इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 45वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ है। लीग में दिल्ली कैपिटल्स का यह 9वां मैच होगा जबकि लखनऊ की टीम अपने 10वे मैच के लिए मैदान पर उतरेगी। ऐसे में दिल्ली की कोशिश कि वह इस मैच पिछले मुकाबले की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करें जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स अपने कप्तान के एल राहुल पर इतनी अधिक निर्भरता को कम करने के लिये निश्चित ही बेताब होगी।
दिल्ली की टीम के लिये कोविड-19 के मामले आने और ‘नो-बॉल’ विवाद से कुछ हफ्ते काफी मुश्किल रहे हैं। लेकिन कप्तान ऋषभ पंत और उनकी दिल्ली की टीम ने इससे बाहर निकलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स पर चार विकेट से जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन की वजह से दिल्ली की टीम का मनोबल बढ़ा और दिल्ली कैपिटल्स टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है। लेकिन उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना और छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्यक्रम का बार-बार चरमराना उनके लिए चिंता का विषय होगा ।
वही लखनऊ की टीम प्ले ऑफ मे स्थान हासिल करने की ओर बढ़ रही है, वह नौ मैचों में छह जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। हालांकि लखनऊ की टीम अपने शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान के एल राहुल पर अत्यधिक निर्भरता को कम करना चाहती है। राहुल इस सत्र में अभी तक एक अर्धशतक और दो शतक जमा चुके हैं और लखनऊ टीम की जीत में उनकी पारियों ने बहुत ही अहम भूमिका निभायी है। यह निर्भरता इतनी अधिक है कि टीम ने जो तीन मैच हारे हैं,उन मैचों मे राहुल का बल्ला नहीं चला था। टीम के पास क्विंटन डिकॉक, दीपक हुड्डा,आयुश बडोनी और कृणाल पंड्या के रूप में बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्हें टीम मे अपनी जिम्मेदारी उठानी होगी। टीम के पास मार्कस स्टोइनिस और जेसन होल्डर भी हैं। गेंदबाजी में कृणाल और तेज गेंदबाज दुष्मंता चामीरा ने पंजाब के खिलाफ मैच मे लक्ष्य का बचाव करने में काफी मदद की, हालांकि रवि बिश्नोई थोड़े मंहगे साबित हुए।
दिल्ली संभावित XI: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया
लखनऊ संभावित XI: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (सी), दीपक हुड्डा, कुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, मोहसिन खान, अवेश खान, रवि बिश्नोई
