RR Vs LSG Pitch Report: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट क्या कहती है? यहाँ पर बल्लेबाजों का या फिर गेंदबाजों का, किसका रहेगा पलड़ा भारी?

RR Vs LSG Pitch Report: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) आईपीएल 2024 मे अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। आईपीएल 2024 (IPL 2024) का चौथा मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium, Jaipur) में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स (RR) की कप्तानी संजू सैमसन (Captain Sanju Samson) के पास होगी जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी केएल राहुल (K L Rahul) करते हुए नजर आएंगे। इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं जयपुर की पिच पर किसे मदद मिलेगी?

RR Vs LSG Pitch Report: IPL 2024 के चौथे मैच मे RR और LSG की टक्कर

RR Vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2024 का चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) के बीच 24 मार्च को खेला जाएगा। यह मुकाबला जयपुर में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन (Sanju Samson) के हाथों में हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल (KL Rahul) करते हुए नजर आएंगे।

यह भी देखें: IPL 2024 Ravindra Jadeja: CSKके नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, जडेजा कप्तानी मे क्यों फैल हुए? कोच Stephen Fleming ने इसकी क्या वजह बताई?   

RR Vs LSG Pitch Report: राजस्थान ने 2008 का खिताब जीता था

राजस्थान ने अभी तक केवल एक बार साल 2008 में आईपीएल (IPL) का खिताब जीता था, लेकिन उसके बाद से यह टीम खिताब नहीं जीत सकी। पिछले आईपीएल में भी राजस्थान का सफर बहुत ही दुखद तरीके से खत्म हुआ। ऐसे में इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है?

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

RR Vs LSG Pitch Report: सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच कैसी है?

RR Vs LSG Pitch Report:
RR Vs LSG Pitch Report:

दरअसल, सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) की पिच पर बैटर्स को रन बनाने में बहुत ही संघर्ष करना पड़ता है। वहीं, दूसरी और इस ग्राउंड पर गेंदबाजों को फायदा होता है। अगर हम बात करें आंकड़ों की तो इस मैदान पर अभी तक आईपीएल के 52 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 18 मैच और बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 34 मैच जीते है। इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 217 रन का बना है और सबसे कम टोटल 59 रन का रहा।

ऐसे में पिच धीमी होने की वजह से पहले टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है, क्योंकि यहां रन चेज करना आसान होता है।

RR Vs LSG Pitch Report: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अभी तक कुल तीन बार टक्कर हुई हैं। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स का लखनऊ के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है। तीन मैचों में से दो मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते, जबकि एक मैच में लखनऊ को जीत नसीब हुई।

RR Vs LSG Pitch Report: Rajasthan Royals की पूरी टीम

बैटर्स- शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, रोवमैन पॉवेल

विकेट कीपर- जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, टॉम कोलहर कैडमोर, संजू सैमसन, कुणाल सिंह राठौड़

ऑलराउंडर- रविचंद्रन अश्विन, डोनावोन फरेरा, तनुष कोटियन

तेंज गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट, नंद्रे बर्गर, आवेश खान, आबिद मुश्ताक, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा

स्पिन गेंदबाज- युजवेंद्र चहल

Leave a Comment