Prithvi Shaw पृथ्वी शॉ ने काउंटी ग्राउंड के वनडे में दोहरा शतक जड़ा, अपने बयान से भारतीय सेलेक्टर्स मे मचाया तहलका

Prithvi Shaw: टीम इंडिया (Team India) के धाकड़ ओपनर पृथ्वी शॉ ने काउंटी ग्राउंड (County Ground ) में समरसेट (Somer set) के विरुद्द वनडे कप मैच में नॉर्थम्पटनशायर (Northampton shire ) टीम  के लिए 244 रन बनाकर लिस्ट ए में कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद कहा, कि वह घर पर राष्ट्रीय चयन समिति (National Selection Committee) के बारे में कोई विचार नहीं कर रहे हैं कि वे उनके प्रदर्शन को लेकर उनके बारे में क्या विचार कर   रहे होंगे।

Prithvi Shaw: का काउंटी ग्राउंड मे तहलका

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ ने 153 गेंदों में 28 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 244 रनों की एक विशाल पारी खेली और जिसकी बदौलत नॉर्थम्पटनशायर की टीम ने 8 विकेट खोकर 415 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर 87 रन से इस मैच को भी जीत लिया। उनकी यह पारी किसी भी लिस्ट ए मैच में छठा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है।

यह भी देखें: imran khan Pakistan इमरान खान की जेल में हालत खराब, बी-क्लास की सुविधा, वकीलों से भी नहीं मिल सकते।  

Prithvi Shaw:  ने वनडे में दोहरा शतक जड़ खड़ा किया तूफान

पृथ्वी शॉ ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए अपने पिछले दो मैचों में 34 रन और 26 रन का स्कोर बनाया था। बुधवार को, उन्होंने अपना गेम बदलने से पहले 81 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और बहुत ही कम समय में, केवल 129 गेंदों में अपना दूसरा शतक भी पूरा किया। पृथ्वी शॉ ने कहा, ‘वास्तव में मैं यह नहीं सोच रहा कि भारतीय चयनकर्ता उसके बारे मे क्या सोच रहे होंगे, लेकिन मैं तो बस यहां पर अपना अच्छा समय बिताना चाहता हूं, यहां के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ अच्छा समय बिताना चाहता हूं। नॉर्थम्पटनशायर ने मुझे यह सुनहरा मौका दिया है. और वो वास्तव में मेरी बहुत अच्छी तरह से देखभाल कर रहे हैं. और मैं भी इसका भरपूर आनंद ले रहा हूं.’

Prithvi Shaw:  भारतीय सेलेक्टर्स पर इस बयान से मच सकता है तहलका

Prithvi Shaw ने आखिरी बार जुलाई 2021 में भारत (India) के लिए क्रिकेट खेला था, कई लिस्ट ए दोहरे शतक बनाने वाले बल्लेबाजों के एक चुनिंदा क्लब में अब वह भी शामिल हो गए हैं, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रैविस हेड और अली ब्राउन आदि भी खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड (England) में लिस्ट ए मे दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बनने के बाद,  अब शॉ के पास लिस्ट ए क्रिकेट में किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा लिस्ट ए स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी है और वह दो देशों में दो टीमों के लिए लिस्ट ए मैच मे दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Prithvi Shaw:  कभी-कभी भाग्यशाली होना पड़ता है

पृथ्वी शॉ ने कहा, ‘सूरज निकला हुआ था, यह आज के भारतीय मौसम जैसा ही था और शायद इसलिए यह वास्तव में बहुत अच्छा लग रहा था। क्या आप यह जानते हैं कि जब भी कोई अंदरूनी किनारा मुझे बाहर नहीं निकाल पाता है, तो इसका मतलब यह होता है कि आज का यह दिन मेरे लिए है। आपको कभी-कभी भाग्यशाली भी होना पड़ता है, और शायद इसलिए मुझे यह लगता है कि यह मेरे लिए एक दिन था। मैंने उसके बाद बिल्कुल पीछे मुड़कर नहीं देखा.’

Prithvi Shaw ने 194 रनों की बड़ी साझेदारी की

लिस्ट ए क्रिकेट में शॉ ने अपना पिछला दोहरा शतक फरवरी 2021 में लगाया था, तब उन्होंने पुडुचेरी (Puducherry ) के विरुद्द मुंबई (Mumbai) की तरफ से नाबाद 227 रन बनाए थे, जो कि टूर्नामेंट में उस समय का सर्वोच्च स्कोर भी था। अपनी रिकॉर्ड-तोड़ पारी के दौरान, शॉ ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए सैम व्हाइटमैन (54) के साथ 194 रनों की बड़ी साझेदारी की। उन्होंने निष्कर्ष निकाला, ‘ईमानदारी से कहूं तो 227 रन मेरे दिमाग में था।

Prithvi Shaw Delhi capitals

जब व्हाइटी (व्हाइटमैन) वहां पर थे तो मैंने उनसे बात की और मैंने उन्हें कहा कि यह वही 227 रन है, जो कि मेरा अभी तक का सर्वोच्च स्कोर है, लेकिन कुल मिलकर यह एक अच्छा टीम प्रयास था। मैं हमेशा यह कोशिश करता हूं कि मैच को जीतूं और मैं उस तरह का खिलाड़ी हूं जो पहले अपनी टीम को रखता हैं और उसके बाद खुद को रखता हूँ  अगर इसी तरह से स्कोर करने से मेरी टीम को जीत हासिल करने में मदद मिल सकती है, तो मुझे इसे हमेशा  बनाए रखना चाहिए।

2 thoughts on “Prithvi Shaw पृथ्वी शॉ ने काउंटी ग्राउंड के वनडे में दोहरा शतक जड़ा, अपने बयान से भारतीय सेलेक्टर्स मे मचाया तहलका”

Leave a Comment