SA Vs BAN: साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश (South Africa And Bangladesh) के मैच में अंपायर की एक गलती और आईसीसी (ICC) के नियम की वजह से बांग्लादेश (Ban) को एक चौका यानी चार रन नहीं मिला। अंपायर के फैसले से पूरी बांग्लादेश की टीम (Bangladesh Team) हैरान रह गई। दरअसल दूसरी पारी के दौरान जब बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा कर रही थी तब 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर लेग बाई (Leg Bay) के रूप में चार रन नहीं दिए गए। क्योंकि अंपायर के आउट देने के बाद गेंद डेड हो जाती है।
SA Vs BAN: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 4 रन से हरा दिया।

SA Vs BAN: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के 20वें मुकाबले में सोमवार को साउथ अफ्रीका (SA) ने बांग्लादेश (Ban) को 4 रन से हरा दिया। न्यूयॉर्क (New York) में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 113 रन बनाए।
जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 109 रन बना सकी। एडेन मार्करम (Aiden Markram) के नेतृत्व वाली दक्षिण अफ्रीका ने इस जीत के साथ ही भारतीय टीम (Indian Team) का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
SA Vs BAN: बांग्लादेश को लेग बाई के नहीं मिले चार रन
इस मैच में अंपायर की एक गलती और आईसीसी के नियम की वजह से बांग्लादेश को एक चौका यानी चार रन नहीं मिला। अंपायर के इस फैसले से पूरी बांग्लादेश की टीम हैरान रह गई।
दरअसल, दूसरी पारी के दौरान जब बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर लेग बाई के रूप में चार रन नहीं दिए गए। अगर ये चार रन बांग्लादेश को मिल जाते तो टीम का रिजल्ट कुछ और हो सकता था।
SA Vs BAN: आखिर हुआ क्या?

ओटनील बार्टमैन ने बांग्लादेश के बैटर महमूदुल्लाह (Otneil Bartman beats Bangladesh batsman Mahmudullah) को बॉल फेंकी, जो उनके पैड से लगकर बाउंड्री लाइन पार कर गई। वहीं, अफ्रीकी तेज गेंदबाज की ओर से एलबीडब्ल्यू (LBW) की अपील की गई। अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दे दिया। इसके बाद महमूदुल्लाह ने अंपायर के फैसले को चुनौती देते हुए डीआरएस (DRS) का उपयोग किया, जहां पर बैटर को नॉट आउट करार दिया गया। गौरतलब है कि इसके बाद भी टीम को बाई के चार रन नहीं दिए गए।
दरअसल, आईसीसी नियम के मुताबिक अगर अंपायर ने आउट के लिए उंगली खड़ी कर दी, तो गेंद पर लगी बाउंड्री या लिया गया कोई भी रन नहीं जोड़ा जाएगा। अंपायर के आउट देने के बाद गेंद डेड हो जाती है।
SA Vs BAN: साउथ अफ्रीका का दबदबा कायम
यहाँ पर हम आपको यह बताते चलें कि साउथ अफ्रीका की टीम ने बांग्लादेश की टीम को इस लो स्कोरिंग मैच में मात देकर अपना दबदबा बरकरार रखा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कभी भी बांग्लादेश से हारी नहीं है। प्रोटियाज का टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड 9-0 से एक तरफा (Proteas’ record against Bangladesh in T20 World Cup is one-sided 9-0) है।

