Wi vs Ind 3rd Odi 2022: सीरीज क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया,तीसरा और अंतिम मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला मैं भारत ने 2-0 की अजय बढ़त हासिल कर ली है और तीसरे एकदिवसीय मैच Wi vs Ind 3rd Odi 2022 में भारत 3-0 से श्रृंखला मे क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगा। इस एकदिवसीय श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के मैदान पर ही खेला जाएगा।

रविवार को खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में जीत के साथ ही भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 12 एकदिवसीय सीरीज जीत का एक नया विश्व कीर्तिमान हासिल किया हैं यह किसी भी टीम का एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास में किसी भी टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सीरीज में जीत हासिल करने के बाद कोच और टीम मैनेजमेंट तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में कुछ नए चेहरों को भी शामिल कर सकते हैं हालांकि उनका प्रमुख उद्देश्य टीम के संतुलन को बनाये रखना होगा।

Wi vs Ind 3rd Odi 2022 के बल्लेबाजी में परिवर्तन की संभावनाएं

बल्लेबाजी में ऋतुराज गायकवाड की खेलने की संभावनाएं नजर आ रही हैं उन्हें शुभमन गिल के स्थान पर प्राथमिकता दी जा सकती है हालांकि शुभमन गिल ने भी पिछली दोनों मैचों में टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली जिसमें उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला में ऋतुराज गायकवाड को खेलने का मौका मिला था,पर वह पूरी सीरीज में तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए थे।सूर्यकुमार यादव पिछले दोनों मैचों में कुछ खास नहीं कर सके हैं पर उन्हें एक और मौका दिया जा सकता हैं संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर ने पिछले मैचों में अर्धशतकीय पारियां खेली थी ऐसे में ईशान किशन की जगह बनती हुई नजर नहीं आ रही है।

Wi vs Ind 3rd Odi 2022 मे जडेजा की जगह अक्षर पटेल

शिखर धवन के साथ इस श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया था और ऑलराउंडर के रूप में वह इस भारतीय टीम में पहली पसंद थे पर घुटने में चोट लगने के कारण वह पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे |

हालांकि अभी भी यह सुनिश्चित नहीं है कि वह पूरी तरह फिट है या नहीं और अगले मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं उनके स्थान पर खेल रहे अक्षर पटेल ने दूसरे मैच में बल्ले से 64 रनों की बहुमूल्य पारी और गेंदबाजी में 9ओवर में 43 रन देकर एक विकेट हासिल किया था और मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। टीम प्रबंधन इस हरफनमौला प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं कर सकता है।

Wi vs Ind 3rd Odi 2022 मे अर्शदीप को मिल सकती है जगह

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इंग्लैंड दौरे में एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान जान की मांसपेशियों में परेशानी हुई थी जिससे अब पूरी तरह उभर चुके हैं और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज होने के कारण उन्हें टीम में आवेश खान की जगह शामिल किया जा सकता है आवेश खान ने पिछले मैच में बहुत ही साधारण गेंदबाजी की थी उन्होंने अपने 6 ओवर की गेंदबाजी में 54 रन लुटाए थे और उन्हें कोई सफलता भी हासिल नहीं हुई थी।

टीम में मौजूद प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान की गेंदबाजी शैली भी लगभग एक समान है ऐसे में किसी एक गेंदबाज को ही अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता हैयदि टीम के कप्तान शिखर धवन अंतिम एकादश में दोनों बाएं हाथ के स्पिनरों को उतारने की योजना बनाते हैं तो फिर यजुवेंद्र चहल को बाहर बैठाया जा सकता है लेकिन यूज़वेंद्र चहल के बाहर होने के कारण टीम की गेंदबाजी शैली मैं विविधता की कमी साफ तौर पर देखने को मिल सकती है जो टीम के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

Wi vs Ind 3rd Odi 2022 मे भी हार होने से वेस्टइंडीज लगातार दो सीरीज में हो सकती है क्लीन स्वीप

जहां तक मेजबान टीम की बात की जाए तो उनके पास हरफनमौला खिलाड़ियों की एक फौज है लेकिन वह अपनी क्षमताओं के अनुरूप प्रदर्शन करने में असफल नजर आ रहे हैं मैं अभी तक कुछ खिलाड़ियों पर ही निर्भर रहे हैं टीम का प्रदर्शन अहम मौकों पर निराशाजनक रहा है जिस वजह से टीम श्रृंखला में 2-0 से पिछड़ चुकी है और अब अंतिम मैच जीतकर हार का क्रम तोड़ना चाहेगी। तीसरे एकदिवसीय मैच में जेसन होल्डर को टीम अंतिम एकादश में शामिल कर सकती है। टीम का मुख्य लक्ष्य एकदिवसीय क्रिकेट में मिल रही लगातार हार के सिलसिले को रोकना होगा।इस श्रृंखला के पहले बांग्लादेश के खिलाफ भी वेस्टइंडीज स्कोर 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

Wi vs Ind 3rd Odi 2022 मे दोनों टीमों की संभावित एकादश

भारत












शिखर धवन

बल्लेबाज़

शुभमन गिल

बल्लेबाज़

श्रेयस अय्यर

बल्लेबाज़

सूर्यकुमार

बल्लेबाज़

संजू सैमसन

विकेटकीपर

दीपक हुड्डा

हरफनमौला

अक्षर पटेल

गेंदबाज़

शार्दुल

गेंदबाज़

सिराज

गेंदबाज़

अर्शदीप सिंह

गेंदबाज़

युजवेंद्र चहल

गेंदबाज़

वेस्टइंडीज

शाई होप 

विकेटकीपर

कायेल मेयर्स

हरफनमौला

शामराह ब्रूक्स

बल्लेबाज़

निकोलस पूरन

कप्तान

रोवमन पॉवेल

बल्लेबाज़

ब्रेंडन किंग

बल्लेबाज़

रोमारियो शेफर्ड

बल्लेबाज़

जेसन होल्डर

गेंदबाज़

जेडेन सील्स

हरफनमौला

अकील हुसैन

गेंदबाज़

अल्जारी जोसेफ

हरफनमौला

Leave a Comment