RCB Team हुई मालामाल, आरसीबी की ही दो खिलाड़ियों ने पर्पल और ऑरेंज कैप जीती, WPL 2024 की प्राइज मनी लिस्ट ऐसी रही।  

RCB Team: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 में रविवार को नया चैंपियन मिला। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली (Delhi) को 8 विकेट से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बना बनाए थे जिसे आरसीबी ने 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। दिल्ली का दूसरी बार भी चैंपियन बनने का सपना टूट गया।

RCB Team: आरसीबी ने WPL 2024 का खिताब जीता

RCB Team रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने महिला प्रीमियर लीग 2024 फाइनल में (WPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ जीत हासिल की। टूर्नामेंट जीतने पर आरसीबी पर पैसों की बारिश हो गई। वहीं, दिल्ली के हाथ 3 करोड़ रुपये लगे। आरसीबी की ही दो खिलाड़ियों ने पर्पल और ऑरेंज कैप जीती।

यह भी देखें: IPL Century List: आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले 5 बल्लेबाज कौन से है? जिसमे टॉप पर भारतीय बल्लेबाज का भी नाम है पूरी लिस्ट के बारें मे जानिए। 

RCB Team: ऑरेंज कैप विजेता

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की एलिस पेरी ने 2024 डब्ल्यूपीएल में ऑरेंज कैप (Royal Challengers Bangalore’s Ellyse Perry to wear Orange Cap in 2024 WPL) जीती। वह महिला प्रीमियर लीग 2024 में 9 मैचों में कुल 341 रन बनाकर टॉप पर रहीं। पेरी ने 69.4 के उल्लेखनीय औसत के साथ शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे नंबर पर दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) रहीं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

RCB Team: WPL 2024 प्राइज मनी की लिस्ट:-

क्रमांकWPL 2024पुरस्कारपुरस्कार विजेतापुरस्कार राशि  
 1.WPL 2024विजेता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर   6 करोड़ रुपये  
 2.WPL 2024उपविजेतादिल्ली कैपिटल्स 3 करोड़ रुपये  
 3.WPL 2024ऑरेंज कैप     एलिस पेरी 5 लाख रुपये  
 4.WPL 2024पर्पल कैपश्रेयंका पाटिल5 लाख रुपये  
 5.WPL 2024मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयरदीप्ति शर्मा5 लाख रुपये  
 6.WPL 2024इमर्जिंन प्लेयर ऑफ द सीजनश्रेयंका पाटिल5 लाख रुपये  
 7.WPL 2024पॉवरफुल स्ट्राइकर ऑफ द सीजनजार्जिय वेयरहैम5 लाख रुपये  
 8.WPL 2024सबसे ज्याद सिक्सशेफाली वर्मा5 लाख रुपये  
 9.WPL 2024प्लेयर ऑफ द फाइनलसोफी मोलिनक्स2.5 लाख रुपये  
 10.WPL 2024पॉवरफुल स्ट्राइकर ऑफ द फाइनलशेफाली वर्मा1 लाख रुपये  

RCB Team: पर्पल कैप विजेता

RCB Team
RCB Team

आरसीबी (RCB) की श्रेयंका पाटिल ने महिला प्रीमियर लीग 2024 (Shreyanka Patil Women’s Premier League 2024) में सबसे ज्यादा 13 विकेट लेकर पर्पल कैप (Purple Cap) हासिल की। फाइनल मैच में श्रेयंका ने चार विकेट चटाए। आरसीबी की ही दो खिलाड़ी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

https://youtu.be/YHqYCE1nbC8

RCB Team: WPL 2024 मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर

दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने इस टूर्नामेंट में अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए एमवीपी (MVP) पुरस्कार जीता। शर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों से ही कमाल किया था। वह दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ महिला क्रिकेट इतिहास (Women Cricket History) में एक ही टी20 खेल में अर्धशतक और हैट्रिक दोनों बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

2 thoughts on “RCB Team हुई मालामाल, आरसीबी की ही दो खिलाड़ियों ने पर्पल और ऑरेंज कैप जीती, WPL 2024 की प्राइज मनी लिस्ट ऐसी रही।  ”

Leave a Comment