SL Vs BAN Highlights: श्रीलंका और बांग्लादेश (Sri Lanka And Bangladesh) के बीच एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का दूसरा मैच पल्लेकले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (At Pallekele International Cricket Stadium) पर खेला गया। बांग्लादेश (Bangladesh) टीम के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib al Hassan ) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका (Sri Lanka) ने 5 विकेट से यह मैच जीतकर अपने नाम कर लिया है।
SL Vs BAN Highlights: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच भिड़ंत

श्रीलंका और बांग्लादेश (Sri Lanka And Bangladesh) के बीच अभी तक कुल 51 वनडे मैच खेले गए हैं। श्रीलंका की टीम (Sri Lanka) ने 40 मैचों में जीत दर्ज की जबकि बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम 9 बार जीतने में सफल हुई। श्रीलंका (Sri Lanka) ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 164 रन के मामूली स्कोर पर बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम को ऑल आउट कर दिया।
SL Vs BAN Highlights: नजमुल हुसैन शांतो की 89 रन की दमदार पारी

बांग्लादेश (Bangladesh) के लिए केवल नजमुल हुसैन शांतो (Nazmul Hussain Shanto) ने 89 रन की दमदार पारी खेली। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। मथिश पथिराणा (Mathish Pathirana) ने श्रीलंका (Sri Lanka) के लिए बेहतरीन 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा महीश थीक्षणा (Mahish Theekshana ) ने 2 विकेट और धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, दुनीथ वेलागे (Dhananjay de Silva, Dasun Shanaka, Dunith Velage) ने 1-1 विकेट चटकाए।
SL Vs BAN Highlights: श्रीलंका की तरफ से 2 अर्धशतक

164 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंका (Sri Lanka) के 3 विकेट जल्दी गिर गए। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा (Sadeera Samaravikrama ) क्रीज पर आए और उन्होंने 54 रन की पारी के साथ अर्धशतक जड़ा। उन्होंने चरिथ असलंका (Charith Aslanka) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। इसके बाद चरिथ ने भी 62 रन के साथ अर्धशतक लगाया
SL Vs BAN Highlights: श्रीलंका ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
सदीरा समरविक्रमा के आउट के बाद असलंका ने शनाका के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 37 रन जोड़े और टीम को जीत की कगार पर पहुंचाया। बांग्लादेश के लिए शाकिब हसन ने 2 और तास्किन अहमद, शरीफुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
बांग्लादेश की प्लेइंग 11 – मोहम्मद नईम, तानजिद तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, तोहिद ह्दय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, मेहेदी हसन, तास्किन अहमद, शरीफुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज और मुस्ताफिजुर रहमान।
श्रीलंका की प्लेइंग 11 – पाथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनीथ वेलागे, महीश थीक्षणा, कसुन रजित और मथिश पथिराणा।

