Ratan Tata: भारत के महान उधोगपति और पद्मश्री से सम्मानित टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का देहांत हो गया। इस खबर के बाद से खेल जगत में भी दुख का माहौल है और सचिन से लेकर रोहित तक सभी ने भावुक संदेश लिखकर उन्हें श्रंदाजली दी। वहीं महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पद्म श्री रतन टाटा के कोलाबा स्थित आवास पर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
भारत के सबसे बड़े उधोगपतियों में शामिल और टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष पद्मविभूषण रतन टाटा का 9 अक्टूबर 2024 को स्वर्गवास हो गया। रतन टाटा के देहांत के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। श्रंदाजली देने के लिए गुरुवार सुबह से साउथ मुंबई में उनके घर के बाहर लोगों का जमावड़ा उमड़ा। रतन टाटा के पार्थिव शरीर के अतिंम दर्शन करने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे। मास्टर ब्लास्टर सचिन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
Ratan Tata: अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे सचिन तेंडुलकर
दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पद्म श्री रतन टाटा के कोलाबा स्थित आवास पर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। रतन टाटा की अंतिम विदाई उनके कोलाबा स्थित घर से NCPA के लिए रवाना हो गई। 9 अक्टूबर की देर रात मुंबई के कैंडी अस्पताल में रतन टाटा ने अपनी अंतिम सांस ली।
Ratan Tata: सचिन ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

सचिन तेंदुलकर ने टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के देहांत पर शोक व्यक्त किया और उनको याद करते हुए दुख व्यक्त किया। सचिन ने एक्स पर रतन टाटा के साथ अपनी आखिरी मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मुझे उनके साथ समय बिताने का सौभाग्य मिला, लेकिन उन लाखों के दिल में भी वहीं संवेदना रतन टाटा के प्रति है, जो उनसे कभी मिल नहीं सके।
सचिन ने आगे लिखा कि उनका प्रभाव ऐसा ही रहा है। जानवरों के प्रति उनका प्यार से लेकर परोपकार तक, उन्होंने दिखाया कि सच्ची तरक्की तभी हासिल की जा सकती है, जब हम उन लोगों की देखभाल करें जिनके पास खुद की देखभाल करने का साधन नहीं हैं। भगवान आपको अपने श्री चरणों में स्थान दे, टाटा। आपकी विरासत आपके द्वारा बनाए गए संस्थानों और आपके द्वारा अपनाए गए मूल्यों के जरिए जीवित रहेगी।
Ratan Tata: आखिरी मुलाकात के पलों को सचिन ने किया याद
पद्मविभूषण रतन टाटा एक महान इंसान थे, जिन्हें देश के लोगों से अटूट प्यार मिला है। उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि उन्होंने जाति, रंग और धर्म से परे लोगों के जीवन को प्रभावित किया।
रतन टाटा के देहांत के बाद सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे है, जिसमें से एक ‘क्रिकेट के भगवान’ का भी है। यह वीडियो कुछ महीनों पुराना है, लेकिन जब सचिन ने रतन टाटा से मुलाकात की थी तो वह इमोशनल हो गए थे।
दरअसल, पद्म श्री रतन टाटा ने हमेशा क्रिकेटरों को समर्थन देने की पूरी कोशिश की है और देश के कई शीर्ष क्रिकेट सितारे टाटा समूह से जुड़े रहे हैं। उनका और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की आखिरी मुलाकात का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
21 मई 2024 को सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने साथ रतन टाटा की तस्वीर साझा की थी। सचिन ने कैप्शन में लिखा था कि उनके लिए पिछला रविवार बेहद यादगार रहा। उन्होंने पद्मविभूषण रतन टाटा के साथ बिताए अनमोल पलों को याद करते हुए लिखा था कि वह इस दिन को हमेशा खुशी के साथ याद रखेंगे।
उन्होंने साथ ही लिखा था कि हम दोनों के बीच कारों के प्रति उनकी समझ, सोशल वर्क और वन्यजीव संरक्षण जैसे टॉपिक पर भी चर्चा हुई। हमने गाड़ियों के शौकीन, समाज सेवा के लिए किये जाने वाले काम, वन्यजीवों को बचाने के जुनून और पालतू जानवरों के प्यार जैसे कई विषयों पर बात की और अपने-अपने अनुभव शेयर किए। यह मुलाकात इस बात की याद दिलाती है कि एक जैसी रुचि लोगों की जिंदगी में कितनी खुशियां ला सकता है।
सचिन का यह पोस्ट पांच महीने पुराना है, लेकिन रतन टाटा के देहांत के बाद यह पोस्ट फिर से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अश्रपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं।
Ratan Tata: सचिन ने पोस्ट करते हुए कहा-
पद्मविभूषण रतन टाटा के देहांत के बाद एक्स पर सचिन तेंदुलकर ने उनके साथ अपनी आखिरी मुलाकात की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा,
”अपने जीवन और निधन से, मिस्टर रतन टाटा ने देश को प्रभावित किया। मुझे उनके साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला, लेकिन लाखों लोग, जो उनसे कभी नहीं मिले, आज उसी दुख का अनुभव कर रहे हैं। उनकी छाप ऐसी है। जानवरों के प्रति उनके प्यार से लेकर उनकी परोपकारी कार्यों तक, उन्होंने दिखाया कि सच्ची तरक्की तभी हासिल की जा सकती है
जब हम उन लोगों की परवाह करें जिनके पास अपनी देखभाल करने के साधन नहीं हैं। आपकी आत्म को शांति मिले श्री टाटा। आपकी विरासत आपके जरिए बनाए गए संस्थानों और आपके जरिए अपनाए गए मूल्यों के माध्यम से जिंदा रहेगी।”
Ratan Tata: सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘एक युग का अंत’
बुधवार देर रात एक खबर ने देशवासियों को निराश कर दिया। आधे से ज्यादा देश जब सो रहा था तब देश के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून रतन टाटा ने अंतिम सांस ली। वह 86 साल के थे। लंबी बीमारी के बाद मुंबई के कैंडी अस्पताल में उनका स्वर्गवास हुआ। नेता अभिनेता से लेकर क्रिकेटर्स तक ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है।
रतन टाटा 86 साल के थे। लंबी बीमारी के बाद मुंबई के एक अस्पताल में उनका स्वर्गवास हुआ। टाटा के स्वर्गवास की खबर आते ही देश में शोक की लहर दौड़ गई। नेता, अभिनेता से लेकर क्रिकेटर्स तक ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है।
Ratan Tata: कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस

रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। बीते काफी समय से उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। खबरों की मानें तो बुधवार को उनकी हालत और बिगड़ गई थी। वह आईसीयू में थे। डॉक्टरों की एक टीम उन पर नजर बनाए हुए थी।
बुधवार को भारत के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून और टाटा संस के मानद चेयरमैन पद्म विभूषण रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया। रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। बुधवार की शाम को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर आई थी। रतन टाटा के निधन का समाचार मिलते ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंच गए हैं।
इससे पहले सोमवार को भी रतन टाटा की तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी, लेकिन रतन टाटा ने कुछ देर बार ही खुद इस खबर का खंडन किया था। उन्होंने जनता और मीडिया से गलत सूचना फैलाने से दूरी बरतने का अनुरोध करते हुए कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मुंबई के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को अफवाह बताते हुए 86 वर्षीय टाटा ने कहा था कि यह दावे निराधार हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत शीर्ष हस्तियों ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Ratan Tata: रतन टाटा के निधन पर पीएम ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि रतन टाटा जी के साथ अनगिनत बातचीत से मेरा मन भरा हुआ है। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मैं उनसे अक्सर मिलता था।
हम विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करते थे। मुझे उनके दृष्टिकोण बहुत समृद्ध करने वाले लगे। दिल्ली आने पर भी ये बातचीत जारी रही। उनके निधन से बेहद दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।
Ratan Tata: रतन टाटा के निधन पर राष्ट्रपति ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘रतन टाटा के दुखद निधन से भारत ने एक ऐसे प्रतीक को खो दिया है जिसने राष्ट्र निर्माण के साथ कारपोरेट विकास और नैतिकता के साथ उत्कृष्टता का मिश्रण किया। पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित, रतन टाटा ने महान टाटा विरासत को आगे बढ़ाया और इसे और अधिक प्रभावशाली वैश्विक उपस्थिति प्रदान की।
उन्होंने अनुभवी पेशेवरों और युवा छात्रों को समान रूप से प्रेरित किया। मानवता की सेवा और परोपकार में उनका योगदान अमूल्य है। मैं उनके परिवार, टाटा समूह की पूरी टीम और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।’
Ratan Tata: एन चंद्रशेखरन ने की पुष्टि
रतन टाटा के निधन पर एन चंद्रशेखरन ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि हम रतन नवल टाटा को बहुत ही गहरे दुख के साथ विदाई दे रहे हैं। उनके अतुल्य योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ताने-बाने को भी आकार दिया है। टाटा समूह के लिए वह एक अध्यक्ष से कहीं बढ़कर थे। मेरे लिए वे एक गुरु, मार्गदर्शक और मित्र थे। उन्होंने हमेशा मुझे प्रेरित किया।
Ratan Tata: पद्म विभूषण से किया गया था सम्मानित
बिजनेस टाइकून रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में नवल टाटा और सूनी टाटा के घर हुआ था। साल 2008 में केंद्र सरकार ने टाटा को ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया था। कॉर्नेल विश्वविद्यालय में वास्तुकला में डिग्री के साथ स्नातक होने के बाद, वह भारत लौट आए और 1962 में उस समूह के लिए काम करना शुरू कर दिया, जिसे उनके परदादा ने लगभग एक सदी पहले स्थापित किया था।
Ratan Tata: विदेशी फर्म का सबसे बड़ा अधिग्रहण
उन्होंने 1996 में दूरसंचार फर्म टाटा टेलीसर्विसेज की स्थापना की और 2004 में आईटी फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की शुरुआत की थी। टाटा समूह ने 2000 में ब्रिटिश चाय फर्म टेटली को 432 मिलियन डॉलर में और 2007 में एंग्लो-डच स्टीलमेकर कोरस को 13 बिलियन डॉलर में खरीदा, जो उस समय किसी भारतीय कंपनी द्वारा किसी विदेशी फर्म का सबसे बड़ा अधिग्रहण था। इसके बाद टाटा मोटर्स ने 2008 में फोर्ड मोटर कंपनी से ब्रिटिश लग्जरी ऑटो ब्रांड जगुआर और लैंड रोवर को 2.3 बिलियन डॉलर में खरीदा।
Ratan Tata: सबसे पसंदीदा प्रोजेक्ट
टाटा मोटर्स में उनकी पसंदीदा परियोजनाओं में इंडिका और नैनो शंमिल थी। यह भारत में डिजाइन और निर्मित पहला कार मॉडल था, जिसे दुनिया की सबसे सस्ती कार बताया गया था। उन्होंने दोनों मॉडलों के लिए शुरुआती स्केच तैयार किए थे।
Ratan Tata: टाटा में उनका नेतृत्व विवादों से अछूता नहीं रहा
वर्ष 2016 में कंपनी द्वारा अरबपति शापूरजी पल्लोनजी परिवार के वंशज साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद सार्वजनिक दोनों में विवाद हुआ। टाटा समूह ने कहा कि मिस्त्री व्यवसायों को सुधारने में विफल रहे हैं। जबकि मिस्त्री ने रतन टाटा पर समूह में एक वैकल्पिक शक्ति केंद्र बनाने का आरोप लगाया।
Ratan Tata: राशिद खान को ईनाम देने की खबर को बताया था अफवाह
भारत के उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। टाटा समूह ने रतन टाटा के निधन की पुष्टि की है। रतन टाटा का क्रिकेट से कोई खास लेना देना नहीं था लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब इनके नाम पर एक अफवाह भी उड़ी थी। इसमें दावा किया गया था कि रतन टाटा राशिद खान को 10 करोड़ रुपये इनाम देंगे।
दरअसल, रतन टाटा को लेकर क्रिकेट जगत में एक अफवाह उड़ी थी कि उन्होंने राशिद खान को 10 करोड़ देने का वादा किया है। यह फर्जी खबर आग की तरह फैल गई। इसके बाद रतन टाटा ने इसे अफवाह बताते हुए फर्जी खबर करार दिया था और कहा था कि मेरा क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है।
Ratan Tata: वनडे वर्ल्ड कप के दौरान उड़ी थी अफवाह
साल 2023 के अक्टूबर महीने में अफवाह उड़ी की देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा ने पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत पर क्रिकेटर राशिद खान को 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इसके बाद उन्होंने उनके नाम से हो रहे दावों का खंडन किया था। उस वक्त टाटा ने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) लिखा था कि, उनका क्रिकेट से कोई नाता नहीं है। उन्होंने आईसीसी या किसी भी क्रिकेट फैकल्टी को किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना या इनाम देने के संबंध में कोई सुझाव नहीं दिया है।
Ratan Tata: रतन टाटा ने किया था खंडन
रतन टाटा ने लिखा था, मैंने ICC या किसी क्रिकेट फैकल्टी को किसी भी क्रिकेट सदस्य के बारे में किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना या इनाम लगाने के बारे में कोई सुझाव नहीं दिया है। मेरा क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है। कृपया इस तरह के व्हाट्सएप फॉरवर्ड और वीडियो पर तब तक विश्वास न करें जब तक कि वे मेरे आधिकारिक प्लेटफॉर्म से न आए हों।
Ratan Tata: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया था
गौरतलब हो कि साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में खेला गया। 23 अक्टूबर 2023 को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच चेन्नई में मैच खेला गया था। अफगानिस्तान ने इतिहास रचते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट से मात दी थी। 283 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज (65), इब्राहिम जादरान (87) रहमत शाह (नाबाद 77) और हजमतुल्लाह शहीदी (नाबाद 48) की उम्दा पारियों से जीत दर्ज की थी।

