PBKS Vs SRH Weather Report: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले जाने वाले 23वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद टीम (Sunrisers Hyderabad) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम के साथ होगी। पंजाब (Punjab) ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) को धूल चटाई थी। टीम की ओर से शशांक सिंह (Shshank Singh) ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए महज 29 गेंदों पर 61 रन ठोके थे। वहीं हैदराबाद की टीम (Hyderabad) ने भी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को पटखनी दी थी। अब दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (Mullanpur) के मैदान में खेला जाएगा।
PBKS Vs SRH Weather Report: पंजाब किंग्स की सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ंत

PBKS Vs SRH Weather Report: आईपीएल 2024 के 23वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ होगी। गुजरात (Gujrat) को पटखनी देने के बाद अब पंजाब की गाड़ी जीत की पटरी पर लौट चुकी है। वहीं, हैदराबाद का प्रदर्शन इस सीजन मिलाजुला रहा है।
टीम ने अब तक खेले चार मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है, जबकि इतने ही मैचों में हार का मुंह देखा है। आइए आपको बताते हैं कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम, जहां इन दोनों टीमों के बीच खेला जाना है रोमांचक मुकाबला।
PBKS Vs SRH Weather Report: मुल्लांपुर में मौसम का क्या हाल है?

पंजाब और हैदराबाद (PBKS vs SRH) के बीच खेले जाने वाला यह रोमांचक मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadvinder Singh International Cricket Stadium of Mullanpur) में खेला जाएगा। मुल्लांपर में मैच के दिन बारिश होने की संभावना ना के बराबर है। यानी इस हाई-वोल्टेज मैच (High-Voltage match) में इंद्र देव (Indra Dev) खलल डालते हुए नजर नहीं आएंगे।
हालांकि, खिलाड़ियों को भीषण गर्मी का सामना जरूर करना पड़ सकता है। मुल्लांपुर में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। रात में तापमान में कमी आने की उम्मीद जरूर है।
PBKS Vs SRH Weather Report: जीत की पटरी पर लौट चुके हैं पंजाब के किंग्स
पंजाब किंग्स की टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में टीम ने अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को धूल चटाई थी। टीम के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 200 रन के लक्ष्य को चेज करके दिखाया था। शशांक सिंह ने महज 29 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली थी, जबकि प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) ने 24 गेंदों पर 35 रन ठोके थे। वहीं, आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) ने 17 गेंदों पर 31 रन जड़े थे।
PBKS Vs SRH Weather Report: SRH ने सीएसके को पिछले मैच मे धूल चटाई थी
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लास्ट गेम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 6 विकेट से मात दी थी। एडम मार्करम (Adam Markram) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 50 रन ठोके थे। वहीं, ट्रेविस हेड (Travis Head) ने 24 गेंदों पर 31 रन जड़े थे। हेनरिक क्लासन (Heinrich Clason) इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में नजर आए हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, पैट कमिंस (Bhuvneshwar Kumar, Pat Cummins) पिछले मैच में गेंद से काफी असरदार रहे थे।

