेशनल (3 T20 Inter National) और इतने ही वनडे मैचों (One Day Match) की सीरीज खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने (Indian Cricket Control Board इस दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है। टी20 सीरीज की शुरुआत 26 जुलाई से होगी और आखिरी मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद 1 अगस्त से वनडे सीरीज (ODI Series) का आगाज होगा और यह 7 अगस्त तक चलेगी।
SL Vs IND: 26 जुलाई से होगी टी20 सीरीज की शुरुआत
टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 26 जुलाई को, दूसरा मैच 27 जुलाई को और आखिरी मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा। सभी मुकाबले पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में होंगे।
SL Vs IND: 1 अगस्त से शुरू होगी 3 मैचों की वनडे सीरीज

SL Vs IND: इसके बाद 1 अगस्त से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला एक दिवसीय मैच 1 अगस्त को, दूसरा 4 अगस्त को और आखिरी 7 अगस्त को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium of Colombo) में खेले जाएंगे। दोनों ही सीरीज के लिए अब तक भारतीय टीम (Indian Team) का एलान नहीं हुआ है।
SL Vs IND: दोनों फॉर्मेट में भारत का पलड़ा भारी

भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच अब तक 29 टी20 इंटरनेशनल मैच (29 T20 Inter National Match) खेले गए हैं। इस दौरान भारत (IND) ने 19 और श्रीलंका (SL) ने 9 मैच जीते हैं। 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 168 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 99 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है, साथ ही श्रीलंका (Sri Lanka) को 57 में जीत नसीब हुई है।
भारत और श्रीलंका (IND Vs SL) के बीच वनडे (ODI) में 1 मैच टाई और 11 मुकाबले बेनतीजा भी रहे हैं। हेड टू हेड (Had To Had) के आंकड़ों से साफ है कि दोनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है।

