Rovman Powell IPL Auction 2024 में नीलाम होने वाले पहले खिलाड़ी, राजस्थान रॉयल्स ने की उन पर पैसों की बारिश

Rovman Powell:  आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई (Dubai) में चल रही है। और इस नीलामी में सभी 10 टीमों के पास कुल 262.95 करोड़ रुपये हैं। सभी टीमें कुल मिलकर 77 स्लॉट के लिए खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी। गुजरात टाइटंस (GT) के पास सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ और लखनऊ (Lucknow) के पास सबसे कम 13.15 करोड़ रुपये हैं।

Rovman Powell IPL Auction 2024 मे नीलाम होने वाले पहले खिलाड़ी बने

Rovman Powell: आईपीएल 2024 के लिए दुबई में मिनी ऑक्शन आयोजित किया गया है। ऑक्शन में वेस्टइंडीज (WI) के ऑलराउंडर खिलाड़ी रोमन पॉवेल नीलाम होने वाले पहले खिलाड़ी बने। पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 7.4 करोड़ में खरीदा। रोमन पॉवेल का बेस प्राइज 1 करोड़ रुपये था।

यह भी देखें: Pat Cummins ने IPL Auction 2024 मे इतिहास रच डाला, वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए, उन्हे सन राइजर्स हैदराबाद ने खरीदा

क्रिकेट फैंस को आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार था, जिसमें 333 प्लेयर्स पर बोली लगने वाली है। नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय हैं, जबकि 119 विदेशी प्लेयर हैं।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Rovman Powell पर राजस्थान ने बाजी मारी

Rovman Powell
Rovman Powell

रोमन पॉवेल इस मिनी नीलामी में सबसे पहले नीलाम होने वाले खिलाड़ी बने। रोमन पॉवेल का बेस प्राइज 1 करोड़ बेस प्राइस था। रोमन पावेल को लेकर कोलकाता (Kolkata) और राजस्थान (Rajasthan) के बीच जमकर लड़ाई हुई। अंत में राजस्थान की टीम ने उन्हें 7.4 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा।

https://youtu.be/oMGGsgQvrSI

Rovman Powell मिडिल ऑर्डर मे देगे मजबूती

पॉवेल के आने से राजस्थान का मिडिल ऑर्डर और मजबूत हुआ है। शिमरन हेटमायर भी टीम में मौजूद हैं। राइली रूसो का बेस प्राइज दो करोड़ रुपये था। इस खिलाड़ी पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। वह नीलामी में नहीं बिके।

1 thought on “Rovman Powell IPL Auction 2024 में नीलाम होने वाले पहले खिलाड़ी, राजस्थान रॉयल्स ने की उन पर पैसों की बारिश”

Leave a Comment