दोस्तों आज हम आपको Sanju Samson wife और Sanju Samson Biography बारे मे बताने जा रहे है।
एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो कि आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम में खेलते हैा। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। वह भारत में सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक के रूप में जाने जाते हैं। वह केरल से ताल्लुक रखते हैं उन्होंने मात्र 13 साल की उम्र में विदर्भ के खिलाफ प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। (आप पढ़ रहे है – Sanju Samson Wife, IPL 2022, Profile, Wiki, News and Much More in Hindi)
वह आईपीएल में 1,000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं वह रणजी ट्रॉफी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं।
संजू विश्वनाथ सैमसन जिन्हें सब संजू सैमसन के नाम से जानते हैं। वह एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं, इनका जन्म 11 नवंबर सन 1994 को केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम में हुआ था। वह अपने घरेलू क्रिकेट टीम केरल तथा आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं।तथा ये साथ ही साथ ही यह भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के उप कप्तान तथा भारतीय राष्ट्रीय टीम के एक विकेट कीपर के रूप में भूमिका निभाते हैं।
Sanju Samson का जन्म एवं शुरूआती जीवन
Sanju Samson का जन्म 11 नवंबर 1994 को लिजी विश्वनाथ और सैमसन विश्वनाथ के घर पर हुआ था। इनके पिता दिल्ली पुलिस में पुलिस कांस्टेबल थे। सैमसन एक धर्मनिष्ठ कैथोलिक हैं। इनका एक छोटा भाई भी हैं उसका नाम सैली सैमसन हैं।
संजू अपने पिता की तरह ही एक आईपीएस अधिकारी बनना चाहता था। इनके क्रिकेट करियर में इनका साथ देने के लिए इनके पिता ने दिल्ली में पुलिस कांस्टेबल की नौकरी भी छोड़ दी।
Sanju Samson की शिक्षा
Sanju Samson ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा तिरूवनंतपुरम के जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल से हासिल की हुई हैं। इसके साथ साथ इन्होंने क्रिकेट की ट्रेनिंग लेनी भी शुरू कर दी थी। इन्होंने अपने कॉलेज का अभ्यास त्रिवेंद्रम के मॉर इवानियोस कॉलेज से बी.ए की डिग्री पाप्त की हैं।
Sanju Samson का परिवार
| पिता का नाम | सैमसन विश्वनाथ |
| माता का नाम | लिजी विश्वनाथ |
| भाई का नाम | सैली सैमसन |
| पत्नी | चारूलता |
Sanju Samson Wife
भारत के क्रिकेटर Sanju Samson ने शनिवार 22 दिसंबर 2018 को लंबे समय से रह रही, इनकी गर्लफ्रेंड चारुलता के साथ वो शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की पहली मुलाकात 5 साल पहले कॉलेज में हुई थी यह सब तब शुरू हुआ जब संजू ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और जब भी उन्हें समय मिला मिलने लगे।
5 साल बीत गए और संजू ने भारतीय क्रिकेट में अपना नाम बनाया सालों तक साथ रहने के बाद उसने उसे उसी जगह पर प्रपोज किया जहा वे पहली बार मिले थे।पूर्व कॉलेज के साथियों ने कोवलम के एक रिसॉर्ट में एक सादे समारोह में परिवारों के दोनों पक्षों के सिर्फ 30 से अधिक लोगों के साथ शादी की। जबकि सैमसन एक ईसाई हैं। और चारू एक हिंदू नायर है।
Sanju Samson का क्रिकेट कैरियर

Sanju Samson का क्रिकेट कैरियर केरल में अंडर-13 के मैच से शुरू हुआ। उस टूर्नामेंट के डेब्यू मैच में इन्होंने न केवल शतक बनाया, बल्कि अगले 5 मैचों में 4 शतक भी बनाए। बाद में इन्होंने केरल टीम की कप्तानी भी की है।
इसके बाद संजू को अंडर-16 में भी केरल टीम के कप्तान भी बनाए गया उसमें भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
उसके बाद क्रिकेटर संजू को विजय मर्चेंट ट्रॉफी में भी खेलने का मौका मिला है। उस मैच में इन्होंने गोवा के विरुद्द अपनी 200 रन की शानदार पारी खेली तथा ट्रॉफी में सबसे ज्यादा स्कोर भी बनाया।
अपने क्रिकेट प्रदर्शन के कारण अंडर-19 टीम में एक विकेट कीपर बल्लेबाज और कप्तान के रूप में खेलने का मौका मिला है।
फरवरी 2012 को संजू ने क्रिकेट की शुरुआत विजय हजारे ट्रॉफी से की थी। उसमें उन्होंने आंध्रप्रदेश के खिलाफ 4 मैचों में 4 चौकों के साथ 55 गेंदों में 41 रन बनाए।
| भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे मे और अधिक जानने के लिए यह भी पढ़े:- #1. सूर्यकुमार यादव #2. दिनेश कार्तिक #3. हार्दिक हिमांशु पांड्या (उपनाम- हैरी) #4. सचिन तेंदुलकर #5. माही-महेंद्र सिंह धोनी #6. इशांत शर्मा #7. उमेश यादव #8. भुवनेश्वर कुमार #9. जसप्रीत बुमराह #10. राहुल द्रविड़ |
Sanju Samson का आईपीएल करियर

आईपीएल 2012 में Sanju Samson को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। इन्हें उस सीजन में खेलने तक का मौका तो नहीं मिला था लेकिन उन्हे सीनियर खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने को मिला।
आईपीएल 2013 में राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को नीलामी में खरीदा। उस सीजन में इन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की। उस सीजन मे इन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ मैच में उन्होंने 42 बॉल पर 63 रन बनाकर राजस्थान रॉयल को जीत दिलाई।
साल 2015 के आईपीएल में राजस्थान ने चार करोड़ रूपए में सैमसन को खरीद कर अपनी टीम में बनाए रखा। साल 2 016 में जब राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल से बाहर किया गया। तब दिल्ली डेयरडेविल्स ने संजू सैमसन को खरीद कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया। उस सीजन में वे अपनी टीम के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
साल 2017 के आईपीएल में संजू ने पुणे के खिलाफ वाले मैच में आईपीएल T20 का अपना पहला शतक लगाया।
साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में जब अपनी वापसी की उसके बाद फिर से राजस्थान द्वारा संजू सैमसन को 8 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा।
आईपीएल 2019 सीजन में 29 मार्च 2019 को संजू सैमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्द अपना दूसरा शतक लगाया वह भी सिर्फ 55 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
साल 2020 में शारजहा के मैदान पर इन्होंने एक ऐतिहासिक पारी खेली और अपने पहले मुकाबले में शतक भी जमाया था। उसके बाद उस पारी के बाद से क्रिकेट के सभी बड़े सदस्य उन्हें भारत की टीम के लिए धोनी के विकल्प के रूप में देखने लगे क्योंकि वह एक धुआधार पारी थी जिससे टीम मैच को जीत पाने में सफल रही।
साल 2021 के आईपीएल में भी संजू सैमसन राजस्थान टीम के लिए कप्तान बने इसके बाद फिर से अपने पहले ही मैच में शतक जमाया तथा अपने कैरियर की यादगार पारी खेली थी। जिसकी बदोलत उन्होंने अपनी टीम की हारे हुए मैच को जीत में लगभग तब्दील कर भी दिया था। कप्तान संजू सैमसन ने 63 गेंदों में 119 रन बनाए जिसमें 12 चौके एवं 7 छक्के शामिल थे पर आखिरी गेंद पर आउट होने के कारण टीम मैच हार गई। यह भी एक देखने लायक पारी रही और सभी दिग्गजों ने इस पारी की जमकर तारीफ भी करी।
Sanju Samson का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
Sanju Samson को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ विकेट कीपर के रूप में चयन किया गया लेकिन उनको खेलने का मौका भी नहीं मिल पाया।इसके बाद साल 2015 में जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे क्रिकेट मैच के पहले श्रंखला में इनको चुना गया। लेकिन पहले श्रंखला में उनको खेलने का मौका भी नहीं मिला लेकिन संजू को दूसरी संख्या में जगह मिली तो उन्होंने 19 रन बनाए।संजू सैमसन को हाल ही मे साल 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 मैच के लिए चुना गया। इस तरह से उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर रहा है।
Sanju Samson का रिकॉर्ड
- Sanju Samson 100 आईपीएल मैच खेलने वाले दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर हैं।
- सैमसन एक कप्तान के रूप में अपने पहले आईपीएल मैच में शतक बनाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान हैं।
- आईपीएल मैच में अर्द्धशतक लगाने वाले पहले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।
- वह रणजी ट्रॉफी में केरल के लिए खेलने के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर थे।
Sanju Samson के बारे में कुछ रोचक जानकारियां
1-संजू लिस्ट ए के मुकाबले में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर खिलाड़ी हैं।
2-आईपीएल 2013 में सबसे युवा खिलाड़ी द्वारा बनाया गया अर्द्ध शतक भी एक रिकॉर्ड है।
3-साल 2017 के आईपीएल में इन्होंने अपने कैरियर में 1000 रन बनाए थे।
4-साल 2013 के आईपीएल में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर इन्होंने अपने नाम किया था।
5-संजू सैमसन ने मात्र 13 साल की उम्र में खेलना शुरू किया और केरल के अंडर-13 के लिए कप्तानी करते हुए पहले ही मैच में शतक जमाया था।
6-मात्र 19 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 10 लाख में खरीदा था। पर उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए 4 करोड़ में अपनी ही टीम में रख लिया।
7-उनके पिता ने अपनी पुलिस की नौकरी छोड़ दी उनके क्रिकेट के कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए।
8-संजू आज एक सफल क्रिकेटर है। पर वह आईपीएस बनना चाहते थे। 9-2013-14 के अंडर-19 एशिया कप में 87 गेंदों में शतक बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जीत दिलाई।

