श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में पांच मैचों की द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला के चौथे मैच में श्रीलंका की भिड़ंत ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगी।
श्रीलंका की टीम सीरीज जीतने से एक गेम दूर है वे कई वर्षों से संक्रमण के दौर से गुजर रहे थे और अब वे पिछले 2 एकदिवसीय मैचों में जिस तरह से खेले उससे एक पूर्ण पक्ष की तरह लग रहे हैं।
पथुम निसानका का पहला शतक और कुसल मेंडिस की समय पर 87 रन की पारी ने उन्हें इस श्रृंखला में लगातार जीत दर्ज करने में मदद की।श्रीलंका इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी।
श्रीलंका की गेंदबाजी पिछले दोनों मैचों में कमाल की रही है। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान आरोन फिंच समेत कई प्लेयर्स फॉर्म में हैं।सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था।
श्रीलंका ने 300 रन बनाए, बारिश से प्रभावित इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 282 का लक्ष्य मिला जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 9 गेंद शेष रहते जीत लिया।दूसरे मैच में श्रीलंका ने शानदार जीत दर्ज की, और सीरीज 1-1 से बराबर की. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 220 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 189 रन पर समेत दिया।
ये मैच भी बारिश से प्रभावित रहा, लेकिन इस बार श्रीलंका ने 26 रनों से मैच जीत लिया।तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 291 रन बनाए, जवाब में श्रीलंका ने लक्ष्य को 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। श्रीलंका ने ये मैच 6 विकेट से जीता और सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल की।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन :-
निरोशन डिकवेला, पाथुम निसंका, कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), चमीका करुणारत्ने, दुनिथ वेललेज, दुष्मंता चमीरा, जेफ्री वेंडरसे, महेश तीक्षणा
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन :-
डेविड वार्नर, आरोन फिंच, मिशेल मार्श, मेरेनस लाबुषाणया, अलेक्स कैरी, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, झए रिचर्डसन, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड

