Rishabh Panth ने बिलीव टू डेथ एंड बैक के बारे मे बताया, अपनी रिकवरी का खुलासा भी किया

Rishabh Panth: स्टार स्पोर्ट्स के बिलीव टू डेथ एंड बैक (Star Sports’ Believe to Death and Back) में इंटरव्यू देते हुए पंत (Pant) ने अपनी रिकवरी का खुलासा किया। उन्होंने इसे चिड़चिड़ा और हताश कर देने वाला बताया लेकिन यह भी कहा कि उनके पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं था। अब उनके इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) सीजन में खेलने की उम्मीद है पंत ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि उनकी रिकवरी कितनी कठिन थी।

Rishabh Panth: भारतीय टीम (Indian Team) के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को सड़क दुर्घटना के बाद दूसरी जिंदगी मिली है। वह 30 दिसंबर 2022 को अपने परिवार से मिलने के लिए दिल्ली से रूड़की (Delhi to Roorkee ) जाते समय एक जानलेवा कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे। ऋषभ पंत ने भी इस बात को स्वीकार किया है।

पंत ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि इस दुनिया से उनका समय समाप्त हो चुका है, लेकिन वह भाग्यशाली हैं। ऋषभ ने उनकी जान बचाने के लिए रजत कुमार और निशु कुमार (Rajat Kumar and Nishu Kumar) को धन्यवाद दिया, जिन्होंने एसयूवी (SUV) से बाहर पंत को बाहर निकाला था।

यह भी देखें: Mayank Agarwal ने आखिरकार फ्लाइट में ऐसा क्या पिया था, जिसकी शिकायत उन्हें पुलिस मे करनी पड़ी?

Rishabh Panth: दुनिया मे मेरा समय समाप्त

ऋषभ पंत ने कहा, जीवन में पहली बार मुझे ऐसे भावना महसूस हुई। मुझे लगा कि इस दुनिया में मेरा समय समाप्त हो गया है। यह पहली बार था, जब मुझे जीवन में ऐसी भावना महसूस हुई। दुर्घटना के समय, मुझे मेरे घाव के बारे में पता था, लेकिन मैं भाग्यशाली था क्योंकि यह और भी गंभीर हो सकता था।” पंत ने आगे कहा।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ -साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Rishabh Panth: रिकवरी पर ही रहा पूरा फोकस

Rishabh Panth
Rishabh Panth

पंत ने कहा, “मैंने अभी केवल अपनी रिकवरी पर ही पूरा फोकस लगा लिया है और यह मुझे तेजी से ठीक होने में मदद भी करता है, खासकर जब आपकी चोट इतनी गंभीर हो। रिकवरी के लिए आपको हर दिन वही काम करना होगा। और हाँ यह उबाऊ है, यह परेशान करने वाला है, यह निराशाजनक है, लेकिन आपको यह करना ही  होगा।”

Rishabh Panth पिछले एक साल से क्रिकेट से दूर है

उन्होंने पिछले साल अगस्त में आयोजित एक इंटरव्यू के दौरान में कहा था। ” कि जब तक मैं क्रिकेट खेलना शुरू नहीं करता, मैं भविष्य के लिए ज्यादा योजना नहीं बनाना चाहता। मैंने डॉक्टर से पूछा कि मुझे पूरी तरह ठीक होने में कितना समय लग जाएगा?  तो उन्होंने कहा था कि इसमें करीब 16 से 18 महीने लग जायेगे।  

Leave a Comment