SA Vs IND Final: बारबाडोस (Barbados) में भी टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच (T20 World Cup Final Match) के दौरान एक बार फिर बारिश खलल डाल सकती है। हालांकि चिंता करने की उतनी ज्यादा जरूरत नहीं है। क्योंकि बारिश होने के बाद रुक जाती है तो ग्राउंडमैन (Grounds Man) का काम बढ़ेगा लेकिन मैच कुछ ही समय में शुरू हो जाएगा। केंसिंग्टन ओवल का ड्रेनेज सिस्टम काफी बेहतरीन (Kensington Oval’s drainage system is excellent) है। ऐसे में बारिश के बाद मुकाबला शुरू होने में ज्यादा समय नहीं लगता है।
SA Vs IND Final: भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल में हुई थी बारिश
SA Vs IND Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच मुकाबला गुरुवार 27 जून को भारतीय टीम और इंग्लैंड (India Vs England) के बीच खेला गया था। टीम इंडिया (Team India) ने इस मुकाबले को 68 रन से जीतकर फाइनल मे अपनी जगह बनाई थी। दूसरे सेमीफाइनल मैच (Second Semi Final Match) मे भी बारिश बाधा बनी थी। पहले टॉस में देरी हुई और फिर बीच में मैच को रोकना पड़ा। हालांकि, इसके बाद भी फैंस को 40 ओवर का मैच देखने को मिला।
SA Vs IND Final: फाइनल मैच मे भी बारिश का साया

अब भारत और दक्षिण अफ्रीका (India Vs South Africa) के बीच शनिवार 29 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह भिड़ंत बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर होगी। टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहने वाली दोनों ही टीमें खिताब से बस एक जीत दूर हैं। इस मैच पर भी बारिश का साया है। हालांकि, मैच के लिए रिजर्व डे है। अगर रिजर्व डे पर भी नतीजा नहीं निकलता है तो फिर दोनों टीमें संयुक्त विजेता होंगी। (However, there is a reserve day for the match. If there is no result even on the reserve day, then both the teams will be joint winners)
SA Vs IND Final: केंसिंग्टन ओवल का ड्रेनेज सिस्टम काफी बेहतरीन
बारबाडोस में भी फाइनल के दौरान बारिश खलल डाल सकती है। हालांकि, चिंता करने की ज्यादा जरूरत नहीं है। बारिश होने के बाद रुक जाती है तो ग्राउंडमैन का काम बढ़ेगा, लेकिन मैच कुछ ही समय में शुरू हो जाएगा। केंसिंग्टन ओवल का ड्रेनेज सिस्टम काफी बेहतरीन है। ऐसे में बारिश के बाद मुकाबला शुरू होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। बारिश थमने के कुछ मिनट बाद ही फिर से खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे। प्रोविडेंस स्टेडियम (Providence Stadium) में दूसरा सेमीफाइनल खेला गया था। यहां भी बारिश रुकने के कुछ समय बाद ही मैच शुरू हो गया था।
SA Vs IND Final: बारबाडोस के मौसम का हाल

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 29 जून को बारबाडोस में बादल छाए रहेंगे और तेज रफ्तार से हवा चलेगी। इतना ही नहीं कुछ देर बारिश होने की संभावना (According to the report of Accuweather, Barbados will be cloudy on June 29 and the wind will blow at high speed. Not only this, there is a possibility of rain for some time) जताई गई है। रिपोर्ट में दिन की शुरुआत में तूफान की संभावना भी जताई गई है। ऐसे में मुकाबला शुरू होने में देरी भी हो सकती है।
SA Vs IND Final: फाइनल का रिजर्व डे भी है
ICC की कोशिश यही रहेगी कि मैच को 29 जून को ही करा लिया जाए। किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए दोनों टीमों का 10-10 ओवर खेलना जरूरी है। फिर भी अगर बारिश या किसी कारण से शनिवार को मैच नहीं हो पता है तो फाइनल के लिए 30 जून रिजर्व डे (30th June reserve day for final) है। एक्यूवेदर के अनुसार रविवार को बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय हवा चलेगी। बीच-बीच में बारिश की भी आशंका है।

