Pragyan Ojha का मानना है कि श्रेयस अय्यर की जगह सरफराज खान को तीसरे टेस्ट मे मौका मिलना चाहिए

Pragyan Ojha: प्रज्ञान ओझा ने कहा है, अगर विराट (Virat) नहीं लौटते तो श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की जगह सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को तीसरा टेस्ट खेलना चाहिए। टीम इंडिया (Team India) के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर फिलहाल खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 में अच्छा खेल दिखाने वाले अय्यर टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। इंग्लैंड (England) के खिलाफ ये बल्लेबज अब तक फेल रहा है और लगातार शॉर्ट पिच गेंदों पर आउट होता गया है।

अय्यर को शुरुआत से ही एक टैलेंटेड बल्लेबाज के रूप में देखा गया है, लेकिन अब इस बल्लेबाज ने अति कर दी है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया घर पर टेस्ट मैच खेल रही है, लेकिन अय्यर घर पर भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। अय्यर को लगातार मौके भी मिल रहे हैं, लेकिन वो इसे भुनाने में अब तक कामयाब नहीं हो पाए हैं।

यह भी देखें:ND Vs ENG Test के 3 रे मैच से पहले भारत को गलतियों को सुधारना होगा नहीं तो उसकी राह मुश्किल हो जाएगी

Pragyan Ojha: अय्यर की जगह सरफराज को मौका दे

इस बीच डोमेस्टिक (Domestic) में लगातार रन बनाने वाले सरफराज खान को टीम इंडिया के भीतर शामिल कर लिया गया है, लेकिन अब तक उन्हें मौका नहीं मिला है। रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि अय्यर को तीसरे टेस्ट से ड्रॉप किया जा सकता है और उनकी जगह सरफराज को मौका मिल सकता है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर Pragyan Ojha ने अय्यर को चेतावनी दी है।

ओझा ने कहा कि जब विराट कोहली और केएल राहुल (Virat Kohli And K L Rahul) की टीम के भीतर वापसी होगी, तब श्रेयस अय्यर के लिए जगह बचाना बेहद मुश्किल होगा। प्रज्ञान ओझा ने कहा कि कोहली और राहुल के आने से टीम मजबूत होगी। हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि विराट कोहली तीसरे टेस्ट में वापसी करेंगे या नहीं। प्रज्ञान ओझा ने कहा कि अगर विराट नहीं लौटते हैं, तो फिर श्रेयस की जगह सरफराज खान को प्लेइंग XI में शामिल किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Pragyan Ojha: अय्यर फिलहाल पीछे है

Pragyan Ojha ने कहा कि कोई भी अनुभवी क्रिकेटर टीम के भीतर वापसी करेगा, तो श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार को बाहर जाना होगा। श्रेयस अय्यर फिलहाल पीछे छूट गए हैं। जब आप विराट कोहली और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों की बात करते हैं, जो लगातार रन बना रहे हैं, तो उनकी जगह पहली ही प्लेइंग XI में फिक्स है। ऐसा नहीं है कि आप इन खिलाड़ियों को मौका नहीं देना चाहते हो, लेकिन जब महान बल्लेबाज आते हैं तो आपके पास ज्यादा रूम नहीं बचता।

Pragyan Ojha: सरफराज खान ने डोमेस्टिक क्रिकेट में रन बनाए है

आप रन ना बनाने वाले क्रिकेटरों को आराम नहीं करवा सकते। उन्हें वापस डोमेस्टिक में जाना होगा और रन बनाना होगा। सरफराज खान ने डोमेस्टिक क्रिकेट में रन बनाए हैं, तभी आज भारतीय टीम (Indian Team) में सिलेक्शन के दावेदार बने हैं। श्रेयस अय्यर को वह दावेदारी दोबारा हासिल करनी होगी।

Leave a Comment