Points Table IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने सोमवार 1 अप्रैल को आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को एक तरफा मैच में 6 विकेट से शानदार मात दी। राजस्थान रॉयल्स (RR) की यह लगातार तीसरी जीत रही और वो आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल (Point Table) में नंबर-1 बन गई है। रॉयल्स ने केकेआर (KKR) को शीर्ष स्थान से हटा कर अपना कब्जा जमाया। मुंबई इंडियंस टीम (MI) की यह लगातार तीसरी शिकस्त रही और जिसकी वजह से वो आखिरी स्थान पर मौजूद हैं।
Points Table IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से पटखनी दी

Points Table IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को खेले गए आईपीएल 2024 के मैच मे जीत की हैट्रिक लगाई। संजू सैमसन (sanju Samson) के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) मे मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से पटखनी दी। इस जीत के साथ ही राजस्थान के रणबांकुरे प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।
Points Table IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 बनी

राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Night Riders) को शीर्ष स्थान से हटाकर नंबर-1 पायदान अपने नाम किया। हालांकि चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) को भी एक स्थान का नुकसान हुआ और वो दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसकी। गुजरात टाइटंस (Gujrat Taitans) की टीम चौथे स्थान पर जमी हुई है।
Points Table IPL 2024: मुंबई इंडियंस आखिरी स्थान पर हैं।
हालांकि, मुंबई इंडियंस के भाग्य में कोई सुधार नहीं हुआ। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस लगातार तीन शिकस्त सहने के बाद प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर काबिज है। अब मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Lucknow Supergiants and Royal Challengers Bangalore) के बीच मुकाबला होगा, जिससे प्वाइंट्स टेबल के टॉप-4 में बदलाव होने की स्थिति बेहद कम है। अगर लखनऊ (Lucknow) विशाल अंतर से जीत दर्ज करेगा तो उसके टॉप-4 में जगह पाने की कुछ उम्मीद है।
Points Table IPL 2024: IPL 2024 की प्वाइंट्स टेबल
| क्रम | टीम | मैच | जीत | हार | प्वाइंट्स | नेट रन रेट |
| 1. | राजस्थान रॉयल्स | 3 | 3 | 0 | 6 | 1.249 |
| 2. | कोलकाता नाइटराइडर्स | 2 | 2 | 0 | 4 | 1.047 |
| 3. | चेन्नई सुपरकिंग्स | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.976 |
| 4. | गुजरात टाइटंस | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.738 |
| 5. | सनराइजर्स हैदराबाद | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.204 |
| 6. | लखनऊ सुपर जायंट्स | 2 | 1 | 1 | 2 | 0.025 |
| 7 | दिल्ली कैपिटल्स | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.016 |
| 8. | पंजाब किंग्स | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.337 |
| 9 | आरसीबी | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.711 |
| 10. | मुंबई इंडियंस | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.423 |


1 thought on “Points Table IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स जीत की हैट्रिक के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 बना, मुंबई इंडियंस आखिरी पायदान पर हैं”