PSL Final: इस्‍लामाबाद यूनाइटेड ने Strong मुल्तान सुल्तांस को हराकर पीएसएल 2024 की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया

PSL Final: चार बार PSL फाइनल में  अपनी जगह बनाने वाली मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans) की टीम को इस साल भी ट्रॉफी नसीब नहीं हुई। मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) की कप्तानी में इस टीम को लगातार तीन फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम दूसरी बार पीएसएल चैंपियन (Islamabad United PSL champion for the second time) बनी है। हालांकि इस मैच में जीत के एक्स फैक्टर इमाद वसीम (X factor of victory Imad Wasim) रहे जिन्होंने अंत तक पारी संभाली और 19 रन बनाए।

PSL Final: पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United) ने आखिरी गेंद पर मुल्तान सुल्तान्स को मात दे दी।

यह भी देखें: WPL 2024 RCB: कौन से ऐसे 5 कारण थे कि आरसीबी ने दिल्ली को हराकर WPL 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया?

PSL Final: मुल्तान सुल्तान्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की

पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के खिताबी मैच में मुल्तान सुल्तान्स (Multan Sultans) की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मुल्तान टीम की ओर से उस्मान खान (Osman Khan) ने 40 गेंदों पर 57 रन की बेमिसाल पारी खेली। वहीं, कप्तान मोहम्मद रिजवान (Captain Mohammad Rizwan) ने 26 गेंदों पर 26 रन बनाए।

इफ्तिखार अहमद (Iftikhar Ahmad) ने भी 32 रन की पारी खेली। 9 विकेट के नुकसान पर मुल्तान की टीम ने 159 रन बनाए। इस्लामाबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए इमाद वसीम ने 4 ओवरों में 23 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं,  दूसरे गेंदबाज शादाब खान (Shadab Khan) ने चार ओवरों में 32 रन देकर 3 सफलता प्राप्त की।  

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।  

PSL Final: इस्लामाबाद यूनाइटेड दूसरी बार पीएसएल चैंपियन

PSL Final: लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद टीम की ओर से मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) ने 32 गेंदों पर शानदार 50 रन की पारी खेली। अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। आजम खान (Azam Khan) ने 22 गेंदों पर 30 रन का योगदान दिया। इसके अलावा, नसीम शाह (Naseem Shah) ने 17 रन बनाए। आखिरी गेंद पर हुनेन शाह (Huneen Shah) ने मोहम्मद अली (Mohammad Ali) को चौका जड़ कर टीम को विजय दिला दी।

 PSL Final: जीत के एक्स फैक्टर इमाद वसीम

 PSL Final:
 PSL Final:

हालांकि, इस मैच में जीत के एक्स फैक्टर इमाद वसीम रहे, जिन्होंने अंत तक पारी संभाली और 19 रन बनाए। इमाद की इस शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (Due to Imad’s all-round performance, he was named player of the match) के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Leave a Comment