SA Vs AFG: Best साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मे पहुँचने के बाद ‘चोकर्स’ के टैग को उतार फेंका, पहले सेमीफाइनल मे साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से करारी मात दी

SA Vs AFG: साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान (South Africa Vs Afghanistan) के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के पहले सेमी फाइनल मैच (First Semi Final Match) में साउथ अफ्रीका (SA) के गेंदबाज अफगानिस्तान (AFG) पर पूरी तरह से हावी रहे। हालांकि इस पिच पर दोहरा उछाल जरूर था लेकिन अफगानिस्तान की बल्लेबाजी इस पूरे टूर्नामेंट में उनकी कमजोर कड़ी रही थी। पहले चार ओवर में ही उनके चार विकेट गिर गए थे और उनकी ओपनिंग जोड़ी से भी कोई बल्लेबाज पिच पर नहीं बचा था। यान्सन रबाडा और नॉर्खिया के अलावा शम्सी ने अफगानिस्तान का खेलना बहुत ही मुश्किल कर दिया।

SA Vs AFG:  साउथ अफ़्रीका ने वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार फाइनल में बनाई जगह

SA Vs AFG: साउथ अफ्रीका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार साउथ अफ्रीका फाइनल खेलेगी। साउथ अफ्रीका ने अपने ऊपर लगे ‘चोकर्स’ के टैग को भी उतार फेंका है। आज से पहले साउथ अफ्रीका की टीम नॉकआउट मुकाबले में हार जाती रही है।

यह भी देखें: T20 World Cup 2024 Semi Final Match: सेमीफाइनल के अंपायर्स की हुई घोषणा, 27 जून को खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले, नितिन मेनन को मिली अहम जिम्मेदारी

SA Vs AFG: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया

SA Vs AFG:
SA Vs AFG:

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान की टीम को 9 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान 11.5 ओवर में 56 रन पर सिमट गई थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 8.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाकर मैच जीत लिया।

SA Vs AFG: अफगानिस्तान को एक तरफा करारी शिकस्त दी

ऐडन मार्करम की कप्तानी में पहली बार साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंची है। इस टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका अब तक एक भी मैच नहीं हारी है, लेकिन यह पहली ऐसी जीत है जिसे साउथ अफ्रीका ने एकतरफा ढंग से जीता है। अफगानिस्तान मुकाबले में आ ही नहीं पाया। हालांकि, यह विश्व कप अफगानिस्तान के लिए किसी ड्रीम से कम नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

SA Vs AFG: साउथ अफ़्रीका इससे पहले 7 बार खेला है सेमीफाइनल मुकाबला

साउथ अफ्रीका के वर्ल्ड कप के सभी सेमीफाइनल

1992 ODI विश्व कप: इंग्लैंड के खिलाफ 19 रन से हार

1999 ODI विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच टाई (सुपर-6 की टेबल में ऊपर रहने के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा)

2007 ODI विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट से हार

2009 T20 विश्व कप: पाकिस्तान के खिलाफ 7 रन से हार

2014 T20 विश्व कप: भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार

2015 ODI विश्व कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से हार

2023 ODI विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट से हार

2024 T20 विश्व कप: अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह

SA Vs AFG: साउथ अफ्रीका 26 साल बाद आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में

गौरतलब हो कि साल 1998 में साउथ अफ्रीका ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) के पहले संस्करण का इकलौता खिताब अपने नाम कर चुकी है। बांग्लादेश (Bangladesh) में खेले गए इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका ने फाइनल में वेस्टइंडीज (West Indies) को मात दी थी। इस हिसाब से 26 साल बाद टीम किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।

SA Vs AFG: अफगानिस्तान पर पूरी तरह हावी रहा साउथ अफ्रीका

इस सेमी फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के गेंदबाज पूरी तरह से हावी रहे। पिच पर दोहरा उछाल जरूर था, लेकिन अफगानिस्तान टीम की बल्लेबाजी इस पूरे टूर्नामेंट में उनकी कमजोर कड़ी रही थी। पहले चार ओवर में ही चार विकेट गिर गए थे और उनकी ओपनिंग जोड़ी से भी कोई बल्लेबाज पिच पर नहीं बचा था। यान्सन, रबाडा और नॉर्खिया के अलावा शम्सी ने अफगानिस्तान का खेलना मुहाल कर दिया। पिछले तीन दशक में साउथ अफ्रीका अपना पहला फाइनल खेलेगी।

1 thought on “SA Vs AFG: Best साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मे पहुँचने के बाद ‘चोकर्स’ के टैग को उतार फेंका, पहले सेमीफाइनल मे साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से करारी मात दी”

Leave a Comment