Shardul Thakur Wedding केएल राहुल, अक्षर पटेल के बाद अब शार्दुल ठाकुर की हो रही शादी,

Shardul Thakur  Wedding : भारतीय ओपनर केएल राहुल, (K L Rahul) और अक्षर पटेल (Axar Patel) की शादी की खबरों के बाद अब टीम इंडिया (Team India) के आलराउंडर शार्दुल ठाकुर (All Rounder Shardul Thakur) की शादी से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

Shardul Thakur Wedding: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  भारत (Bharat) के स्टार आल राउंडर शार्दुल ठाकुर जल्द शादी कर सकते हैं उनकी शादी भारतीय ओपनर केएल राहुल और अथिया शेट्टी और अक्षर पटेल की शादी के बाद हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शार्दुल ठाकुर की शादी 27 फरवरी को अपने पार्टनर मिताली पारुलकर से शादी होगी, मिताली शार्दुल की मंगेतर हैं दोनों ने साल 2021 में सगाई की थी।

यह भी पढ़ें:India Cricket Home इंडिया के सेमीफाइनल में प्रदर्शन से भड़के फैंस, स्टेडियम में हुआ अग्निकांड,सपना टूटा भारतीयों का, हुई बदनामी पूरी दुनिया मे   

Shardul Thakur Wedding 27 फरवरी 2023 को

Shardul Thakur Wedding :टीम इंडिया (Team India) के स्टार आल राउंडर की शादी की अपडेट मीडिया के मुताबिक खुद उनकी मंगेतर और होने वाली पत्नी मिताली ने दी है मिताली ने बताया कि ‘शादी के समारोह की शुरूआत 25 फरवरी से होगी। इस समारोह में 200-250 मेहमान शामिल होंगे, शार्दुल के टीम इंडिया (Team  India) मे  बिजी शेड्यूल के कारण शादी की हर चीज का मैनेजमेंट मैं ही कर रही हूं, शार्दुल शादी के दिन ही कार्यक्रम में पहुंचेंगे’।

Shardul Thakur  Wedding
Shardul Thakur  Wedding

मिताली ने यह भी बताया कि ‘शादी के सारे फंक्शन करजत में होंगे, पहले हमने गोवा में डेस्टिनेशनल वेडिंग करने का प्लान किया था लेकिन लॉजिस्टिक्स और इतने सारे लोगों के वजह से सारे इंतजाम में काफी परेशानियां आती। इस कारण ही हमने शादी का कार्यक्रम करजत में करने का फैसला किया है’।

यह भी देखें:क्रिकेट और लजीज व्यंजनों का अनूठा रिश्ता है। लजीज व्यंजन की रेसिपी के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

2021 में हुई थी सगाई

Shardul Thakur  Wedding
Shardul Thakur  Wedding

भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर ने साल 2021  में सगाई की थी. इसके बाद से क्रिकेट फैंस और इस जोड़ी के शादी का इंतजार था, अब आखिरकार यह खबर सामने आ गई है कि यह कपल अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आपको बता दें कि शार्दुल की पत्नी मिताली पारुलकर पेशे से बिजनेस वुमन हैं।रतलब है कि शार्दुल के अलावा टीम इंडिया (टीम इंडिया) के ओपनर केएल राहुल जनवरी महीने में शादी के बंधन में बंध गए है। राहुल की शादी उनकी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ हो गई है, दोनों की शादी 21-23 जनवरी के बीच हो गई है।

कैसा रहा शार्दुल का करियर

अगस्त 2017 में भारत (Bharat) के लिए पहला मैच खेलने वाले शार्दुल ने आठ टेस्ट मैच की 14 पारियों में 19.54 के औसत से 254 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 67 रन है। वहीं, गेंद के साथ उन्होंने 27 विकेट लिए हैं। वनडे में उन्होंने 20.77 के औसत से 270 रन बनाए हैं और 50 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। गेंद के साथ इस फॉर्मेट में उन्होंने 31 मैच में 44 विकेट लिए हैं। वहीं, 25 टी20 मैच में शार्दुल ने 33 विकेट लेने के अलावा 181 के स्ट्राइक रेट से 69 रन भी बनाए हैं।

1 thought on “Shardul Thakur Wedding केएल राहुल, अक्षर पटेल के बाद अब शार्दुल ठाकुर की हो रही शादी,”

Leave a Comment