Rishabh Pant Update : टीम इंडिया (Teem India) के धुरंधर युवा विकेट कीपर (Wicket Keeper) बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कार दुर्घटना के बाद से पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। पंत ने एक ट्वीट करके अपने शुभचिंतकों तक अपना संदेश पहुंचाने का प्रयास किया है। आइए जानते हैं कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने क्या कुछ कहा है।
Rishabh Pant Update: कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवा भारतीय विकेट कीपर (Wicket Keepar) बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant ) की हालत को लेकर पूरा देश चिंतित था। हाईवे पर हुए एक्सीडेंट के बाद रुड़की के अस्पताल तक, फिर वहां से देहरादून के अस्पताल और वहां से मुंबई (Mumbai) के अस्पताल ले जाने तक इनको लेकर तमाम जानकारियां तो आती रहीं लेकिन पंत(Pant) खुद इस हालत में नहीं थे कि अपनी जानकारी फैंस तक पहुंचा सके। अब उस दुर्घटना के बाद अब पहली बार ऋषभ पंत ने चुप्पी तोड़ी है और इनका पहला ट्वीट आया है।
Rishabh Pant Update: ऋषभ पंत ट्वीट

ऋषभ पंत ने अपने पहले और ताजा ट्वीट में लिखा है कि, “मैं सारे समर्थन और शुभकामनाओं को लेकर बहुत खुश हूँ।“और दिल से मे आप सबका आभारी हूं। मैं आप सबको यह बताना चाहता हूं कि मेरी सर्जरी सफल रही है। मेरे ठीक होने की तरफ कदम बढ़ चुके हैं और मैं आगे की आने वाली तमाम चुनौतियों के लिए पूर्ण रूप से तैयार हूं। बीसीसीआई, जय शाह और प्रशासन को इतना समर्थन मुझे देने के लिए शुक्रिया।
वहीं इन्होंने एक दूसरा ट्वीट भी किया, जिसमें इन्होंने लिखा, “दिल से मैं अपने फैंस, टीम के साथी, डॉक्टर्स और फीजियो को भी विनम्र शब्दों और मनोबल बढ़ाने के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। मे आप सबको जल्द ही मैदान पर मिलता हूं।” ऋषभ पंत 30 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद से अभी तक अस्पताल में हैं।
रुड़की में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद देहरादून में प्रारंभिक इलाज के बाद इन्हें मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया था जहां इनके घुटने की सर्जरी की गई थी। फिर ये खबरें भी आईं कि इनका एक ऑपरेशन और होगा।
यह भी पढ़े – ऋषभ पंत के घुटने का हुआ ऑपरेशन, मुंबई से भारतीय क्रिकेटर पर अपडेट
खबरों के मुताबिक ऋषभ पंत के धुटने के तीनों अहम लिगामेंट (एंटीरियर क्रूसाइट लिगामेंट(एसीएल), पोस्टीरियर क्रूसियेट लिगामेंट(पीएलसी) और मीडियल कोलैट्रल लिगामेंट(एमसीएल))क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन तीन में से दो लिगामेंट को ठीक करने के लिए पंत की सर्जरी कोकिला बेन (Kokila BEN) अस्पताल में की जा चुकी है।
लेकिन एसीएल को सही करने के लिए इन्हें सर्जरी के एक और दौर से गुजरना पड़ेगा। माना जा रहा है कि ये सर्जरी 5-6 हफ्ते बाद हो सकती है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलेंगे, आईपीएल खेलने पर भी संशय

ऋषभ पंत चोटिल होने से पहले ही भारत की वनडे और टी20 टीम से बाहर हो गए थे, लेकिन टेस्ट टीम में उनकी जगह पक्की थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पंत का खेलना तय था, लेकिन वह चोटिल होने की वजह से इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। अगर ऋषभ पंत एक महीने में मैच खेलने के लिए फिट हो जाते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैच में खेल सकते हैं।
हालांकि, इसकी संभावना बेहद कम है। बीसीसीआई चाहेगा कि पंत पूरी तरह फिट होकर ही मैदान में लौटें, क्योंकि भारत को इसी साल वनडे विश्व कप भी खेलना है। ऐसे में पंत आईपीएल में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आईपीएल तक पंत के फिट होने की संभावना न के बराबर है।

